अंकिता भंडारी हत्याकांड:उर्मिला 9वें दिन वापस,राठौर को जमानत,दुष्यंत कोर्ट में
अंकिता हत्याकांड: 9 दिन बाद सामने आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, फेसबुक पर लिखा- असुरों का नाश करने आ रही हूं
एक सप्ताह से पुलिस की रडार से बाहर रहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पोस्ट से अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दावा किया है कि वह अब सबूतों के साथ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाएंगी. वहीं दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने अपना नाम उछाले जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा कर दिया है.
देहरादून,06 जनवरी 2026,उत्तराखंड की राजनीति और समाज में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से उबाल पर है. अंकिता हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण बाद से गायब अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वापसी कर सनसनीखेज दावे किए हैं. वहीं दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने अपना नाम उछाले जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा कर दिया । तीसरे पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली है.
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दो मुकदमों में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से बचाव
January 6, 2026 harinayak 0 Comment Edit
अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाई कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
देहरादून 06 संवाददाता 2026। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अंकिता हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज दो एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। राठौर ने आरोपों को निराधार बताया था। कोर्ट ने सरकार, धर्मेंद्र कुमार और आरती गौड़ को भी नोटिस जारी किया है। यह फैसला ज्वालापुर के पूर्व विधायक की याचिका पर आया है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर।
- हाई कोर्ट ने सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई।
- अंकिता हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में राहत।
- सरकार और शिकायतकर्ताओं को कोर्ट ने नोटिस जारी किया।
हाई कोर्ट ने अंकिता हत्याकांड मामले में इंटरनेट मीडिया में आडियो-वीडियो जारी कर प्रदेश में सियासी बवंडर खड़ा करने वाले पूर्व विधायक सुरेश राठौर को फौरी राहत देते हुए दो मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही सरकार के साथ ही शिकायतकर्ता हरिद्वार के धर्मेंद्र कुमार व यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ को नोटिस जारी किया है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के विरुद्ध बहादराबाद, झबरेड़ा, देहरादून की नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया गया है।
धर्मंद्र ने हरिद्वार जिले के बहादरा बाद थाने में प्राथमिकी में राठौर व उर्मिला पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल करने के मकसद से फेसबुक सहित अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में वीडियेा-आडियो जारी करने का आरोप लगाया जबकि देहरादून के नेहरू कालोनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ तथा संचित कुमार के अलावा अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उनकी तथाकथित पत्नी उर्मिला सनावर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
राठौर ने याचिका दायर कर प्राथमिकी को चुनौती दी। कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्राथमिकी निरस्त करने के साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। अभी कोर्ट ने दो मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। अब पूर्व विधायक के अधिवक्ता की ओर से अन्य दो प्राथमिकी को भी कोर्ट में रखा जा रहा है।
एक सप्ताह के अंतराल बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पर अचानक वापसी ने नई हलचल पैदा कर दी है. अंकिता हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण बाद जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी, वही उर्मिला सनावर अब सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं.
ऑडियो वायरल मामले और पूर्व में दर्ज मुकदमों के चलते पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी.
अंकिता हत्याकांड के सबूत लेकर आई हूं…. उर्मिला सनावर ने दून में पत्रकारों से कही ये बात, वीडियो हो रहा वायरल
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर देहरादून पहुंचीं, जहां उसने अपने पास महत्वपूर्ण प्रमाणों का दावा किया। उसके दिल्ली से रवाना होने के वीडियो से उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल बढ़ गई । पुलिस ने उसकी जानकारी से मना किया, लेकिन वह गांधी पार्क के पास दिख गई। उर्मिला ने पत्रकारों से कहा कि वह बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखेंगी और अंकिता को न्याय दिलाने आई हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड की राजनीति अचानक गरमा गई, देर शाम उर्मिला सनावर को देहरादून में गांधी पार्क के पास देखा गया।
दिन में फेसबुक पर दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना होने का वीडियो पोस्ट कर चुकीं उर्मिला सनावर ने दावा किया था कि उसके पास अंकिता भंडारी मामले से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण हैं और वह इन्हीं के साथ उत्तराखंड आ रही हैं।
प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज
वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश में मौजूद हलचल तेज हो गईं और देर शाम तक उनके हरिद्वार या देहरादून पहुंचने को लेकर अटकल चलती रही। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर की मौजूदगी से अनभिज्ञता जताई और इंटरनेट मीडिया पर चल रही चर्चाओं को अफवाह करार दिया।
गांधी पार्क के पास दिखी उर्मिला
इसी बीच रात करीब साढ़े नौ बजे उर्मिला सनावर को गांधी पार्क के पास राजपुर रोड की ओर जाती हुई अर्टिगा कार में देखा गया। उनके साथ एक अन्य वाहन में स्वामी दर्शन भारती भी मौजूद बताए गए। हैरानी की बात यह रही कि आम लोगों और कुछ पत्रकारों ने उर्मिला को पहचान लिया, जबकि पुलिस लगातार उनके देहरादून में होने से इन्कार करती रही।
पत्रकारों ने गाड़ी को रोक किए सवाल
कनक चौक के पास अचानक जाम की स्थिति बन गई, जहां कुछ पत्रकारों ने उर्मिला की गाड़ी को रोककर सवाल किए। तब उर्मिला सनावर ने कहा कि वह उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी न तो पुलिस से मिली हैं और न ही किसी से औपचारिक मुलाकात हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वामी दर्शन भारती के साथ हैं और बुधवार को सार्वजनिक रूप से पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगी।
दोहराया, सभी प्रमाण हैं मेरे पास
उर्मिला ने दोहराया कि उनके पास अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े सभी प्रमाण हैं और वह अंकिता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से ही उत्तराखंड आई हैं। घटना को लेकर एक और चर्चा का विषय उनकी अर्टिगा कार बना, जिस पर टेंपरेरी नंबर होने के बावजूद सरकारी नेम प्लेट लगे होने की बात कही जा रही है। इससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। साथ ही, पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो में बोली ‘जय श्री राम’…
इधर, दिन में जारी उर्मिला सनावर के फेसबुक वीडियो ने भी सियासी हलकों में अलग ही बहस छेड़ दी। वीडियो में ‘जय श्री राम’, ‘जय बदरी विशाल’ और ‘जय केदार’ जैसे उद्बोधनों के साथ देवभूमि और अयोध्या का उल्लेख किया गया है। इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से निहितार्थ निकाल रहे हैं।
इसके पहले आठवें दिन लंबे समय तक सार्वजनिक मंच से दूर रहने के बाद उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि वह अंकित हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष पेश होने को तैयार हैं.
‘सबूतों के साथ आ रही हूं’
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी और लिखा, “असुरों का नाश करने के लिए देवी को भी 9 महीने छुप कर रहना पड़ा था, मैं 9 दिन के बाद अपने गर्भ जून से बाहर आ रही हूं… प्रमाणों के साथ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने. मैं SIT जांच के लिए तैयार हूं.”
उर्मिला ने सीधा हमला करते हुए कहा कि जिनके पास ‘क्लीनचिट’ नहीं है, वे राजनीति न करें. उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की है कि उनके दिए जाने वाले प्रमाणों से कोई छेड़छाड़ न की जाए.
दुष्यंत गौतम की दिल्ली हाईकोर्ट में दस्तक
उधर, अंकिता हत्याकांड में नाम घसीटे जाने से नाराज भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कड़ा रुख अपनाया है. उनकी तरफ से दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा.
दुष्यंत गौतम के वकील गौरव भाटिया ने इस पर जल्द सुनवाई करने की गुहार दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष लगाई थी.
BJP महासचिव दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है. दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया मे नाम उछाले जाने पर मानहानि का मुकदमा कर अपने खिलाफ डाले गए मानहानिकारक कंटेंट हटाने और 2 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति मांगी है.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि उत्तराखंड में सितंबर 2022 में एक होटल में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या हो गई थी. इस मामले में भाजपा के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य अंकिता की हत्या में गिरफ्तार हुआ था. निचली अदालत ने मामले में पुलकित आर्य और दो अन्य को आजीवन कारावास सुनाया है. लेकिन ‘वीआईपी’ गेस्ट चर्चा में बना रहा, जिसे लेकर विपक्ष लगातार BJP सरकार को घेर रहा है.

