उत्तराखंड: 32 पुलिस उप निरीक्षक बने निरीक्षक, इनमें पांच अभिसूचना के

देहरादून 27 फरवरी 2025। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने 27 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस  एवं पांच  उप निरीक्षक अभिसूचना कुल 32 उपनिरीक्षकों  को निरीक्षक नागरिक पुलिस व निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की है।*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के मीडिया प्रकोष्ठ ने यह सूचना देते हुए बताया कि पिछले दिनों 31 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी बनाया गया था जिसके चलते निरीक्षकों के पद खाली हो गए थे।  पुलिस विभाग ने 31 दारोगाओं को पद्दोन्नति देकर निरीक्षक बना दिया है। लंबे समय से दारोगा पद्दोन्नति की राह देख रहे थे। पिछले दिनों 31 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी बनाया गया था, जिसके चलते निरीक्षकों के पद खाली हो गए थे। अब सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पद्दोन्नति सूची जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *