भाकियू(सर्व)राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश शर्मा के कर्ण उपचारक डॉ. लवनीश कुमार का हुआ अभिनंदन
भाकियू(सर्व)राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश शर्मा की हिमालयन हॉस्पिटल से 12वें दिन घर वापसी
देहरादून 31 जनवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा का कान के जटिल आपरेशन के बाद आज हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट से घर वापसी हो गई. उनका आपरेशन प्रसिद्ध नाक कान गला विशेषज्ञ ( Otorhinolaryngologist) डॉक्टर लवनीश कुमार ने अपनी सहयोगी डॉक्टर अदिति तथा आकांक्षा के साथ किया. घर जाते श्री कमलेश कुमार शर्मा ने डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम के कौशल और सदाशयी व्यवहार की भूरि-भरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सकों से उनके साथ साथ उनके संस्थान की कीर्ति भी फैलती है जिससे अधिकाधिक पीडित रोगी उनकी सेवायें प्राप्त करने को प्रेरित होते हैं. कुल मिलाकर यह अनुकरणीय मानव सेवा है.
शर्मा आपरेशन के बाद 24 घंटे आईसीयू और उसके बाद सप्ताह भर जनरल वार्ड में रहे. उनकी बगल में काशीपुर के पकज अरोड़ा भर्ती रहे. दोनों ने वार्ड के वार्डन पवन जैन के मृदु व्यवहार और व्यवहारिकता की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन रोगी के मनोविज्ञान को ध्यान में रख व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखते हैं . इससे रोगियों की रिकवरी में सहायता मिलती है.
हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और उसके डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम की भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ,वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्रनाथ कौशिक, राष्ट्रीय सचिव लोकेश शर्मा, उत्तराखंड प्रवक्ता राजकमल गोयल, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल भारद्वाज , सुश्री मालती शर्मा, खानपुर से श्री मनोज शर्मा, देहरादून श्री कमलेश कुमार शर्मा की परिचर्या में रहे सुपुत्र श्री मधुकांत भारद्वाज, शामली से सुपुत्री पुनीता (मोनिका) शर्मा तथा धर्म पत्नी श्रीमती मधुबाला शर्मा ने भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

