टेस्ट ड्राइव वाले लिव इन को पसंद नही आयेगा अनिरुद्धाचार्य का सीता-सूर्पनखा उदाहरण
Aniruddhacharya Explained Difference Between Mata Sita And Surpanakha Test Drive Statements Will Not Like
अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और सूर्पनखा के जरिए बता दिया अंतर, ‘टेस्ट ड्राइव’ वालों को नहीं आएगा पसंद
Aniruddhacharya On Test Drive Statement: वृंदावन के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर विवाद लगातार गहराया हुआ है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों पर उनके हमले लगातार जारी हैं। इस बीच उन्होंने रामायण के जरिए एक बड़ा बयान दिया है।
मथुरा 09 अगस्त2025 : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रहने वाले कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज पर विवाद लगातार गहराया हुआ है। पिछले दिनों वे कई मसलों पर बयान देते दिखे हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की वकालत करने वाले स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप पर ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर सबसे अधिक विवाद गहराया हुआ है। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की-महिलाओं को वेश्या कह दिया। इसके बाद उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं उन्होंने इस प्रकार के रिश्ते में रहने वाले पुरुष और महिलाओं को चरित्रहीन कहा दिया। इस प्रकार के बयान के बाद विवाद गहराया तो अब वे पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते दिख रहे हैं।
Aniruddhacharya Maharaj on Test Drive Statement
अनिरुद्धाचार्य पिछले दिनों कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिया। इसमें वह लिव-इन रिलेशनशिप पर बयान देते दिखे। वहीं, एक कथा के दौरान भी उन्होंने विभिन्न रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनके बयान के बाद टीवी चैनल पर बहस के दौरान एक महिला एक्टिविस्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत करते हुए शादी से पहले ‘टेस्ट ड्राइव’ की बात कही थी। अब इस पर उन्होंने जोरदार हमला बोला है।
रामायण का किया जिक्र
अनिरुद्धाचार्य ने एक कथा के दौरान रामायण का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें एक पात्र है सूर्पनखा। वह मनमाना रवैया अपनाती है। दिन-रात किसी समय घर से निकल जाती है। अगर किसी सुंदर पुरुष को देखती है तो उसे पाने की लालसा रखती है। जब वह प्रभु श्रीराम के पास आती है तो वह उन्हें पाने की इच्छा जताती है। उन्हें बोल देती है, आई लव यू। लक्ष्मण को देखती है तो उनके लिए उसका दिल मचल पड़ता है। लेकिन, माता सीता मर्यादा में रहती हैं। उनका पति के समर्पण आज भी उदाहरण है।
सूर्पनखा जैसी महिला जब अनैतिकता की हद पार करती है तो से नाक गंवानी पड़ती है। इसलिए अगर आप अपने मन की मालकिन हैं तो किसी के साथ जाइए। लेकिन, एक दिन इसका कुप्रभाव आपको ही झेलना पड़ेगा। यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। हम नारी की देवी का स्वरूप मानते हैं। अगर देवी की कृपा यानी महिला दायरे में रहकर परिवार के लिए काम करती हैं तो उस परिवार की समृद्धि को कोई नहीं रोक सकता।
अनैतिक रिश्तों पर हमला
स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हमारा बयान अनैतिक रिश्तों में रह रहे लोगों को लेकर था। उन्होंने कहा कि हमने कभी सभी लड़कियों के लिए कोई बयान नहीं दिया। हमने उनके बारे में कहा है, जो अनैतिक रिश्तों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बयान लिव-इन जोड़ों को लेकर थे। इस कारण धर्म के पथ पर चलने वाले लोगों को मेरे बयान से कोई फर्क नहीं पड़ा। जिन लोगों के मन में पाप है, उन्हें ही मेरे बयान से बुरा लगा।
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अब वे लोग हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। हमारे बयान पर कितने लोगों को बुरा लगा है, यह देख लीजिए। जिन लोगों के मन में पाप नहीं है, वह हमारे बयान पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जो गलत कर रहे हैं, वही लगातार बोल रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि सही को सही और गलत को गलत कहें, तभी एक आदर्श माहौल बनेगा।
Katha Vachak Aniruddhacharya Slams Bollywood And Hero Ranveer Singh
अंग्रेजों और मुगलों से बॉलीवुड की तुलना! अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अब हीरो रणवीर सिंह को सुना दिया
एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों की तुलना में बॉलीवुड ने भारतीय संस्कृति का कहीं ज्यादा नुकसान किया है।
वृंदावन वाले अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़कियों के चरित्र को लेकर की गई टिप्पणी पर एक बार फिर सफाई दी है। उन्होंने इसका ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया। उनका कहना है कि 6 मिनट के वीडियो में मात्र 30 सेकेंड का हिस्सा वायरल किया जा रहा जिसमें अधूरी बातें हैं। अनिरुद्धाचार्य ने इस बार बॉलीवुड पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह का उदाहरण भी दिया।
रणवीर सिंह पर भड़के अनिरुद्धाचार्य
न्यूज 24 चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- ‘बॉलीवुड फिल्मों में बहू और बेटियों को अशोभनीय कपड़ों में दिखाकर समाज में गलत संदेश फैलाया जा रहा है। अब बेटियां कह रहीं कि वे भी ऐसे ही कपड़े पहनेंगी। यह मुद्दा सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। पुरुषों का निर्वस्त्र होना भी गलत है। एक अभिनेता ने पूरे कपड़े उतारकर फोटोशूट करवाया था। शायद रणवीर सिंह उनका नाम है। मुझे पक्का याद नहीं पर उस वक्त भी मैंने यही कहा था कि यह ठीक नहीं है।’
‘80 साल में बॉलीवुड ने बहुत नुकसान किया’
अनिरुद्धाचार्य ने यहां तक कह दिया कि जितना नुकसान अंग्रेजों ने इस देश का 200 साल में और मुगलों ने 500 साल में किया, उससे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड वालों ने 80 साल में कर दिया।
‘हम अपने वृद्धाश्रम के लिए दान लेते हैं चोरी नहीं करते’
इंटरव्यू के दौरान जब अनिरुद्धाचार्य से कहा गया कि वृंदावन में लोग कहते हैं कि 5 साल में जितनी तरक्की आपने की है उतनी तो किसी बिजनेसमैन ने भी नहीं की। इस पर बाबा ने कहा- ‘मैं बचपन में भिक्षा मांगा करता था। तब कोई मेरा भला करने आगे नहीं आया। मैं सुबह से शाम तक लगातार काम करता हूं। मेहनत करेंगे तो तरक्की होगी ही। हम अपने वृद्धाश्रम के लिए दान लेते हैं चोरी नहीं करते। जिसकी नीति और नियत अच्छी होगी वह तरक्की जरूर करेगा।’
How Much Does Kathavachak Aniruddhacharya Baba Earn Property Monthly Income Controversial Statement On Girls
7 दिन की कथा के 1500000 और यूट्यूब से 200000, कितने रईस हैं लड़कियों पर ‘ज्ञान’ देने वाले अनिरुद्धाचार्य?
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, जिन्हें ‘पूकी बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है, अपनी टिप्पणियों से विवादों में हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत धार्मिक प्रवचन और कथाएं हैं, जिससे वे लाखों कमाते हैं।
25 साल की अविवाहित लड़कियों और लिव-इन महिलाओं पर टिप्पणी से विवादों में आए अनिरुद्धाचार्य के आय स्रोत, कमाई और लाइफस्टाइल पर भी बातें हो रही हैं। वह टेस्ला की मॉडल वाई के साथ ही वॉल्वो XC-90 जैसी लग्जरी कार में भी देखे जा चुके।
Aniruddhacharya
अनिरुद्धाचार्य
इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अनिरुद्धाचार्य की आय का मुख्य स्रोत धार्मिक प्रवचन और कथाएं हैं। उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ है। वह एक दिन की कथा के लिए 1 लाख से 3 लाख तक लेतै हैं। वहीं भागवत कथा के लिए वह 10 से 15 लाख रुपये तक लेते हैं। उनकी मासिक कमाई 45 लाख रुपये मानी जाती है।
अनिरुद्धाचार्य इसके अलावा वे विभिन्न धार्मिक आयोजनों और इवेंट्स में भी भाग लेते हैं, जिससे उनकी कमाई होती है। वे यूट्यूब से भी अच्छी-खासी आय करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं जिससे महीने की इनकम 2 लाख है। वह कई गौशालायें भी संचालन करते है। वृंदावन स्थित उनके आश्रम ‘गौरी गोपाल आश्रम’ में लोगों के रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की चर्चा लड़कियों पर उनकी टिप्पणी से शुरू हुई, लिव-इन और इसके आगे तक गई। इस विवाद बीच उनके पिता का एंगल भी सामने आया। उनके पिता की पहचान से जारी वीडियो में बंधक बनाने, उत्पीड़न और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। हालांकि पिता ने खुद बेटे के खिलाफ षडयंत्र की बात करते हुए वीडियो AI जनित बता पुलिस में केस किया है।
अनिरुद्धाचार्य के पिता रामनरेश तिवारी खुद एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं। उनका जुड़ाव मध्य प्रदेश के जबलपुर और दामोह से है। रामनरेश तिवारी ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि उनके बेटे (अनिरुद्धाचार्य) की छवि धूमिल करने की कोशिश हो रही है। पिता ने आरोप लगाया कि पुराने वीडियो को काटकर कथावाचक बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है।

