संपादकीयम्: पाकिस्तान भारत से ज्यादा सुरक्षित देश? कैसे?

अब सर्वे में भारत से ज्यादा सुरक्षित निकला पाकिस्तान! आखिर ये सर्वे हो किस पर रहे हैं
दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की जानकारी के लिए हुए सर्वे में पाकिस्तान (Pakistan) भारत से भी आगे है. गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स (Gallup Law & Order Index) के हिसाब से भारत (India) से ज्यादा सुरक्षित जगह पाकिस्तान है. आतंकियों की पनाहगाह के नाम से मशहूर पाकिस्तान के लिए ये सम्मान से कम नहीं है. लेकिन, भारत के खिलाफ ऐसे षड्यंत्र क्यों हो रहे हैं?
दुनियाभर के कई गैर-सरकारी संगठन कई तरह के सर्वे करते रहते हैं. हाल ही में गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स (Gallup Law & Order Index) ने अपने एक सर्वे में सुरक्षा के मामले में भारत को पाकिस्तान से भी पीछे रखा है. आसान शब्दों में कहें, तो इस सर्वे के हिसाब से भारत से ज्यादा सुरक्षित जगह पाकिस्तान है. गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स ने सर्वे में पाकिस्तान को 42वां और भारत को 60वां स्थान दिया है. ये चौंकाने वाली ही बात कही जाएगी कि जो देश आतंकवादियों की पनाहगाह के रूप में मशहूर है. और, जहां आए दिन अल्पसंख्यक हिंदू-सिख-ईसाई धर्म की बच्चियों का खुलेआम अपहरण हो जाता है. जहां हर महीने आतंकी बम धमाके समेत हिंसा की खबरें आती ही रहती हों. इन तमाम बातों के बावजूद पाकिस्तान को किस हिसाब से सुरक्षित घोषित कर दिया जा रहा है. ये तो गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स वाले ही बता सकते हैं. लेकिन, अहम सवाल ये है कि आखिर ये सर्वे हो किस पर रहे हैं?

Now Pakistan turns out to be safer than India in gallup law and order index who are taking part in these surveys

गैलप के इस सर्वे में 122 से अधिक देशों के 1,27,000 लोगों का इंटरव्यू किया गया था.

भारत में केवल हजार लोगों से की बात और तय कर दी रैंकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो गैलप के इस सर्वे में 122 से अधिक देशों के 1,27,000 लोगों का इंटरव्यू किया गया था. आसान शब्दों में कहें, तो करीब हर देश में लगभग 1000 लोगों से बातचीत के माध्यम से ये नतीजा निकाल लिया गया. 130 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या वाले भारत में सर्वे का सैंपल साइज 1000 सही हो सकता है क्या? सर्वे में शामिल लोगों को किस आधार पर और किसने चुना, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए थी. लेकिन, ऐसा नहीं किया गया. सर्वे की सत्यता को लेकर कम से कम इतनी पारदर्शिता की उम्मीद तो की ही जा सकती है.

वैसे, हाल में ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स में भी भारत को श्रीलंका से पीछे रखा गया था. हां, वही देश जहां लोगों ने अपने ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के घरों में आग लगा दी थी. नेताओं को सड़कों पर दौड़ा कर पीटा था. जिस देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है. खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान से भी ज्यादा कीमत पर पहुंच चुके हैं. और, देश बर्बाद हो चुका है. लेकिन, ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स में श्रीलंका भारत से आगे था. इसी तरह विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी भारत में कोरोना से हुई मौतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसके अनुसार, भारत में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 47,29,548 थी. जबकि, भारत सरकार के अनुसार उस अवधि में 4.8 लाख मौतें ही हुईं.

इस तरह के गैर-सरकारी संगठनों के सर्वे की प्रमाणिकता पर हमेशा से ही सवाल खड़े किए जाते रहे हैं. और, भारत इन्हें भ्रामक और देश की छवि खराब करने की कोशिश के तौर पर पेश करता रहा है. वैसे, इसे एक सुझाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए कि भारत सरकार को इन सर्वे में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए. आखिर ये सर्वे हो किस पर रहे हैं, जिन्हें देश में असुरक्षित महसूस हो रहा है. जो देश में बिल्कुल भी खुश महसूस नहीं कर रहे हैं. और, किनके हिसाब से हर सरकारी आंकड़ा झूठा ही होता है?

भारत से ज्यादा सुरक्षित देश है पाकिस्तान! अब गैलप के सर्वे पर कैसे भरोसा करे ?

लप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स के ताजा सर्वे में पाकिस्तान को भारत से सुरक्षित देश बताया गया है। इस सर्वे में पाकिस्तान को 82 का स्कोर दिया गया है, जबकि भारत का नंबर 80 है। भारत 121 देशों की लिस्ट में 60वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 42वें नंबर पर है।

हाइलाइट्स
1-दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों का एक सर्वे जारी
2-गैलप के सर्वे में पाकिस्तान को भारत से ज्यादा नंबर
3-भारत 60वें नंबर पर, जबकि पाकिस्तान को मिला 42वां स्थान

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों का एक सर्वे प्रकाशित हुआ है। इस सर्वे में पाकिस्तान को भारत से ज्यादा सुरक्षित देश बताया गया है। गैलप लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स के इस सर्वे में 121 देशों की सूची में भारत 60वें नंबर पर है। इस सर्वे में देशों को 1 से लेकर 100 का स्कोर दिया गया है, जो देश 80 से ज्यादा का स्कोर किए हैं, उन्हें दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है। इस लिस्ट में सिंगापुर 96 के स्कोर के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि अफगानिस्तान 51 के साथ सूची में सबसे नीचे है। सिंगापुर के बाद ताजिकिस्तान, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और इंडोनेशिया को शीर्ष पांच में स्थान दिया गया, जबकि दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला और अफ्रीका में सिएरा लियोन, कांगो और गैबॉन निचले पांच देशों में शामिल हैं। हालांकि, इस सर्वे पर सवाल भी उठ रहे हैं।

पाकिस्तान का स्कोर भारत से ज्यादा

पाकिस्तान को इस सूची में 82 के स्कोर के साथ 42वें नंबर पर रखा गया है। लाओस, सर्बिया, ईरान और न्यूजीलैंड के भी पाकिस्तान के बराबर ही नंबर और रैंकिंग है। वहीं, भारत 80 के स्कोर के साथ 60वें नंबर पर है। पाकिस्तान से ठीक ऊपर अमेरिका, इटली और जर्मनी जैसे अति सुरक्षित होने का दावा करने वाले देश हैं। इन तीनों देशों के 83 स्कोर हैं। जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने 84 और कनाडा ने 87 का स्कोर किया है। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि ब्रिटेन को 79 के स्कोर के साथ पाकिस्तान और भारत से भी नीचे रखा गया है। इस लिस्ट में रूस को 77 नबंर दिया गया है, जो विकसित देशों की लिस्ट में सबसे नीचे है।

पाकिस्तान को लेकर सर्वे की सत्यता पर सवाल


इस सर्वे में भारत को पाकिस्तान से भी नीचे रखा गया है। भारत की बराबरी के देशों में इराक और श्रीलंका शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्वे करने वाली टीम को पाकिस्तान में कौन सी सुरक्षा दिखी। क्या उन्हें पाकिस्तान में चरम पर आतंकवादी और उग्रवादी गतिविधियां नहीं दिखीं। खुद पाकिस्तानी मंत्री ने देश की संसद में यह स्वीकार किया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ रही हिंसा और कुछ नहीं बल्कि आतंकवाद है। जन्नत कही जाने वाली स्वात घाटी में टीटीपी आतंकवादियों का बोलबाला काफी बढ़ा है। ऐसे में पाकिस्तान को किस आधार पर भारत से सुरक्षित देश घोषित किया जा सकता है।

गैलप ने कैसे किया सर्वे

सर्वेक्षण में पाया गया कि दुनिया भर में 10 में से सात लोग रात में अकेले चलने में सुरक्षित महसूस करते हैं जहां वे रहते हैं। उन्हें अपनी स्थानीय पुलिस पर भरोसा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, सुरक्षा मेट्रिक्स 2020 और 2021 के बीच स्थिर रहे हैं। वार्षिक गैलप सर्वेक्षण ने 122 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 2021 और 2022 की शुरुआत में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 1,27,000 लोगों का इंटरव्यू किया गया। प्रत्येक देश में, लगभग 1000 लोगों ने टेलीफोन या आमने-सामने बैठकर सर्वे में शामिल सवालों का जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *