जिम ट्रेनर सूफियान बना बैठा था ‘राहुल’,बजरंगियों ने दौड़ा-दौड़ा पीटा,जांच होगी

Bajrang Dal Activist Beat Muslim Jim Trainer Who Was In Restaurant With Hindu Lady
मेरठ: रेस्टोरेंट में हिंदू युवती संग ‘राहुल’ बनकर बैठा था जिम ट्रेनर सूफियान, बजरंग दल ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Meerut Valentine Week: मेरठ में मुस्लिम हिंदू महिला के साथ रेस्‍टोरेंट आया था। वहां उससे मारपीट हो गई।
मेरठ 13 फरवरी 2026 : उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में वैलेंटाइन डे वीक में रेस्तरां में युवक-युवती साथ बैठा देखकर कुछ लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगा हंगामा कर दिया। युवक हिंदू नाम बता रहा था लेकिन थोडे में ही उसकी पोल खुली तो मुस्लिम नाम बताया। विवाद से गरमागरमी और मारपीट शुरू हो गई। घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
meerut jim trainer
मेरठ में जिम ट्रेनर घायल

जानकारी के अनुसार, जिम ट्रेनर सूफियान हिंदू महिला के साथ वैलेंटाइन डे मनाने  ब्रह्मपुरी के रेस्टोरेंट में पहुंचा। तभी बजरंग दल कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और युवक से नाम पूछा। युवक ने नाम राहुल बताया। युवती भी हिंदू निकली। बाद में पहचान को  विवाद गहराया और युवक सूफियान निकला तो वातावरण तनावपूर्ण हो गया।

जिम ट्रेनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
लोगों के मुताबिक, युवक को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बीच-बचाव की कोशिश भी हुई, लेकिन तब तक युवक गंभीर घायल हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।

बजरंग दल ने कराया मुकदमा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बजरंग दल ने युवक पर युवती को झूठी पहचान बताकर फंसाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इस आधार पर युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा किया गया है। मारपीट के पहलू की भी जांच की जा रही है।

जिम ट्रेनर सूफियान ने राहुल सै फंसा रखी थी हिंदू युवती , रेस्टोरेंट में बजरंग दल ने पीटा

मेरठ के माधवपुरम में मुस्लिम जिम ट्रेनर खुद को राहुल बताकर एक हिंदू युवती को फंसा रेस्टोरेंट ले गया। सूचना पर वहां बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने उसे पकड़ा तो हंगामा शुरू हो गया।

माधवपुरम में बिजलीघर के पास एक जिम में मुस्लिम ट्रेनर ने हिंदू युवती राहुल नाम से प्रेमजाल में फंसा ली। उससे इंस्टाग्राम पर चेटिंग करता रहा। वेलेंटाइन डे पर ट्रेनर युवती को लेकर शारदा रोड  पिज्जा रेस्टोरेंट ले गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को किसी ने यह बता दिया । वह रेस्टोरेंट पहुंचे और ट्रेनर को पकड़कर हंगामा कर दिया। धुनाई कर ट्रेनर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवती को थाने ले आई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर जिम ट्रेनर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।

माधवपुरम में कब्रिस्तान के पास जिम में एक युवती फिटनेस को जाती थी। वहां मुस्लिम जिम ट्रेनर ने खुद को राहुल बता उससे नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती कर ली। दोनों में इंस्टाग्राम चैटिंग होती। दोनों को कई बार लोगों ने साथ-साथ घूमते देखा। वेलेंटाइन-डे पर जिम ट्रेनर ने युवती शारदा रोड स्थित पिज्जा रेस्टोरेंट पर बुला ली। दोनों यहां पिज्जा खा रहे थे। तभी किसी ने जिम ट्रेनर पहचान लिया।

उन्होंने हिंदू युवती साथ देखकर इसकी सूचना बजरंग दल नेता विशाल धानक, अंकित कुमार, करण जाटव, अमित गुप्ता व प्रमोद को दे दी। वह कार्यकर्ता ले रेस्टोरेंट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।  भागने का प्रयास करते ट्रेनर को उन्होंने दबोच लिया। ट्रेनर ने अपना नाम राहुल बताया। पिटाई हुई तो सूफियान नाम कबूला ।

हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची तथा जिम ट्रेनर को  युवती संग थाने ले आई। यहां बजरंग दल नेताओं ने आरोप लगाया कि जिम में ट्रेनिंग के समय हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अपहरण,मतांतरण और शारीरिक शोषण होता है।

पुलिस ने युवती को स्वजन थाने बुला उनके हवाले कर दिया। मुस्लिम युवक के स्वजन भी थाने पहुंचे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट लिख जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। देर रात तक बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पर जमे रहे।

क्‍या बोलीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना
पुलिस  क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *