एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन,फूंका पुतला

देहरादून *25 फरबरी 2026* । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह  के नेतृत्व में
ए आई इंपेक्ट समिट में कांग्रेस के आपत्तिजनक एवं जनभावनाओं के विरुद्ध कार्यों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर महिला मोर्चा ने पुतला दहन का कार्यक्रम में   विरोध प्रदर्शन किया ।
पुतला दहन और प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र, संस्कृति एवं जन सामान्य के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जताया और जनता की आवाज़  उठाई।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट,प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णवी ,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती जानकी नौटियाल ,प्रदेश मंत्री कुमारी नेहा शर्मा ,प्रदेश कार्यालय  प्रभारी बबली चौहान , महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह , महानगर महामंत्री श्रीमती मनोरमा काला और महानगर महामंत्री श्रीमती बिमला गौड़ के साथ  महानगर महिला मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष कुमारी मुक्त वर्मा,श्रीमती रोमा देवी,श्रीमती सुप्रिया डोभाल,श्रीमती सुनीता ढूँढ़ियाल,श्रीमती बबिता जैसवाल,श्रीमती बीना पंवार,श्रीमती निशा शाह,श्रीमती संजू चौहान,श्रीमती मालती डबराल,श्रीमती वंदना द्विवेदी
श्रीमती मुकेश राठौर के अतिरिक्त  बड़ी संख्या में  मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *