पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर उत्तरांखड भाजपा सदस्यता 12 लाख पार, इसमें देहरादून महानगर एक लाख प्लस

देहरादून 25 सितंबर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि के साथ भाजपा ने राज्य में रिकॉर्ड 12 लाख सदस्य का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले चरण के अंतिम दिन, एक बूथ एक कार्यकर्ता 100 सदस्य अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली और प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आज राज्य के सभी 11729 बूथों पर पंडित उपाध्याय जी को संगठन पर्व के साथ श्रद्धांजलि दी गई जिसमें बूथों पर एक एक कार्यकर्ता ने विस्तारक के रूप में सदस्य सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया। इस विशेष अभियान में बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। इसके उपरांत घर-घर जाकर संपर्क कर पार्टी के विचारों और सरकार के कामों को साझा किया गया। तदुपरांत समर्पित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनके आवासों पर स्टीकर लगाए गए । उन्होंने जानकारी दी कि बेहद हर्ष का विषय है कि पहले चरण के रिकॉर्ड समय में राज्य में सदस्यता का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है।

इसी क्रम में अभियान का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। वहां उन्होंने अपने बूथ “ब्राह्मण थाला, बूथ क्रमांक-175” पोखरी में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की, साथ ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 में सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नए बनाए सदस्यों के घरों के बाहर अभियान संदर्भित स्टीकर लगाकर सदस्यता प्रक्रिया को पूर्ण किया ।

प्रेस विज्ञप्ति।

आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में *महानगर के 923 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किए गए*

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा धर्मपुर विधानसभा के केदार नगर मंडल में कई बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के महान विचारक संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किए एवं कोटि-कोटि नमन करते हुए महानगर अध्यक्ष ने अवगत कराया की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाए हुए हैं इसका श्रेय हम सब के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जाता है आज उनके विचारों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हुए आगे बढ़ रही है।
मसूरी विधानसभा के श्री देवसुमन नगर मंडल के धोरन वार्ड में प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमान अजय जी ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अनुसार अंतोदय के मानक पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के प्रत्येक व्यक्ति के विकास और समृद्धि की ओर उनका महत्वपूर्ण ध्यान रहता है।
आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित जी के ही विचारों से प्रेरित होकर समाज के लोगों को जागरुक करते हुए अंतोदय के मंत्र को साकार करने में लगा है।
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस कार्यशैली के साथ तेजी से विश्व पटल पर देश का चौमुखी विकास के साथ-साथ सशक्त भारत समृद्ध भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़े हैं वह कहीं ना कहीं पंडित जी के विचारों को दर्शाता है आज देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी प्रदेश को नई गति प्रदान कर रहे हैं प्रदेश में किस प्रकार पारदर्शिता बने उसके लिए हमारे मुख्यमंत्री जी ने नए-नए कानून के माध्यम से सबको सुरक्षा देने का काम किया है।
आज महानगर देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रदेश के कई महानुभावों के द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गए हमारा कर्तव्य है कि महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता महान पुरुषों को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान के मध्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने को  प्रेरित करते हुए स्वयं भी बहुत बड़ी संख्या में सदस्य बनाए।

 

वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आज मसूरी विधानसभा में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत । वहां उन्होंने श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के धोरण वार्ड के बूथ संख्या 25 पर पंडित उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सदस्यता महाभियान के निमित्त स्थानीय निवासियों को मिस्ड कॉल के माध्यम से बीजेपी की सदस्य बनाये और उनके आवास पर स्टीकर लगाया।
सदस्य महा अभियान में केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के बूथ संख्या एक पर 65 सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर में पूर्व मुख्यमंत्री सासंद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत बद्रीपुर देहरादून बूथ पर रहे ।

*महाराज ने भाजपा के सदस्यता महाभियान में किया प्रतिभाग*

*जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की थी उन्हें चिन्ता*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान में बुधवार को प्रेम नगर (देहरादून) स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर पहुंच कर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा सदस्यता महाअभियान में हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

श्री महाराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। उन्होंने राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट मानवतावादी होने का भी परिचय दिया। पंडित जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल का ही अनुसरण किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी दूरदर्शी सोच एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के लिए अपना सब कुछ होम कर दिया इसी प्रकार उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए ताकि राष्ट्रहित के काम में और अधिक तेजी आ सके।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संजय अरोड़ा, विक्की खन्ना, विनोद पंवार, अनीता मल्होत्रा, सूर्य प्रकाश कटारिया, हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, चांद शर्मा, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

इसके अलावा सभी विधायक एवीएम अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के बूथों पर सदस्यता अभियान में भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *