झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम की जिम से निकलते ही दून में हत्या,SSP स्थानांतरित
कौन था हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा जिसकी घात लगाकर देहरादून में दिनदहाड़े हुई हत्या
विक्रम का इतिहास एक हिस्ट्रीशीटर का था. उसपर झारखंड में हत्या, वसूली और गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
देहरादून सिल्वर सिटी मॉल मर्डर
देहरादून (उत्तराखंड) 13 फरवरी 2026 : अपनी शांत घाटियों के लिए प्रसिद्ध राजधानी दून आज फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी. तरीका वही था. तीन बदमाश बाइक से देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल पहुंचे. दो बदमाशों मॉल के बाहर खड़े रहे और तीसरा बाइक पर उनकी प्रतीक्षा में. अचानक दोनों बदमाशों ने मॉल के जिम से बाहर आते एक जन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. शिकार को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी घटना होने पर देहरादून पुलिस जागी. आईजी गढ़वाल, एसएसपी सहित पूरी फोर्स घटनास्थल पर पहुंची. घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई हुई लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था. जांच हुई को पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम विक्रम शर्मा है. मूल रूप से वो झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है लेकिन फिलहाल राजधानी में ही रह रहा था.
देहरादून सिल्वर सिटी मॉल मर्डर.
विक्रम शर्मा के रिकॉर्ड खंगाले गए तो मालूम चला कि उसके ऊपर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. कई आपराधिक गतिविधियों में उसका नाम था. यहां तक कि जिम के बाहर निकलते हुए उसके पास एक पिस्टल भी थी जो पुलिस ने बरामद की है. हालांकि, हमला इतनी जल्दी हुआ कि विक्रम को वो हथियार इस्तामेल करने का वक्त ही नहीं मिला. मृतक का पुराना रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को आपसी रंजिश या गैंगवार के रूप में भी देख रही है.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
काली शर्ट/ब्लेज़र में विक्रम शर्मा
गोलियों की तड़तड़ाहट ने दहलाया सिल्वर सिटी मॉल: देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मॉल में सुबह 10:15 बजे हथियारबंद बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर व्यवसायी विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
हमला इतना पेशेवर और सटीक था कि विक्रम को संभलने या जवाबी फायरिंग का मौका तक नहीं मिला. गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ मॉल की सीढ़ियों के पास गिर पड़ा. वहीं उसकी मौत हो गई.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस.
घात लगाये बैठे बदमाशों ने की फायरिंग: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रम जिम कर सिल्वर सिटी मॉल की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया. बताते है कि तीन हमलावरों में से एक बाहर बाइक पर निगरानी में था. दो हमलावर मॉल में थे. जैसे ही विक्रम सीढ़ियों से नीचे आया, हमलावरों ने उसके करीब पहुंच ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं. हमले की रफ्तार ऐसी थी कि विक्रम अपनी लाइसेंसी पिस्टल तक नहीं निकाल सका.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
घटना के बाद की तस्वीर.
फायरिंग कर भागे बदमाश: घटना के समय मॉल के अधिकतर शोरूम बंद थे,सफाई चल रही थी. गोलियों की आवाज सुनते ही महिलाएं और कर्मचारी हत्यास्थल की ओर दौड़े. तब तक हमलावर भाग चुके थे. फर्श पर खून बिखरा था. जिम से लोग व ट्रेनर सीढ़ियों की ओर पहुंचे. आनन-फानन विक्रम को अस्पताल ले जाने की कोशिश हुई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
फॉरेंसिक टीम.
अपराधियों की तलाश तेज, जांच टीमें गठित: सूचना पर पुलिस दलबल हत्यास्थल पहुंची. पूरे क्षेत्र को घेर साक्ष्य जुटाए गए. मॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. पुलिस ने आसपास नाकेबंदी भी की . भागे हत्यारों की तलाश को विशेष टीमें बनी हैं. झारखंड पुलिस से भी संपर्क साधा गया है ताकि विक्रम के आपराधिक नेटवर्क और संभावित दुश्मनों की जानकारी जुट सके.
वैर या आर्थिक लेनदेन से जुड़ा मामला: प्रारंभिक जांच में ये मामला पुरानी वैर या आर्थिक लेनदेन लग रहा है. पुलिस सभी पक्षों से जांच कर रही है. यह भी जांच का विषय है कि हमलावरों को विक्रम की दिनचर्या और जिम आने-जाने के समय की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
घटनास्थल पर मॉल के बाहर श भीड़.
कौन था विक्रम शर्मा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि, विक्रम शर्मा झारखंड से था. उत्तराखंड के काशीपुर में भी उसका स्टोन क्रशर था. इसके अलावा भी वह कई अन्य व्यवसायों से जुड़ा था. चौंका यह रहा है कि विक्रम पर झारखंड में हत्या, वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे हैं. जानकारी मिल रही है कि उसके बड़े गैंगस्टरों से भी संबंध रहे हैं. ऐसे में इस हत्या को आपसी वैर या गैंगवार के कोण से भी देखा जायेगा.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
पूछताछ में जुटी पुलिस.
सवालों के घेरे में पुलिस: बताते हैं कि जून 2025 से विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी मॉल के जिम में नियमित आ रहा था. वो पास ही फ्लैट में रहता था. सवाल ये भी है कि इतने बड़े हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों की जानकारी क्या स्थानीय पुलिस को नहीं थी? थी, तो उसकी निगरानी को कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया? अपराध कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है.
HISTORYSHEETER VIKRAM SHARMA MURDER
हत्यास्थल पर फॉरेंसिक विभाग की टीम.
देहरादून में अपराध की घटनाओं में तेजी आई है. दो सप्ताह में पांच हत्यायें हो चुकी हैं. लगातार होती हत्याओं ने जनपदीय कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस देहरादून को कभी शांत-सुरक्षित शहर माना जाता था. वहां ऐसे दिनदहाड़े हत्याएं चिंता का विषय बनी हैं.
सिल्वर सिटी मॉल की हत्या सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर भी गंभीर सवाल है. अब देखा जायेगा कि पुलिस कितनी तेजी से हत्यारे पकड़ इस सनसनीखेज हत्या का अनावरण करती है. फिलहाल शहर में भय है. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
Uttarakhand Police: Many Officers Transfered, SSP Dehradun Ajay Singh removed, list is here
देहरादून अजय सिंह को हटाया, प्रमेंद्र डोबाल को जिम्मेदारी
कई पुलिस अधिकारी स्थानांतरित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, बीते 15 दिन में जनपद में कई हत्याओं के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह हटाये गए है। उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशेष कार्यबल बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून भेज नवनीत भुल्लर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार बनाया गया है।
TAGGED:
सिल्वर सिटी मॉल मर्डर
झारखंड हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा
देहरादून में झारखंड हिस्ट्रीशीटर
DEHRADUN VIKRAM SHARMA MURDER
HISTORYSHEETER MURDERED in

