कर्नाटक सैक्स स्कैंडल: रेवन्ना को किडनेपिंग में जमानत, प्रज्वल लाने विदेश नहीं जायेगी SIT

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, किडनैपिंग केस में रेवन्ना को जमानत:कोर्ट का निर्देश- SIT जांच में सहयोग करें; प्रज्वल लाने विदेश नहीं जाएगी टीम
बैंगलुरू 13 मई 2024। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिला की किडनैपिंग के केस में सोमवार (13 मई) को JDS नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। उन्हें पांच लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई है।

कोर्ट में रेवन्ना को दो निजी जमानतदार भी पेश करने पड़े। अदालत ने रेवन्ना को SIT जांच में सहयोग करने और सबूतों को नष्ट या छेड़छाड़ नहीं करने का भी निर्देश दिया है।

पुलिस ने होलेनरसीपुर से JDS विधायक एचडी रेवन्ना पर यौन शोषण पीड़ित के अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनके बेटे प्रज्वल पर यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप हैं।

एचडी रेवन्ना, देवगौड़ा परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्हें किसी केस में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
SIT ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया
उधर, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही SIT ने रविवार (12 मई) को अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो लोगों चेतन और लिकित गौड़ा को गिरफ्तार किया।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि केस की जांच कर रही SIT प्रज्वल को वापस लाने के लिए विदेश नहीं जाएगी। 26 अप्रैल की वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।

पिछली सुनवाई में रो दिए थे रेवन्ना
होलेनरसीपुर से JDS विधायक एचडी रेवन्ना पर स्पेशल MP MLA कोर्ट में 9 मई को सुनवाई हुई थी। जहां SIT ने कोर्ट में दावा किया था कि रेवन्ना ने अपने बेटे के खिलाफ सबूत छिपाने के लिए पीड़ित के अपहरण की साजिश रची। 9 मई को SIT ने रेवन्ना की चार दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया था।

SIT ने कोर्ट में बताया कि पूछताछ के दौरान सहयोग न करने की बात रखी। साथ ही यह भी दलील दी कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

रेवन्ना को जेल में स्पेशल कमरे में रखा गया था
रेवन्ना को कोर्ट ने विचाराधीन कैदी (UTP) नंबर 4567 दिया था। एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, रवींद्र कुमार बी कट्टीमनी ने होलेनरसीपुर विधायक को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। रेवन्ना को परप्पाना में जेल के VIP ब्लॉक में रखा गया था।

सिक्योरिटी का हवाला देते हुए, उन्हें एक पर्सनल बाथरूम और बाकी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक बैरक भी दिया गया था।

SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन जारी की है
इस केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।

SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया कि वह हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी।

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार की मौजूदगी में यह घोषणा की थी। सुरजेवाला ने बेलगावी में मीडिया से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और अमित शाह से 10 सवाल भी पूछे। जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री  प्रज्वल का सच जानते थे, फिर भी उन्होंने सच छिपाया।

गंभीर आरोपों में फंसे हैं रेवन्ना के बेटे प्रज्वल

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- वीडियो लीक में भाजपा नेता देवराजे गिरफ्तार:व एक महिला ने यौन शोषण का भी केस कराया

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में शुक्रवार देर रात पुलिस ने भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया। गौड़ा पर सेक्स स्कैंडल के आरोपित प्रज्वल और पीड़ित महिलाओं के वीडियो लीक करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर पहली बार बोले मोदी:कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति, उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती। ऐसे ही इस मामले में कदम उठाने को कर्नाटक सरकार जिम्मेदार है। दूसरे, घटनाक्रम तब का है जब जेडीयू कांग्रेस की साझीदार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *