गैंगरेप:शरवेज,शावेज,सादिक,अमन,अंकुर को उम्रकैद

Five Boys Had Gang-Raped An 11th Class Student, The Court Gave Punishment
Saharanpur: पांच लड़कों ने 11वीं की छात्रा से किया था गैंगरेप, कोर्ट ने दी ऐसी सजा, उम्रभर पछताएंगे

सहारनपुर30 अगस्त 2024.एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

गंगोह में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 53-53 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि पीड़िता को दी जाएगी।

पिछले साल 11 सितंबर की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर कक्षा 11वीं की छात्रा घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे अंकुर और अमन निवासी गांव आसराखेड़ी मिले थे। आरोपितों ने छात्रा को उसके गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया था। आरोपित छात्रा को गांव बाढी माजरा में एक सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां पर आरोपितों के साथी सावेज, सादिक और सरवेज निवासी गांव बाढी माजरा मौजूद थे। इन पांचों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

घटना 12 सितंबर 2023 की है। 11वीं की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी 2 युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। फिर सुनसान जगह ले गए। वहां पर तीन युवक पहले से खड़े थे। उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। कपड़े फाड़ दिए और पीड़िता को डरा धमकाकर चौराहे पर छोड़कर भाग गए।

छात्रा किसी तरह से लड़खड़ाती हुई 500 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों से बताया कि 5 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। छात्रा की बात सुनकर पुलिस कर्मियों ने तुरंत एंटी रोमियो की गाड़ी मंगवाई और छात्रा को थाने ले गई थी।

चाचा ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना देकर छात्रा के कपड़े मंगवाए थे। इसके बाद छात्रा उपचार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही थी। गैंगरेप की सूचना पर पीड़िता के चाचा ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

अब आपको पढ़वाते हैं छात्रा ने पुलिस से क्या कहा था…

छात्रा ने पुलिस को बताया था कि 12 सितंबर 2023 की शाम को वह स्कूल में थी। छुट्‌टी होने के बाद बुआ के गांव आसरा खेड़ी में रहने वाले अंकुर और अमन कॉलेज आए। उन्होंने कहा कि वह गांव में जा रहे हैं। उसे भी गांव छोड़ देंगे। इसलिए वह उनकी बाइक पर बैठ गई। वह लोग कुछ दूरी से चल कर दूसरे रास्ते पर बाइक लेकर जाने लगे।

गैंगरेप के चौक पर फेंककर भाग गए
जब आरोपियों ने रास्ता बदला तो मैंने विरोध किया। मगर, वह लोग जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए। वहां 3 लोग पहले से खड़े थे। वह लोग मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पांचों लोगों ने रेप किया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर शिव चौक पर फेंककर भाग गए। फिर मैं पास की पुलिस चौकी पर पहुंचीं। परिजन और गांव के लोग गंगोह थाने पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

छात्रा के चाचा की शिकायत पर उसी दिन 5 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके बाद पांचों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।। छात्रा को मेडिकल के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

अब तक हुई कार्रवाई

एक नवंबर 2023 को 5 रेपिस्टों पर चार्ज फ्रेम किया गया था। 5 अक्टूबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। तीन नवंबर से रेप कांड में गवाही और साक्ष्य प्रस्तुत की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
मामले की सुनवाई एडीजे-13 विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट पिंकू कुमार में चली।
21 जुलाई 2024 को छात्रा से गैंगरेप के मामले में कोर्ट में अभियुक्तों की ओर से अपने बचाव में गवाह पेश किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाही कराई थी। शासकीय अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की थी।  अभियोजन पक्ष ने मुकदमे में 10 गवाह कोर्ट में पेश किए थे।
27 अगस्त 2024 को कोर्ट ने दोबारा से दोषी करार दिया। सजा के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की थी।

बुधवार को पांच आरोपितों का दोष सिद्ध हो गया था। मामला अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट) कक्ष संख्या 13 पिंकू कुमार की अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार की शाम अदालत ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सजा के ऐलान के बाद, सरकारी अधिवक्ता संजय मलिक ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के मामलों में त्वरित न्याय से लोगों का विश्वास कोर्ट में बढ़ता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी मामलों में इसी प्रकार जल्दी फैसला होकर पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *