उत्तराखंड रजतोत्सव समारोह के केंद्र में रहेंगें संस्कृति,पर्यटन,युवा, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्यांदोलनकारी:धामी

मुख्यमंत्री धामी  ने रजत जयंती समारोह बताया जनभागीदारी उत्सव

राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

राज्य विकास को अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनेगा – मुख्यमंत्री धामी

03 नवम्बर को राष्ट्रपति करेंगी विधानसभा विशेष सत्र को संबोधित

09 नवम्बरराज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का होगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री

देहरादून 01 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण रजत जयंती उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित हो रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किये जाएगें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही हमें राज्य प्राप्त हुआ। यह हम सबके गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई  मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष 2050 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री धामी ने देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले जवानों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव समारोह में 03 और 04 नवम्बर को देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र होगा. 03 नवम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु संबोधित कर राज्य को गौरवान्वित करेंगीं। विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श तथा 25 वर्षों के अनुभवों पर चर्चा होगी। 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई  मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा। रजतोत्सव समारोह के केंद्रबिंदु संस्कृति,पर्यटन,युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्य आंदोलनकारी रहेंगें।

मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं,बल्कि जनभागीदारी उत्सव है। प्रत्येक नागरिक और जनपद को इस उत्सव से जुड़ने का उन्होंने आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं,बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। इसी में 25 वर्षों की रुपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी,जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते वर्षों में राज्य सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। साथ ही भूमि कानून,धर्मांतरण विरोधी,नकल विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है,जबकि सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए और एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी । राज्य बजट पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचा है। स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 58 लाख आयुष्मान कार्ड हैं, मातृ मृत्यु अनुपात में उल्लेखनीय कमी आई, लखपति दीदी योजना से 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य अर्थव्यवस्था आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के पुनरोद्धार को केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन में कार्य प्रगति पर हैं। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी परियोजनाएं राज्य के विकास को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों के विकास को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना जैसी पहलें संचालित कर रही है।आज एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

11 दिन मनेगा रजत जयंती उत्सव
01 नवंबर : मुख्यमंत्री आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट।
02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र।
03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति अभिभाषण, शाम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट समापन।
04 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकाय मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।
05 नवंबर : दून विश्विद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारी सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, 25 वर्षों की विकास यात्रा पर होगी चर्चा

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा व भविष्य की योजनाओं के रोडमैप पर चर्चा होगी। तीन नवंबर को सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। दो दिवसीय सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ प्रदेश के विकास की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह नौ नवंबर को देहरादून आएंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगें। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां हैं। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *