कोटद्वार का बुखार उतरा? पुलिस ने किया विवाद समापन का दावा

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: राहुल गांधी के समर्थन के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kotdwar Baba Name Dispute कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम को लेकर मुस्लिम व्यापारी की दुकान पर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया । राहुल गांधी की जिम संचालक मौहम्मद दीपक कश्यप समर्थक पोस्ट के बाद कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा की मांग की। भाजपा ने राहुल पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर स्थिति की समीक्षा की। मामले में क्रॉस रिपोर्ट भी है।

पौड़ी जनपद के कोटद्वार कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से वार्ता करते कांग्रेसी। वहीं, शाम नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस।

  • राहुल गांधी की पोस्ट से कोटद्वार विवाद में राजनीति गरमाई
  • कांग्रेस ने जिम संचालक मौहम्मद दीपक कश्यप की सुरक्षा मांगी
  • पुलिस ने कोटद्वार शहर में फ्लैग मार्च कर स्थिति संभाली

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) 02 फरवरी 2026 । पौड़ी के कोटद्वार में एक मुस्लिम व्यापारी के दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर विवाद में राजनीतिक मोर्चाबंदी भी तेज हो गई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जिम संचालक मौहम्मद दीपक कश्यप के पक्ष में पोस्ट से राजनीति गरमा गई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर नफरत की दुकान चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामले जानबूझकर भड़काना उनकी नकारात्मक राजनीति का उदाहरण है।

वहीं, आज कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे और खुद को मौहम्मद बताने वाले दीपक की सुरक्षा को पुलिस को मांग पत्र दिया। शाम तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी कोटद्वार पहुंचे और स्थितियों की समीक्षा की। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया।

कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर 28 जनवरी को बजरंग दल कार्यकर्ताओं व दुकान स्वामी वकील अहमद में विवाद हुआ था। तभी वकील अहमद ने अपने परिचित जिम संचालक दीपक कश्यप बुला लिया।

दीपक के विवाद सुलझाते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से तीखी बहस और हाथापाई हुई।  इसमें दीपक कश्यप के अपना नाम उकसाने को मौहम्मद दीपक बताने से बात बढ गई और ये रायत चौतरफा फैला.

Kotdwar Police flag march

शनिवार को यह मामला फिर तब तूल पकड़ गया, जब बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने दुकान का नाम बदलने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच जिम संचालक दीपक कश्यप से फिर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बहस हुई।

रविवार को इस मामले में पुलिस ने दुकान स्वामी वकील अहमद और बजरंग दल की ओर से कमलपाल की शिकायत पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुकान स्वामी वकील अहमद ने बजरंग दल के नेता गौरव कश्यप, शक्ति सिंह गुंसाई सहित अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया।

बजरंग दल के कमलपाल ने शिकायत में बताया कि शनिवार को विहिप की धर्म रक्षा निधि को जागरूकता यात्रा निकाली जा रही थी । तब दीपक कुमार, विजय रावत व अन्य ने उन्हें जनसंपर्क करने से रोका। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।

Kotdwar Police

राहुल की पोस्ट के बाद कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दीपक को मोहब्बत का प्रतीक बताते हुए लिखा कि हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत, तुम बब्बर शेर हो।

इस पोस्ट के बाद कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे। कांग्रेसजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग उठाई।

उनका आरोप था कि शनिवार को देहरादून सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में पहुंचे व्यक्तियों ने मौहम्मद दीपक कश्यप पर हमले का भी प्रयास किया।

बाबा पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए: भट्ट
पौड़ी गढ़वाल जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस विषय को तूल देने पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाम श्रद्धा से बदले हो तो दीपक भी बनो। ‘बाबा’ नाम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *