ममता की ऐंठ और विवशता:डॉक्टरों से वार्ता को आधा घंटा प्रतीक्षा,अंततः पदत्याग का प्रस्ताव

BengalKolkataKolkata Doctor Case Cm Mamata Banerjee Offers To Resign In The Interest Of People Over Junior Doctor Deadlock-Brk
माफी मांगती हूं, पदत्याग को तैयार… डॉक्टरों के विरोध पर ममता बनर्जी ने कर दी घोषणा
Mamata Banerjee on Resignation: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की घटना पर घिरी ममता बनर्जी ने पहली बार इस्तीफे की पेशकश की है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जब डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े रहे तो ममता बनर्जी ने करीब दो घंटे प्रतीक्षा के बाद यह प्रस्ताव किया।

मुख्य बिंदु

1-कोलकाता कांड पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2-ममता बनर्जी ने कहा वह इस्तीफा देने को तैयार हैं
3-डॉक्टरों के बातचीत नहीं करने पर बोलीं ममता
4-दो घंटे तक मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की प्रतीक्षा

ममता बनर्जी ने कोलकाता कांड में कहा -पद छोड़ने को तैयार ।

कोलकाता 12 सितंबर 2024: कोलकाता डॉक्टर केस पर घिरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार इस्तीफे की पेशकश की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टरों का विरोध जारी रहने पर ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं लोगों के हित में यह कदम उठाने को तैयार हूं। ममता बनर्जी ने पदत्याग का प्रस्ताव जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल और विरोध पर अड़े रहने के बाद कही है। राज्य सरकार की तरफ से सचिवालय में जूनियर डॉक्टरों के साथ गतिरोध तोड़ने के लिए बातचीत रखी गई थी। डॉक्टरों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सचिवालय पहुंचा, लेकिन मीटिंग को लाइव करने की डाक्टरों की शर्त पर बात बिगड़ गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके बाद मीडिया को संबोधित किया और फिर देश दुनिया के लोगों से क्षमा याचना की।

दो घंटे तक प्रतीक्षा
ममता बनर्जी ने सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर जूनियर डॉक्टरों की प्रतीक्षा। ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के न आने पर बाद में क्षमा याचना करते हुए वीडियो ब्रीफिंग में कहा कि वह क्षमा याचना करती हैं। वह लोगों के हित में पदत्याग को भी तैयार हैं। इस मीटिंग में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। इससे पहले ममता बनर्जी ने सचिवालय के वार्ता कक्ष में बैठकर जूनियर डॉक्टरों के बातचीत की टेबल पर आने को प्रतीक्षा भी की। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तब सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तब तक वे अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने की पूरी कोशिश की। मैंने 3 दिन तक उनका इंतजार किया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया। मुझे खेद है। मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें। मुझे कोई समस्या नहीं है। हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। हम आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वे अपनी ड्यूटी पर वापस आएं।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा और मेरी सरकार का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया में हमारा अपमान किया गया है और झूठी अफवाहें फैलाई गई हैं। उन्हें न्याय नहीं चाहिए, उन्हें कुर्सी चाहिए। मैंने अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ तीन दिन तक प्रतीक्षा की। देश और दुनिया के लोगों से माफ़ी मांगती हूं। हम पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं, हम सामान्य जन के इलाज को न्याय चाहते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के लिए पदत्याग की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह भी आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार युवा डॉक्टर के लिए न्याय चाहती हैं।

किस बात को क्षमा याचना?
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करूंगी…वे युवा हैं और हम उन्हें माफ कर देंगे। मैं खुले दिमाग से मिलना चाहती थी। बाद में ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों के साथ चल रहे गतिरोध के लिए पश्चिम बंगाल के लोगों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि उनकी हड़ताल से 27 लोगों की जान चली गई और सात लाख रोगी पीड़ित हैं। बनर्जी ने वार्ता को अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह न्याय चाहती हैं। इससे पहले, जूनियर डॉक्टरों के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने से मना कर दिया था, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने बैठक का सीधा प्रसारण का उनका अनुरोध ठुकरा दिया था। कोलकाता में विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 34वें दिन भी जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *