फर्जी डॉक्टर देहरादून में बना रहा था नकली आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवायें,

उत्तराखंड से देशभर में भेजी रही थी मिलावटी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां, फर्जी डॉक्टर खुद करता था तैयार
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने उत्तराखंड आयुष विभाग के साथ मिलकर देहरादून में मिलावटी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां की फैक्ट्री का खुलासा किया.
Dehradun illegal drug factory
देहरादून से देशभर में सप्लाई हो रही थी मिलावटी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां

देहरादून 22 फरवरी 2026 : भारत सरकार के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है. जिसमें योग और पंचकर्म के साथ ही आयुर्वेदिक दवाइयां शामिल है. ताकि अधिकाधिक लोग इन दवाइयां का इस्तेमाल करें, जो ऋषि मुनियों के समय से ही उपयोग हो रही है. आजकल जिस तरह आयुष पद्धति को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है, उसी में आयुर्वेदिक दवाइयों में मिलावट खोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं. एक मामला देहरादून में सामने आया है. जहां पर फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री का संचालन पिछले कई सालों से हो रहा था.

दरअसल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित त्रिफला हर्बल सेंटर का संचालन पिछले कई सालों से हो रहा था. साथ ही इस केंद्र से देश भर में ऑनलाइन दवायें भेजी जा रही थी. ऐसे में एक शिकायत के बाद कुछ दिन पहले केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने इस सेंटर की जानकारी उत्तराखंड आयुष विभाग से मांगी थी. इसके बाद 20 फरवरी को देहरादून पहुंची केंद्रीय आयुष मंत्रालय के दल ने उत्तराखंड आयुष विभाग की टीम के साथ मिलकर इस फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री में छापा मारा. छापे में टीम को बड़ी मात्रा में न सिर्फ अवैध दवाइयां मिली, बल्कि लेबलिंग हुई अवैध दवाइयां और एक करोड़ रुपए नकदी भी मिली.

उत्तराखंड से देशभर में भेजी जा रही थी मिलावटी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां
5 साल से चल रहा था धंधा: छापे मे जांच में पता चला कि इस क्लीनिक का संचालक, खुद को रजिस्टर्ड चिकित्सक  प्रचारित कर रहा था. जबकि उसके पास आयुष पद्धति में कोई भी वैध डिग्री नहीं थी. जबकि एक्यूप्रेशर के पद का इस्तेमाल कर शुगर और ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर बीमारियों के लिए चिकित्सा परामर्श दे रहा था । वह देश भर में पिछले 5 सालों से अवैध रूप से मिलावटी दवाइयो  भी बेच रहा था. फिलहाल केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम में दवाइयों के सैंपल लेकर चली गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन आयुर्वेद दवाओं में अन्य चिकित्सा पद्धति की दवाइयों की मिलावट हो सकती है. फिलहाल, उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग ने इन सभी संबंधित दवाओं को सीज कर फैक्ट्री सील कर दी है.

Dehradun illegal drug factory
फर्जी डॉक्टर लेबल लगाकर खुद तैयार करता था दवाइयां
छापे में जांच टीम ने पाया कि संचालक बिना किसी वैलिड सेल लाइसेंस के कंपनियों की होम्योपैथिक दवाइयां भी बेचता था. ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के संयुक्त निदेशक केएस नपलच्याल ने बताया कि,

कुछ समय पहले केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से उनको जानकारी मिली थी कि देहरादून में कोई नकली डॉक्टर देशभर में दवाइयां की सप्लाई कर रहा है. इन दवाइयों को खाने से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट हुए. इसके बाद केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम के साथ उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग की टीम में छापेमारी की कार्रवाई की.

सूचनाओं की पुष्टि के लिए पहले कुछ औषधि निरीक्षक मरीज बनकर फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक गए. उन्हें भी क्लीनिक संचालक की ओर से करीब 7 हजार रुपए की दवाइयां दी गई. हालांकि, जब मरीज बनकर गए औषधि निरीक्षकों ने डिग्री की जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके पास कोई डिग्री नहीं है. इसके बाद मौके पर ही टीम के अन्य मेंबर्स को अंदर बुलाकर छापेमारी की कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान क्लीनिक के अंदर ग्राइंडर, मिक्सर, तमाम दवाइयों लेबल भी मिले. हालांकि, क्लीनिक में किसी कंपनी की दवा नहीं मिली है. बल्कि वो खुद ही दवाइयां बनाकर और खुद की लेबल लगाकर उसकी सप्लाई कर रहा था.
-केएस नपलच्याल, संयुक्त निदेशक, उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग-

Dehradun illegal drug factory
देहरादून में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़.
संयुक्त निदेशक ने बताया कि, छापे में टीम को सिर्फ आयुर्वेद दवाइयां का ही भंडार नहीं मिला, बल्कि होम्योपैथिक की भी दवाइयां वहां मिली. सभी दवाइयां सुरक्षित कर ली गयी है. जिला कोर्ट में संचालक पर विधिक कार्रवाई का आवेदन किया गया है . इसमें जिला कोर्ट से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी. इसके अलावा केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने जो नमूने लिए  हैं, उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद भी अग्रिम कार्रवाई होगी.

TAGGED:

देहरादून अवैध दवा फैक्ट्री
देहरादून मिलावटी आयुर्वेदिक दवाइयां
ADULTERATED AYURVEDIC MEDICINE
ADULTERATED HOMEOPATHIC MEDICINE
DEHRADUN ILLEGAL DRUG FACTORY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *