भाकियू(सर्व) का जैविक खेती पर जोर,प्रशिक्षण का दिया प्रस्ताव
नूंह 17 फरवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन सर्व की हिलालपुर जिला नुहू हरियाणा शिव मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसका संचालन किसान नेता जगबीर सिंह राघव ने किया।
किसान यूनियन सर्वें के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड अनिल शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान एक होकर संगठन मजबूत करें।
उन्होने कहा कि जल्दी ही हरियाणा में भी भाकियू (सर्व) संगठन का विस्तार किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बॉडी बिल्डर संगठन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों को जैविक खेती भी शुरु करनी चाहिए ताकि खेतों में रासायनिक खाद के रुप में जहर डालने से बचा जा सके।

भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हिलालपुर गांव के किसान बहुत दुखी हैं क्योंकि यहां पर खेती को जरुरी सिंचाई का पानी भी उपलब्ध नहीं है। दिल्ली और फरीदाबाद की फैक्ट्री से निकले गंदे पानी से किसान अपनी खेती सींचते है । यह पानी जहर का काम कर रहा है।
उन्होने हरियाणा सरकार से मांग की कि किसानों की दुुर्दशा देखते हुए दिल्ली और फरीदाबाद की फैक्ट्री से निकल रहे केमिकल युक्त दूषित पानी को रोक कर स्वच्छ जल की व्यवस्था करे ताकि किसान अपनी खेती को अच्छे जल से सिंचित कर सके और लोग जहर खाने से बच सके।

भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजस्थान के भंवर सिंह ने किसानों को जैविक खेती करने के उपाय बताएं और कहा कि हमें यूरिया डीएपी आदि जहरीले खादों से अपनी फसलें बचानी चाहिए । उन्होने कहा कि जैविक खाद आधारित खेती करनी चाहिए ताकि हम जहर खाने से बच सकें। उन्होने कहा कि किसान राजस्थान फॉर्म पर आकर एक महीना निशुल्क ट्रेनिंग लेकर हरियाणा में गांव-गांव जाकर जैविक खेती का प्रचार प्रसार करें ताकि जैविक खाद खेती में डालकर प्रयोग कर जहर खाने से बच सके । उन्होने यह भी बताया कि जैविक खेती करेंगें तो वह फसल शहर में अच्छे दामों पर बिकेगी। सभी किसानों को अपनी खेती के लिए जैविक खाद पर निर्भर होना चाहिए।

सभा की अध्यक्षता स्वामी अनंत महाराज ने की । उन्होने सभी किसानों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी किसान भाई जहरीली रासायनिक खाद छोड़कर जैविक खाद डालकर खेती करना चाहिए ताकि किसान हर बीमारी से बच सकें।
सभा में जगबीर सिंह राघव , हरकेश सिंह राघव ,जी जी बी गॉड भाई प्रह्लाद फौजी भाई आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे । अंत में महाराज श्री ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और प्रसाद देकर अभिनंदन किया।

