कुरान पढ़ती किशोरी से गैंगरेप,तालिब बंदी, पांच और की तलाश

किशोरी से पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खाली मकान में खून से लथपथ मिली लड़की
Meerut Rape Case Update News लोहियानगर में किशोरी को सुबह तालिब नाम का युवक अपने साथ ले गया और उसने एक मकान में अपने पांच दोस्तों को बुला लिया। यहां किशाेरी से सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया। उसके निजी अंगों से खून बहने लगा। ये देखकर सभी भाग गए। शाम को ढूंढते हुए स्वजन उस कमरे तक पहुंचे। किशाेरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पड़े किशाेरी के कपड़े व अन्य सामान।

पुलिस टीम ने घटनास्थल की पड़ताल की, फोरेसिंक जांच भी
आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस टीम
मेरठ 08 सितंबर 2024। लोहियानगर में हुई पशुता ने बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। सुबह दस बजे किशोरी को घर से आरोपित चाचा के खाली मकान में ले गया। वहां अपने दोस्तों को बुलाकर शाम तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

बदहवास किशोरी को मकान के अंदर ही छोड़कर आरोपित भाग गए। शाम तक तलाश करने पर स्वजन को किशोरी खून से लथपथ अवस्था में वृहन्नला के मकान में मिली। उसके कपड़े बदलवा पुलिस को सूचना दी गई। खून अधिक बहने से  किशोरी को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। आरोपित और उसके साथियों की तलाश हो रही है। फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

मदरसे में कुरान शरीफ पढ़ती है किशाेरी
लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मदरसे में कुरान शरीफ पढ़ रही हैं। किशोरी के माता-पिता दोनों ही काम पर जाते है। शनिवार को भी माता-पिता काम पर गए थे। किशोरी घर के बाहर खड़ी थी तो एवन कॉलोनी निवासी तालिब सुबह दस बजे किशोरी को बहलाफुसला अपने वृहन्नला चाचा राशिद के एवन कॉलोनी स्थित खाली पड़े मकान में ले गया। यह मकान भी दो दिन पहले किराएदारों से खाली हुआ है।

तालिब ने पांच दोस्तों को बुला लिया
आरोप है कि तालिब ने वहां पर अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के निजी अंगों से खून बहने से वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में छोड़कर सभी आरोपित भाग गए। देर शाम काम से घर लौटे तो किशोरी नहीं मिली। पड़ोसी ने बताया कि सुबह किशोरी को तालिब साथ ले गया था। सभी लोग तालिब के घर पर पहुंचे। पहले उसने किशोरी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। थाने में शिकायत की धमकी दी, तो उसने किशोरी के बारे में बताया। परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी बेहोश मिली। उसके यौनांगों से खून बह रहा था। परिजनों ने उसके कपड़े बदल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्घटनास्थल
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली और थाना प्रभारी भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। किशोरी उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशोरी को आरोपित तालिब सुबह ही उसके घर से लेकर आया था। अपने चाचा के मकान में ले जाकर रेप किया। तालिब और उसके साथियों की धरपकड़ को पुलिस दबिश डाल रही हैआशुतोष कुमार, सीओ कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *