कांग्रेस को विधायक मदन बिष्ट के धामी जिंदाबाद से परेशानी नहीं

कांग्रेस विधायक ने खुले मंच से CM Dhami के समर्थन में लगाए नारे, जनता से भी कहा- ‘बोलो पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद’
Congress MLA Madan Bisht कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने मुख्यमंत्री  धामी के समर्थन में खुले मंच से नारे लगाए और जनता को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने शर्त रखी थी कि अगर वह उनके क्षेत्र की छह प्रमुख मांगों को पूरा करेंगे तो वह उनका स्वागत करेंगे और समर्थन में नारे भी लगायेंगे.

Congress MLA Madan Bisht: कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में लगाए नारे,पार्ट को नहीं कोई आपत्ति 

-वीडियो वायरल, जनता को भी नारे लगाने के लिए किया प्रेरित -बोले-मुख्यमंत्री   के सामने शर्त रखी थी, छह मांगों को घोषणा में शामिल करेंगे तो लगाऊंगा नारे
रानीखेत (अल्मोड़ा) 07 अप्रैल2025। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट फिर सुर्खियों में हैं। विधायक ने बीते रोज खुले मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में खुद नारे लगाने के साथ जनता को भी इसके लिए प्रेरित किया। इंटरनेट मीडिया पर उनका वीडियो प्रसारित हो रहा है।

यद्यपि, विधायक ने साफ किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष शर्त रखी थी कि यदि वह उनके विधानसभा क्षेत्र की छह प्रमुख मांगों की घोषणा में शामिल करते हैं तो उनका स्वागत कराएंगे और समर्थन में नारे भी लगावाएंगे। गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी चौखुटिया में आठौं कातिक के चतुर्थ दिवस के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने मांगों को मान लिया
कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष जीआइसी द्वाराहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंद्र लाल साह राजकीय इंटर कालेज रखने, सीएचसी चौखुटिया में 50 बेड की स्वीकृति, रामगंगा नदी व गगास में तटबंध निर्माण समेत छह मांगें रखीं थीं। मुख्यमंत्री ने मांगों को मान लिया और अधिकतर की घोषणा भी कर दी। इस पर विधायक मदन ने कहा कि विपक्षी विधायक होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को घोषणाओं में शामिल किया, वे मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हैं और इसलिए उनकी जय-जयकार करेंगें।

विधायक मदन बिष्ट ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में उनके साथ नारे लगाएं। विधायक ने पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए तो जनता ने भी साथ दिया। यही नहीं, पूरे मंच पर वह केंद्र बिंदु बने रहे और खूब तालियां भी बटोर गए।

मदन बिष्ट ने जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाया: कांग्रेस
उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने विधायक मदन बिष्ट के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का जिक्र करते हुए प्रतिक्रिया दी। दसौनी ने कहा कि मदन बिष्ट ने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया है। मुख्यमंत्री मात्र भाजपा के नहीं, समस्त प्रदेशवासियों के होते हैं।

स्थानीय विधायक होने के नाते मदन बिष्ट को प्रोटोकाल के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित होना था। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर वीडियो तोड़-मरोड़कर चलाया जा रहा है। विधायक की स्थानीय जनता के जिम्मेदारी, जवाबदेही और प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। प्रदेश कांग्रेस को गर्व है कि मदन बिष्ट जनप्रतिनिधि के तौर पर खरे उतरे और वैचारिक मतभेद को क्षेत्र के विकास के आड़े नहीं आने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *