गणेश जोशी जुटे मनोज तिवारी के लिए सभाओं से रणनीतिक बैठक तक

 दिल्ली के भाजपा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में विधानसभा प्रवासी और संयोजकों से बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत घोंडा विधानसभा में स्कूटर पर प्रचार को निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली, 21 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत घोंडा विधानसभा के ब्रह्मपुरी मंडल से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में दिल्ली स्थित करतार नगर में आयोजित जनसभा को जनसभा को सम्बोधित कर  उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने को मोदी सरकार को फिर सत्ता में लाने का जनता जनार्दन से अनुरोध किया। मंत्री गणेश जोशी ने सभी मतदाताओं से मतदान का अधिकार उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करने की अपील की।
उन्होंने दिल्लीवासियों से 25 मई को अधिक संख्या में मतदान करने और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
इस अवसर पर उत्तरांखड के दर्जाधारी कैलाश पंत, विधानसभा प्रवासी मनोज गर्ग, प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया, शक्ति केंद्र प्रमुख ब्रजमोहन, मनीष गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, रामलाल, दिनेश जोशी, मनीष उपाध्याय, बीबी बंसल आदि उपस्थित रहे।

 दिल्ली के बीजेपी चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में विधानसभा प्रवासी और संयोजको के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

रणनीतिक संगठनात्मक बैठक भी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों से बैठक की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की । मंत्री गणेश जोशी ने घर-घर  जन संपर्क अभियान की गति तेज करने और नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों को घर- घर जाकर लोगों से जन सम्पर्क कार्यक्रम में तेजी लाने का भी आव्हान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की।
इस अवसर पर उत्तरांखड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, गुजरात के कच्छ से सांसद विनोद चावड़ा, उत्तरांखड के दर्जाप्राप्त मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राजेश शुक्ला, रवि रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *