पहुंच गए मोदी, ढाई घंटे रहेंगे केदारनाथ में, रात्रि विश्राम बदरीनाथ में,अगली सुबह वापसी

PM Modi Visit Live Updates : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे केदारनाथ, हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए पीएम

PM Modi Visit Live Updates : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे केदारनाथ, हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए प्रधानमंत्री

PM Modi to visit Kedarnath, Badrinath in Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

देहरादून 21 अक्टूबर : PM Modi to visit Kedarnath, Badrinath : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
09:05 AM, 21 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पूजा अर्चना कर मंदिर से बाहर आए। यहां उन्‍होंने भगवान नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की।

09:01 AM, 21 Oct 2022
हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए प्रधानमंत्री
आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए। जो वहां की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया गया है। यह वस्‍त्र प्रधानमंत्री को भेंट किया गया है।

08:54 AM, 21 Oct 2022
ये लोग केदारनाथ धाम में मौजूद
इस अवसर पर केदारनाथ धाम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ पोस्त , लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।

08:40 AM, 21 Oct 2022

मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान भोले के सामने शाीश झुकाया और गर्भगृह में चले गए। यहां वह भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे।

08:37 AM, 21 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए।

08:26 AM, 21 Oct 2022
बदरी-केदार धाम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और दीपावली के मद्देनजर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद करने को ऊर्जा निगम और पिटकुल ने कमर कस ली है। खासकर बदरी-केदार धाम में निर्बाध आपूर्ति को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी और संसाधन तैनात किए गए हैं।

08:11 AM, 21 Oct 2022

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद हैं। वह कुछ देर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। इसे देखते हुए मंदिर परिसर को खाली करवा दिया गया है।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर वीवीआइपी हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी स्वागत किया।

08:01 AM, 21 Oct 2022
शनिवार सुबह दिल्‍ली रवाना होंगे प्रधानमंत्री
दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। शनिवार सुबह 7.25 बजे वह बदरीनाथ से देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

07:54 AM, 21 Oct 2022
हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे PM
दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री माणा गांव पहुंचकर 1000 करोड़ लागत की दो सड़क परियोजनाओं माणा-माणापास व जोशीमठ-मलारी और 1163 करोड़ लागत से प्रस्तावित हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। माणा में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

07:38 AM, 21 Oct 2022
बदरीनाथ में रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री
केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां सुबह लगभग 11.30 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का उनका कार्यक्रम है। दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

07:26 AM, 21 Oct 2022
हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। बाबा केदार के दर्शन कर केदारनाथ रोपवे योजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रमिकों से बातचीत भी करेंगे।

07:20 AM, 21 Oct 2022
प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 15 क्विंटल फूलों से सजा बदरीनाथ धाम, पौणा नृत्य से PM का स्वागत करेंगे भोटिया

07:16 AM, 21 Oct 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर में वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे।

07:15 AM, 21 Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करेंगे, जबकि बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में शामिल होंगे। इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ धाम में रावल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में वेदपाठी व पुजारियों की टीम को पूजा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

07:08 AM, 21 Oct 2022
आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री
केदारनाथ में प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह 9.25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रधानमंत्री करेंगे।

06:44 AM, 21 Oct 2022
यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
21 अक्‍टूबर 2022 (शुक्रवार)

05:45 सुबह—-पीएम हाउस से निकलेंगे।
06:00 —-दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
06:05—–दिल्‍ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए भरेंगे उड़ान।
06:55—-देहरादून एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड।
07:55—- केदारनाथ हेलीपेड पर लैंड करेंगे।
07:55 से 08:10 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
08:15 —- केदारनाथ हेलीपेड से मंदिर के लिए निकलेंगे।
08:30 —- केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
08:30 से 09:00 —- केदारनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन।
9:00 से 09:05 —- केदारनाथ रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
09:05 —-केदारनाथ मंदिर से समाधि स्थली के लिए होंगे रवाना।
09:10 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
09:10 से 09:15 तक आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली में बिताएंगे कुछ समय ।
09:15 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली से निकलेंगे पीएम मोदी।
09:25 —-मंदाकिनी आस्थापथ पर वाटर एटीएम
09:25 से 09:45 तक मंदाकिनी आस्थापथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से बात करेंगे।
09:45 से 10:00 —- सरस्वती आस्थापथ के निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण।
10:00 —-सरस्वती आस्थापथ से निकलेंगे।
10:05 —-केदारनाथ हेलीपैड सेफ हाउस पर पहुंचेंगे।
10:05 से 10:20 —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
10:20 —-सेफ हाउस से केदारनाथ हेलीपैड के लिए निकलेंगे।
10:25 केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे।
10:30— एमआइ-17 हेलीकॉप्‍टर से भरेंगे उड़ान।
11:20—- बदरीनाथ हेलीपैड पर पहुंचेगे पीएम मोदी।
11:25—बदरीनाथ हेलीपैड से जाएंगे बदरीनाथ मंदिर।
11:30-बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
11:30 से 12:00 भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा
12:00 दोहपर) मंदिर से निकलेंगे बाहर।
12:05 पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
12:05 से 12:15 रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
12:20 साकेत चौक से निकलेंगे।
12:30 माण गांव में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग।
12:30 से 01:45 तक सड़क और रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
01:50 माणा में आयोजित कार्यक्रम से होंगे रवाना।
02:00 अराइवल प्लाजा पहुंचेंगे।
02:00 से 02: 25 अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण।
02:30 अराइवल प्लाजा से होंगे रवाना।
02:40 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
02:40 से 04:55 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
04:55 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ से निकलेंगे।
05:00 —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्‍थल पहुंचेंगे।
05:00 से 05:40 तक —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण में होंगे शामिल।
05:45 : —- कार्यक्रम स्‍थल से होंगे रवाना।
05:50 —-गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
05:50 से आगे —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस) )
06:40 AM, 21 Oct 2022
बदरीनाथ ड्यूटी पर गए एसडीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के सिलसिले में बदरीनाथ ड्यूटी पर गए उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। हेलीकाप्टर से उन्हें उपचार के लिए देहरादून स्थित आवास भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ड्यूटी के लिए श्रीनगर से 17 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे। रात में उन्हें ठंड लगने और थोड़ा बुखार की शिकायत हुई। उपजिलाधिकारी 18 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में ड्यूटी पर रहे, लेकिन 19 अक्टूबर को सुबह उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई।

हेलीकाप्टर नहीं मिलने पर उन्हें कार से गौचर भेजा गया और उसके बाद हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाया गया, जहां आवास पर ही उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उपजिलाधिकारी की स्थिति अब पहले से बेहतर है।(जासं)

06:33 AM, 21 Oct 2022
देखें प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम आ रहे हैं। केदारनाथ में उनका यह छठवां दौरा है।

सुबह लगभग नौ बजे मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
1267 करोड़ की यह परियोजना 9.7 किमी लंबी होगी।
इससे पैदलयात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।
06:14 AM, 21 Oct 2022
सुबह लगभग सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री आज शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

06:13 AM, 21 Oct 2022
केदारनाथ का छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे।

06:13 AM, 21 Oct 2022
सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ व बदरीनाथ धामों के दर्शन के बाद यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वह देश के सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi Kedarnath Visit News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनाएं धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी

मोदी केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनाएं धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ में तैयारियां जांचीं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आ चुका है। उनका कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप मिले, इसके लिए संगठन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भट्ट ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री की सीमावर्ती क्षेत्र के गांव माणा में सभा होगी। हमारा प्रयास है कि गांव के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यकर्ता भी इन गांवों में प्रवास कर चुके हैं। मोदी का राज्य के प्रति विशेष लगाव व स्नेह है। मोदी का यह दौरा जहां आध्यात्मिक से जुड़ा है, वहीं विकास के लिए व्यापक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

धामी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बदरीनाथ दौरे को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को देखने के साथ ही मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य जोर शोर पर चल रहा है।

बदरीनाथ पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बहुआयामी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के भ्रमण से पूर्व बुधवार को बदरीनाथ में संचालित मास्टर प्लान के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बदरीनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने स्वागत किया। बुधवार को सुबह बदरीनाथ दर्शनार्थ और यहां चल रहे बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण करने आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से भी भेंट की। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और इस यात्रा सीजन ने अब तक रिकार्ड संख्या में आए यात्रियों की संख्या और अन्य जानकारियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *