लिवर डैमेज से 37वर्षीय बॉडी बिल्डर,मॉडल, इन्फ्लुएंसर मयंक पवार की मौत,मां ने बताया तलाक से थे तनावग्रस्त
Mayank Pawar death cause revealed mother claiming depression and liver problem
‘स्प्लिट्सविला 7′ से चर्चा में आए बॉडी बिल्डर मयंक पवार के निधन से फैंस दुखी हैं। लोग जानना चाहते हैं कि अल्पायु में उनका निधन कैसे हो गया? सोशल मीडिया यूजर्स इसका कारण स्टेरॉइड्स बता रहे हैं। मयंक की मां ने क्या बताया?
मयंक पवार –
मंगलवार को ‘स्प्लिट्सविला 7’ से यंगस्टर्स के बीच मशहूर हुए मॉडल और इन्फ्लुएंसर मयंक पवार के निधन की खबर सामने आई। मयंक एक बहुत ही फिट लाइफस्टाइल फॉलो करते थे। महज 37 वर्ष की आयु में मयंक के निधन से फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं मयंक की मां ने उनकी मौत के पीछे का कारण बताया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
मां ने बताई चौंकाने वाली बात
मयंक के निधन के बाद से ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनका निधन क्यों हुआ? इसी बीच मयंक की मां ने इस पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मयंक की मौत तलाक और उसके बाद डिप्रेशन से हुई। मां का कहना है कि वो इस दुख से उबर ही नहीं पा रहे थे।
मयंक पवार – फोटो : ट्विटर
एक साल से तनाव में थे मयंक
एक इंटरव्यू में मयंक की मां ने कहा कि उनका बेटा काफी तनाव और मुश्किल भरे वक्त से गुजर रहा था। मार्च 2025 में उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई थी। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था, जिसके बाद वो बिना पूरी तरह ठीक हुए घर आ गए थे। इसके बाद से ही वो कभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके।
2014 में हुआ था तलाक
मयंक पवार अपने निजी जीवन को फैंस से अलग रखते थे। उनके पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में भी कभी कुछ सामने नहीं आया। यही वजह थी उनकी शादी के बारे में परिवार और करीबियों को छोड़कर कोई नहीं जानता था। अब उनकी मां ने बताया कि वह काफी कष्ट में थे। वो विवाहित थे मगर 2014 में उनका तलाक हो चुका था।
मयंक पवार – फोटो : इंस्टाग्राम@pawarmayank
चल रहीं कई चर्चायें
कुछ लोग तो इसे बॉडी बिल्डिंग और सप्लीमेंट्स के दुष्प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।
“mayank pawar net worth स्प्लिट्सविला 7 फेम मयंक पवार की नेटवर्थ
रियलिटी टीवी दुनिया और फिटनेस इंडस्ट्री संबंधित ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ सीजन 7 के सबसे चर्चित और शालीन प्रतियोगियों में एक, मयंक पवार के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मृत्यु और शोकसभा की जानकारी सार्वजनिक हुई ,जिसने उनके फिटनेस प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया। मयंक के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें ऐसा क्या हुआ जो वो अचानक इस दुनिया को विदा कह गए।
मयंक पवार “स्प्लिट्सविला 7’ रियलिटी शो में दिखे जिसमें सनी लियोनी होस्ट थीं। मयंक शो में काफी पसंद किये गए। वह मिस्टर एशिया और छह बार के मिस्टर इंडिया भी रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस कम्युनिटी में मयंक बड़ा नाम थे। इंस्टाग्राम पर वह अपने जिम वीडियो, बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के वीडियो शेयर करते थे। लेकिन अल्पायु में उनके निधन से फिटनेस कम्युनिटी हैरान हैं।
उनकी अनुमानित नेट वर्थ ₹40 लाख से ₹60 लाख थी। MTV स्प्लिट्सविला बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ आय लगातार बढ़ती रही । मयंक पवार ने रियलिटी शो, ब्रांड कोलेबोरेशन, मॉडलिंग असाइनमेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से कमाई की। मयंक ने रियलिटी टीवी स्पेस के पहले मॉडल और फिटनेस प्रेम से अपना सफ़र शुरू किया। MTV स्प्लिट्सविला ने उन्हें पूरे देश में अटेंशन दिलाया। उनके स्टाइलिश लुक्स, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट और ऑन स्क्रीन चमक ने उन्हें एक लॉयल फैन फॉलोइंग दी। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे जहाँ उन्होंने फिटनेस कंटेंट, लाइफस्टाइल अपडेट्स और कोलेबोरेशन शेयर किए।
Mayank Pawar splitsvilla Season 7: सनी लियोनी एक बार मयंक के लिए रो पड़ी थीं
मयंक अपनी सरलता, शांत स्वभाव और चमकदार पर्सनैलिटी को जाने जाते थे। शो में उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि उन्हें क्वीन ने एलिमिनेट किया, तो शो होस्ट सनी लियोनी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने विला छोड़ते मयंक को प्यार से गले लगाया, जिसे शो का सबसे इमोशनल पल माना जाता है। बदनाम कठोर होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी नियम तोड़कर मयंक को विदा को गले लगाया।
मयंक को न सिर्फ उनके पाउट और फिजीक, बल्कि उनकी सादगी को भी याद किया जाता है। हालांकि, इस दुखद घटना पर अभी तक सनी या निखिल की तरफ से कोई पब्लिक स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है। मयंक पवार का जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरी फिटनेस कम्युनिटी का अपूरणीय नुकसान है।
Did Mayank Pawar Die Due To Lever Damage His Mother Reveals About Depression Divorce And Serious Ailment
क्या लिवर डैमेज होने से गई मयंक पवार की जान? तलाक, डिप्रेशन और बीमारी पर मां का अनावरण
मयंक पवार की मौत को लेकर उनकी मां रजनी पवार ने चौंकाने वाली जानकारी दी है कि मयंक लिवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जो उन्हें तलाक बाद हुई थी। वह डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझे जिससे और हालत बिगड़ती चली गई।
रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम और 6 बार मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार 37 वर्ष आयु में ही विदा हो गए। मयंक ने 23 फरवरी को आखिरी सांस ली। मयंक पवार की मां ने दावा किया कि तलाक से वह गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे।
मयंक पवार का पत्नी से तलाक
मयंक पवार ने अपनी निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट से दूर रखी, लेकिन करीबी लोग उनकी परेशानी जानते थे। मयंक पवार की मां रजनी ने बताया कि उनका बेटा तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा था। मार्च 2025 में उसे लीवर की गंभीर समस्या भी हो गई। मयंक को अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके। उनका बेटा बहुत मानसिक तनाव में था और अकेलेपन, उदासी से जूझ रहा था। मयंक के दोस्त ने भी पुष्टि की कि वह डिप्रेशन में थे, पर उन्होंने खुद को फिटनेस और ट्रेनिंग में बिजी रखने की कोशिश की थी।
रजनी 
लीवर डैमेज माना जा रहा मौत का कारण
मयंक पवार की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब वह दिल्ली के राणा प्रताप बाग स्थित अपने घर पर थे। मयंक पवार ने 1 जनवरी 2026 को ही अपना 37वां बर्थडे मनाया था और उसके कुछ हफ्ते बाद ही अचानक मौत से फैंस शॉक में हैं।
मयंक पवार की पॉपुलैरिटी
मयंक पवार की शोक सभा 25 फरवरी को शाम 5 से 6 बजे के बीच राणा प्रताप बाग में संगम पार्क के पास वाल्मीकि मंदिर में हुई। मयंक पवार हमेशा अपनी फिटनेस जर्नी के लिए लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने रहे। वह ‘एमपी फिटनेस’ नाम से एक पर्सनल ऑनलाइन कोचिंग भी चलाते थे और मॉडल भी थे।

