‘बालिग हूं,मर्जी से आई’, सहारनपुर में मुस्लिम संग भागी हिंदू लड़की, तनावग्रस्त गांव में फोर्स
24 घंटे में युवती वापस देने के आश्वासन पर टला आंदोलन
The agitation was postponed after assurances that the girl would be returned within 24 hours.
सहारनपुर के सांगाठेड़ा में युवती के लापता होने पर बवाल मचा है. युवती ने वीडियो जारी कर मर्जी से मुस्लिम के साथ जा शादी के कागजात बनवाने का दावा किया है, परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसे ढूंढने को छापे मार रही है.
- सहारनपुर ,26 फरवरी 2026, गांव सांगाठेड़ा से मुस्लिम के साथ गई युवती के मामले में बुधवार सुबह फिर पंचायत हुई। इसमें मुस्लिम पक्ष ने 24 घंटे में युवती ढूंढने का आश्वासन दिया । इस पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम का निर्णय स्थगित हो गया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि तय समय में युवती नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन होगा।
बता दें, गांव की युवती कशिश मंगलवार रात घर से गायब थी। पिता ने लिखित शिकायत की थी कि गांव का ही मुस्लिम युवक उसे ले गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कोतवाली पहुंच युवती को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाया । पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापे मारे, लेकिन विफल रही। ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम पंचायत कर कार्रवाई न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी थी। गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात है।बुधवार सुबह मंदिर परिसर में दोबारा पंचायत बुलाई गई। इसमें पूर्व प्रधान वादिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जीशान चौधरी, फरमान चौधरी, इनाम चौधरी, प्रधान तनवीर चौधरी, नसीम अख्तर आदि पहुंचे। उन्होने पहले दो घंटे की मोहलत मांगी, बाद में 24 घंटे में ढूंढने का आश्वासन दिया, जिस पर आंदोलन फिलहाल टल गया। पंचायत में विधायक किरत सिंह,चौधरी नक्षत्र सिंह, हिंदू संगठन के नेता नितिन कुमार,हरीश चौधरी,रोहित प्रधान के साथ ही मास्टर श्रवण कुमार,प्रवेश बटार,मास्टर करेशन,संदीप कुमार,सुशील,अनिल,नाथीराम प्रधान, किरणपाल आदि रहे। - पुलिस पूरे मामले पर सतर्क है, गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और युवती की तलाश के प्रयास जारी हैं।– अशोक सिसोदिया, सीओ पुलिस

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सांगाठेड़ा गांव निवासी कशिश ने 24 फरवरी रात आजम के साथ घर छोड़ा. पिता जसबीर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने गंगोह कोतवाली में खोने और अपहरण का मुकदमा हुआ है. युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो में बालिग बता अपनी मर्जी से साथ जाने और परिजनों से जान के खतरे की बात कही है. दूसरी ओर, गांव में हिंदू संगठनों ने पंचायत कर युवती न मिलने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है.
उधर, गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सावन वर्मा, जिला अध्यक्ष रोबिन जंधेड़ा, नगर अध्यक्ष अखिल, मोहित, तेजन और प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने युवती के लापता होने के पीछे ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
‘ बालिग हूं, मर्जी से आई हूं’
वायरल वीडियो में कशिश ने कहा कि वह आजम को डेढ़ साल से जानती है और उसी के साथ रहना चाहती है. घर वालों को जब इसका पता चला तो उसे टॉर्चर किया गया और आजम को मारने की धमकी दी गई. उसने फैला और भाई हर्ष से खतरा बताया।
कशिश का दावा है कि वह 18 साल से ऊपर है और उसने सुसाइड की धमकी देकर आजम को साथ ले जाने को मजबूर किया. अब दोनों ने शादी के कानूनी कागजात तैयार करवा लिए हैं और पुलिस से सुरक्षा मांगी है.
गांव में तनाव और महापंचायत की चेतावनी
युवती लापता होने पर सांगाठेड़ा गांव तनावपूर्ण है. परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम उनकी बेटी बहला-फुसला ले गया. एफआईआर के अनुसार युवती 17 साल 5 महीने की है, जिससे कानूनी पेच फंस सकता है. हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बता पुलिस को ज्ञापन सौंपा है. गांव की पंचायत में ग्रामीणों ने साफ किया है कि यदि लड़की तत्काल नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन होगा.
पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत है. युवती ढूंढने को पुलिस की तीन टीमें लगातार छापे मार रही हैं । वायरल वीडियो भी बारीकी से जांचा जा रहा है.आयु का सत्यापन हो रहा है.गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को भारी पुलिस बल और पिकेट लगाई गई है.

