देवबंद:10 मुस्लिम परिवारों ने की सनातन में घर वापसी

Saharanpur News Deoband Muslim Family returned to sanatan dharma Muzaffarnagar Sana became Sania, Armaan became Amit
देवबंद में 10 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म में की घर वापसी, शुद्धिकरण यज्ञ के बाद लोगों ने बरसाए फूल
देवबंद के इन मुस्लिम परिवारों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने बहुत पहले इस्‍लाम अपना लिया था पर अब वह वापस अपने जड़ों की तरफ लौटना चाहते हैं। सनातन धर्म में वापसी के बाद सभी ने अपने हिसाब से हिंदू नाम रखे। सनातन धर्म अपनाने पर लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा की

देवबंद के दस मुस्लिमों ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है
स्‍वामी यशवीर महाराज के आश्रम में हुआ शुद्विकरण यज्ञ
हिंदू धर्म अपनाने के बाद लोगों ने फूल बरसाकर स्‍वागत किया
सनातन में शामिल हुए मुस्लिम परिवार

सहारनपुर 04 अप्रैल2025 : देवबंद के रहने वाले दस मुसलमानों ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर ली। यह घर गुरुवार को बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में हुई। उन्होंने स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में शुद्धिकरण यज्ञ करके सनातन धर्म अपनाया। उनका कहना है कि वे अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आना चाहते हैं। उनके पूर्वजों ने लगभग 40-50 साल पहले किसी कारणवश इस्लाम धर्म अपना लिया था।

गुरुवार की सुबह मुस्लिम परिवार स्वामी यशवीर जी महाराज के आश्रम पहुंचा। उन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ करने और सनातन धर्म में वापसी करने की इच्छा जताई। यज्ञ के बाद सभी ने अपनी मर्जी से हिंदू नाम रखे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने किसी समय सनातन धर्म छोड़ दिया था। अब वे अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने मंत्रों के साथ शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया।

सनाधन धर्म अपनाने पर हुई पुष्प वर्षा 
मुस्लिम धर्म के इस परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ यज्ञ में घी और सामग्री की आहुतियां दी। परिवार के सभी दस सदस्यों ने अपने मुस्लिम नाम त्यागकर हिंदू नाम अपनाए।

Muzaffarnagar Sana became Sania, Armaan became Amit, Deoband family returned home
घर वापसी कराते महंत

सहारनपुर के देवबंद के रहने वाले मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों ने करीब 50 साल बाद घर वापसी की। बघरा आश्रम में परिवार ने पूजा-अर्चना के बीच हिंदू धर्म अपना लिया। सना को सोनिया और अरमान को अमित नाम दिया गया। पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने कहा कि मजबूरी में परिवार ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, अब यह परिवार दोबारा हिंदू बन गया है।

गुरुवार को योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में देवबंद के रहने वाले मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों का शुद्धिकरण यज्ञ किया गया। यशवीर महाराज ने बताया कि आश्रम में पहुंचकर ने घर वापसी की इच्छा जताई थी। आचार्य मृगेंद्र ब्रहमचारीने वेद के पवित्र मंत्रों से शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया। परिवार ने श्रद्धा और आस्था के शुद्धिकरण यज्ञ में शामिल होकर सनातन धर्म में घर वापसी की।

ईद मनाते ही छोड़ दिया इस्लाम
यशवीर महाराज ने बताया कि परिवार के बड़े सदस्य 50 वर्ष पहले किसी कारणवश सनातन धर्म को छोड़कर इस्लाम मजहब में चले गए थे। ईद मनाते ही सनातन धर्म में घर वापसी करने का संकल्प कर सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। परिवार ने अपने इस्लामिक नाम त्याग दिए। परिवार की मुखिया राजकुमारी कश्यप और उनके बेटे बृजेश कश्यप परिवार के साथ पहुंचे थे।

इस तरह बदल गए परिवार के नाम
पहला नाम – नया नाम
फैमिदा – राजकुमारी कश्यप
रेशमा – पूजा
पलक – सविता
महक – कविता
दिलजान – बृजेश कश्यप
आलिया – पायल
सना – सोनिया
खुशनुमा – साधना
अरमान – अमित कश्यप
इस्लाम – विक्रम सिंह

परिवार की मुखिया राजकुमारी कश्यप और मुखिया राजकुमाराव, साथ ही उनके बेटे बृजेश कश्यप ने इस घर वापसी पर खुशी जताई। यज्ञ पूरा होने के बाद, सदस्यों पर फूलों की वर्षा की गई। सनातन धर्म अपनाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

देश में रहने वाले सभी मुसलमान पहले हिंदू थे: स्वामी यशवीर महाराज
इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी मुसलमान पहले हिंदू थे। इस्लामिक हुकूमत में उनके पूर्वजों पर अत्याचार हुए या फिर किसी लालच में आकर उन्होंने सनातन धर्म छोड़ा था। स्वामी यशवीर महाराज ने उन सभी लोगों और परिवारों से सनातन धर्म में लौटने की अपील की, जिन्होंने इसे छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था. उन्होंने कहा कि अब देश में डरने की कोई बात नहीं है. सरकार अच्छा काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *