युवती की बाज़ार में गला काट कर हत्या, पूर्व प्रेमी धरा गया

Murder Dehradun Crime 23 year old Girl was murdered in Dehradun fish market
Dehradun Crime: युवती की चापड़ से वार कर हत्या करने वाला धरा गया.

देहरादून मच्छी बाजार में आज सोमवार सुबह युवती गुंजन की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून 02 फरवरी 2026। दिनदहाड़े देहरादून में बीच बाजार युवती की हत्या का आरोपित पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपित ने पुलिस पूछताछ में कई चौकाने वाली बातें बताई हैं. अब, आरोपित पुलिस कब्जे में है.

देहरादून पुलिस ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में दूल्हा बाजार के पास गली में आज 2 फरवरी सुबह युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया . हमले में युवती गंभीर घायल हो गई । दून अस्पताल ले गये तो डॉक्टरों ने उसे मृत बताया.

दुकान में कार्यरत थी युवती: मृतक युवती  गुंजन (23 वर्ष,  पुत्री मनीष श्रीवास्तव निवासी गोविंदगढ़) दूल्हा बाजार की एक दुकान में 5-6 साल से कार्यरत थी. आज सुबह भी गुंजन नियमित काम पर दूल्हा बाजार पहुंची थी.

दुकान जाते चापड़ से वार: पुलिस के अनुसार गुंजन गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खड़ी कर गली से दुकान की ओर जाने लगी. तभी अचानक आकाश (पुत्र कोमल राम ) ने गुंजन पर हमला कर भाग गया.युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत लाया घोषित कर दिया ।

खुल आम हत्या से सनसनी फैल गई और बाजार बंद हो गया।

उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी. कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने नगर कोतवाली से ही धर दबोचा।

तीन साल का परिचय: पुलिस के अनुसार,पूछताछ में आकाश ने बताया कि वो भी दूल्हा बाजार में एक दुकान पर काम करता है. तीन साल पहले उसकी मुलाकात गुंजन से हुई ,वो कभी-कभी गुंजन के घर भी जाता था. इस पर गुंजन के परिजनों को  आपत्ति थी .

पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में समझौता: गुंजन के घरवालों ने इस बारे में आकाश के परिजनों से बात की थी. तब आकाश के घर में काफी विवाद भी हुआ. कुछ समय पहले दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से कोई संबंध न रखने का समझौता पत्र भी चौकी खुड़बुड़ा में दिया था.

दो दिन पहले फिर युवती ने पुलिस को दी शिकायत: पुलिस के अनुसार दो दिन पहले भी युवती ने आकाश को समझाने को पुलिस चौकी खुडबुडा में एक प्रार्थना पत्र दिया था, तभी से पुलिस उसे ढूंढ रही थी, लेकिन कोई सूत्र हाथ नहीं आ रहा था. आरोपित अपना मोबाइल बंद करके गायब था. पुलिस से बचने को आरोपित अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था. इन दो दिन आरोपित अपनी दुकान भी नहीं गया.

हत्या का कारण: पुलिस के अनुसार युवती के कारण घर में  गृह क्लेश, युवती से बातचीत बंद होने और चौकी में उसकी शिकायत से आरोपित आवेश में था और  इसी में आज उसने दिनदहाड़े बीच बाजार युवती की हत्या कर दी.

हत्यारोपित 27 वर्षीय आकाश कुमार ( पिता कोमल राम) है. इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है.

हत्यारोपित आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी दी थी. गुंजन ने इसकी खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की थी. लेकिन पुलिस उदासीनता से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इससे आकाश कुमार का साहस बढ़ गया. उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का भय भी नहीं रहा.

दो दिन पहले धमकी,पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नही

पता चला है कि आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उससे बातचीत तक बंद कर दी थी. एक बेटे का पिता बनने पर भी आकाश उसका पीछा करता रहता था. दो दिन पहले उसने गुंजन को हत्या की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत की. पुलिस तो कुछ कर नही पाई लेकिन आकाश ने गुंजन की जान ले ली.

वहीं, उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने युवती की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत गंभीरता से ली. महिला आयोग टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

कुसुम कंडवाल का कहना है कि देवभूमि में महिलाओं के विरुद्ध ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं. इस मामले की खुद आयोग की ओर से मॉनिटरिंग की जाएगी. ताकि, आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं. पुलिस महिलाओं व पीड़िताओं की शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें.ताकि,भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति ना हो पाये.

देहरादून जिले में 5 दिन में तीन महिलाओं की हत्या

देहरादून में 5 दिन में तीन महिलाओं की हत्या हुई है.  29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी. हत्यारे ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था. इसके बाद भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था. अभी तक आरोपित चचेरा भाई लापता है.

31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला को मारी थी गोली

31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहती एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी. हमलावर हत्या कर भाग गए. लोगों ने हमलावर भागते देखे थे. पुलिस ने महिला के पिता की लिखित शिकायत पर मुकदमा लिखा. महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी. अभी ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *