भोपाल लव जिहाद: गिरोह मुस्लिम,शिकार हिंदू, तार बिहार,बंगाल तक फैले

Bhopal Love Jihad Case Muslim Women Brainwash Hindu Girls:: भोपाल में हिंदू युवतियां फंसाने को मुस्लिम महिलाएं करती थीं मदद
भोपाल में लव जिहाद के मामलों में चौंकाने वाले अनावरण हुए हैं। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवाश कर उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से शारीरिक संसर्ग को तैयार करती थीं। पुलिस ने कई आरोपित पकड़े हैं और जांच जारी है।

भोपाल पुलिस ने जोया खान को किया है गिरफ्तार।

मुख्य बिंदू

1-भोपाल में मुस्लिम महिलायें हिंदू युवतियों का करती थी ब्रेनवॉश।
2-पुलिस ने पकडी जोया खान 
3-आरोपित शाहरुख खान की प्रेमिका से भी पुलिस करेगी पूछताछ।

भोपाल 25 अप्रैल 2025 । भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने को तैयार करती थीं।

एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म को स्थान उपलब्ध कराती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।

जोया खान भी थी शामिल
naidunia_image

पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया।

बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया।

12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे।

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है।

जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं।

डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन

टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है।

साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था।

इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका भी पुलिस हिरासत में होगी। इसके अलावा हिंदू युवतियां फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच  रही है। पुलिस की एक टीम कॉलेज गई थी, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।

मुख्यमंत्री ने हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म मामले की जानकारी ली

भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवकों के दुष्कर्म करने  पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने आरोपितों की गिरफ्तारी सहित अब तक की कार्रवाई बतायी।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्कूल, कॉलेज की छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता जताते हुए कहा है कि शिक्षण संस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाए। शिक्षण परिसरों या इनके पास अवैधानिक गतिविधियां न हों। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Bhopal Girl Students Exploitation And Blackmailing Arrest Of 6 Accused Including Farhan Investigation Process Continue
भोपाल में लड़कियों से शोषण; बंगाल-बिहार तक जुड़े गैंग के तार, फरहान के मोबाइल-लैपटॉप से मिले सबूत देख पुलिस के होश उड़े!
भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओ के शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मध्यप्रदेश के कई शहरों और कोलकाता, बिहार तक फैला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षण संस्थानों में अपराध रोकने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

भोपाल लड़कियों से शोषण का मामला
पुलिस के हाथ लगे फरहान के गैजेट
मोबाइल और लैपटॉप में मिले सबूत
Bhopal girl students exploitation

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले ने पूरा देश हिला दिया है। पुलिस ने अब तक छह से ज्यादा पकड़े है। कई आरोपित अभी भी भागे हुए हैं। मामले के तार भोपाल से शुरू होकर मध्य प्रदेश के पन्ना, बैतूल, इंदौर, कोलकाता और बिहार तक फैले मिले हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से ले अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थान किसी भी हालत में अपराध की जगह नहीं बनने चाहिए। पुलिस इस मल्टी-स्टेट नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच टीम (SIT) ने पन्ना से दो और भोपाल से फरहान समेत कई आरोपितों को पकड़ा है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री डाॅक्टर यादव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि शिक्षण परिसरों के आसपास कोई भी गलत काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस पन्ना और भोपाल के बाद कोलकाता और बिहार में भी आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि आरोपित लड़कियों को दूसरे लड़कों के कमरों में भेजते थे। इससे मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों की आशंका बढ़ गई है।

साइड इनकम का लालच देते थे अपराधी
आरोपित ने लड़कियों को डांस क्लास और साइड इनकम का लालच दिया। इसके बाद उन्हें नशा देकर ब्लैकमेल किया। मुख्य आरोपित फरहान और उसके साथी साहिल, शाजी उर्फ शमशुद्दीन और अन्य युवकों पर यह आरोप है। वे कॉलेज की छात्राओं को फंसाते थे। लड़कियों से दोस्ती करने के बाद वे उनके साथ गलत काम करते थे। फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि कई लड़कियों को जानबूझकर नशे की लत लगाई गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे मानसिक रूप से कमजोर हो जाएं और गिरोह के नियंत्रण में रहें।

पुलिस को मिले आपत्तिजनक वीडियो
एक पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपनी छोटी बहन को इंदौर भेजा, ताकि वह इस गिरोह से बच सके, तब भी आरोपित फरहान वहां पहुंच गया। उसने उसे भी अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें फरहान एक साथ तीन कॉलेज छात्राओं के साथ गलत काम करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह एक युवती को सिगरेट से जलाता हुआ पाया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी छात्राएं हिंदू हैं।

हिदू लड़कियां फंसाने को मुस्लिम युवकों को कौन दे रहा था पैसा?

भोपाल में हिंदू लड़‍कियों से दोस्ती कर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह में शामिल सभी आरोपितों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में  आशंका है कि मुस्लिम युवकों को इसके लिए फंडिग मिल रही हो। पुलिस अब इनकी आय के स्रोतों का पता लगा रही है।

भोपाल पुलिस ने एक महिला जोया को भी गिरफ्तार किया है।

भोपाल में लव जिहाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामलों में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गरीब मुस्लिम परिवारों के युवक हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर होटल-रेस्टोरेंट में ले जाते थे, महंगी बाइकों पर घुमाते थे और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करते थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों से हैं। कोई ड्राइवर का बेटा है तो कोई खुद मैकेनिक। ऐसे में सवाल है कि आखिर ये युवक महंगी ऐशपरस्ती के खर्चे कैसे उठा रहे थे? पुलिस अब इनके वॉट्सएप ग्रुप्स व फंडिंग के स्रोतों की जांच कर रही है।
बड़े होटलों में खाना खिलाते थे
श्यामला हिल्स और बैरागढ़ के मामलों में आरोपित शाहरुख, अयान और अरबाज ने आर्थिक कमजोर परिवार की किशोरियां जाल में फंसायी थी। एक पीड़िता ने बताया कि वे पहले उन्हें बाइकों पर घुमाने ले जाते थे। बड़े होटलों में खाना खिलाते थे, जबकि वे खुद मैकेनिक या दुकानों पर काम करते थे।

इसके बाद आरोपितों ने दुष्कर्म किया, फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक युवती को तो उसने दूसरे मुस्लिम युवक के पास ही भेज दिया। इधर, टीआईटी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई करने वाले फरहान खान ने अनाथ दो सगी बहनों को निशाने पर लिया था। उसने एक साथ दोनों बहनों से पहले दोस्ती की।

पिता ड्राइवर और कर्ज लेकर कर रहा था पढ़ाई
उनकी पारिवारिक हालत पर सहानुभूति जताई, साथ ही अक्सर उन्हें घुमाने और खिलाने-पिलाने होटलों में ले जाता था। जबकि फरहान खुद दो लाख का कर्ज लेकर पढ़ाई कर रहा था और उसके पिता ड्राइवर हैं। आरोपितों ने अनाथ बहनों से दुष्कर्म किया।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दूसरे दोस्तों के पास भी भेजा। बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद के मामलों में कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है, जबकि अली, अबरार और नाबिल मामले में फरार हैं। साद अशोका गार्डन क्षेत्र में मैकेनिक है।

सिर्फ हिंदू युवतियों को डांस सिखाता था
साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में डांस क्लास चलाता था, जहां सिर्फ हिंदू युवतियों को डांस सिखाता था। वहीं साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली िहंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस ने शुक्रवार को साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपित तीन दिन पहले से गिरफ्तार हैं। छह आरोपित जेल में हैं।

इस तरह काम कर रहा है लव जिहाद का सिंडिकेट
श्यामला हिल्स थाने में शिकायत दर्ज करवाने वाली पीड़िता ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली जोया ने उसके भाई शाहरुख से उसे मिलवाया था और प्रेम प्रसंग के लिए उसका ब्रेनवाश किया था। साथ ही जोया के पति फैजान और उसके दोस्त जावेद ने दुष्कर्म करने में उसकी सहायता की थी।

इसके बाद जब आरोपितों ने उसका वीडियो बना लिया तो शाहरुख ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसकी सहेली को अपने दोस्त अयान से प्रेम संबंध बनाने को कहा। पीड़िता ने अपनी सहेली से अयान को मिलवाया तो उसने उस युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर अपने दोस्त अरबाज के पास भेजा.

 

महिला और मानवाधिकार आयोग भी हुए एक्टिव
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग ने भी इस मामले पर ध्यान दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आयोग की टीम जल्द ही भोपाल जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *