डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा दिवंगत, जिन्होने हराये थे मनमोहक सिंह
Vk Malhotra Family He Once Defeated Manmohan Singh In An Election
दिवंगत भाजपा नेता डाॅक्टर विजय कुमार मल्होत्रा के परिवार में कौन-कौन? कभी डॉक्टर मनमोहन सिंह को चुनाव में हराया था
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। मल्होत्रा दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे, जिन्होंने 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी हराया था। वे दिल्ली महापालिका के मुख्य कार्यकारी पार्षद भी रहे.
नई दिल्ली 30 सितंबर 2025 : भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टर मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक ने शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा को जमीन से जुड़ा नेता बताया तो अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी को मजबूती देने वाला नेता बताया। अमित शाह ने कहा कि उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं। डॉक्टर मल्होत्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
vk malhotra family member
डॉक्टर मल्होत्रा के परिवार में कौन-कौन
डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को ब्रिटिश भारत के पंजाब राज्य के लाहौर शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वे कविराज खजान चंद की सात संतानों में से चौथे थे। डॉक्टर मल्होत्रा अपने पीछे अपनी पत्नी 2 बच्चे और उनका परिवार छोड़ गए।
डॉक्टर मल्होत्रा के परिवार के सदस्य को सात्वना देते प्रधानमंत्री मोदी
डॉक्टर मल्होत्रा की राजनीति रही संघर्षपूर्ण
डॉक्टर मल्होत्रा 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे हैं, जिससे वे राजधानी में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक बन गए । 2004 के लोकसभा चुनाव में, मल्होत्रा दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि कांग्रेस ने अन्य 6 सीटें जीती थीं। 1972-75 में जनसंघ के अध्यक्ष और 1977-80 और 1980-84 तक 2 बार दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।
डॉक्टर मल्होत्रा का परिवार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को भी चुनाव में हराया था
डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा ने 1999 के सामान्य चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराया था। डॉक्टर मल्होत्रा की यह जीत काफी चर्चा में रही थी। यहां से डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा ने भाजपा को दिल्ली की राजनीति में काफी मजबूत किया। डॉक्टर मल्होत्रा एक खेल प्रशासक भी थे। वह दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन से जुड़े थे। डॉक्टर मल्होत्रा ने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जन विषयों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति!
