लव जिहाद:फारुख ने पोक्सो का बदला लेने को चाकुओं से ली यशश्री की जान,बंदी

20 साल की यशश्री को दाऊद शेख ने चाकुओं से गोदा, प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा… हत्या के बाद चेहरे को कुचला, काटे बाल: POCSO में जेल भेजवाने का ‘बदला’

मृतक यशश्री और हत्यारा दाऊद शेख (साभार: x/satyaagrahindia)

यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी दाऊद
20 साल की यशश्री शिंदे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे पूरी मुंबई सहमी हुई है. वह गुरुवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात बेहद खराब हालत में उसकी लाश मिली. उसके कमर और पीठ पर चाकू से हमले के कई निशान थे और प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह कुचला गया था.

दाऊद शेख ने बड़े ही नृशंस तरीके से यशश्री की हत्या की. (फाइल फोटो)

मुंबई 30 जुलाई 2024. यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नवी मुंबई पुलिस ने हत्यारे दाऊद शेख को कर्नाटक के गुलबर्गा से पकड़ा है.

20 साल की यशश्री शिंदे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे पूरी मुंबई सहमी हुई है.वह गुरुवार से लापता थी, शुक्रवार रात शव उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास एक सुनसान सड़क पर कुत्तों को उसकी लाश नोचते पाया. यशश्री का चेहरा विकृत हो चुका था. कमर और पीठ के निचले हिस्से पर चाकू से गोदने के निशान थे. उसके प्राइवेट पार्ट्स भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किये गए थे.

इस घटना के बाद से पुलिस को दाऊद की तलाश थी और उसे पकड़ने के लिए 2 टीमें बनाई गई थीं.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में लगभग 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोद-गोदकर बेरहमी से हत्या की गई थी। यशश्री शिंदे के रूप में पहचानी गई युवती का वीभत्स दशा में शव उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था। पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया गया था। उसके यौनांगों से लेकर शरीर पर जगह-जगह चाकू गोदे गए थे। हत्या का आरोप उसके कथित प्रेमी दाऊद शेख पर है,जो भाग गया था।

नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि पुलिस को 27 जुलाई की रात करीब दो बजे फोन आया कि उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक लड़की का शव मिला है। शव पर कई चोट के निशान और चाकू से वार के निशान हैं। उसकी बहुत बेरहमी से हत्या की गई थी। उधर यशश्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। बाद में परिजनों ने यशश्री को कपड़ों से पहचाना।

यशश्री के यौनांगों पर काफी वार किए गए थे। हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। पीठ और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए दिखते थे। छाती पर भी काफी निशान थे। चेहरे को भी बुरी तरह कुचला गया था। यशश्री के शव के बाल भी काटे गए थे। कपड़े भी फटे मिले। हत्या से पहले उसके साथ रेप हुआ है या नहीं, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मृतका के पिता सुरेश शिंदे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरन पुलिस स्टेशन में उनकी बेटी यशस्वी शिंदे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास एक युवती का कुचला शव मिला और उसके कपड़ों ने परिजन ने यशश्री के रूप में पहचान की।

दरअसल, मृतक यशश्री उरण की रहने वाली थी और बेलापुर में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। वह 25 जुलाई 2024 को सुबह घर से निकली, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। हर जगह खोजने के बाद परिजनों ने थक-हार कर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की तो उसे अंतिम बार लगभग 1:30 बजे उरण मार्केट एरिया में देखा गया।

पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड खंगाला तो उसके सीडीआर से पता चला कि मृतका का एक नंबर पर लगातार घंटों बातचीत करती थी। यह नंबर दाऊद शेख नाम के लड़के का है। गमुशुदगी के दौरान पुलिस को अंदेशा हुआ कि यशश्री कहीं-कहीं भागकर दाऊद शेख के साथ चली गई है। हालाँकि, पुलिस को पता चला कि जिस दिन से लड़की गायब है, उसी दिन से उसका फोन भी बंद है।

पुलिस ने दाऊद शेख का बैकग्राउंड खंगाला तो पता चला कि यशश्री और उसके परिवार ने साल 2019 में उसके खिलाफ पॉक्सो केस में मुकदमा करवाया था। लड़की के परिजनों ने ड्दाराय दाऊद शेख को यशश्री से छेड़छाड़ करते देख लिया था। तब यशश्री बच्ची थी। इसके बाद पॉक्सो में पुलिस ने दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया था।

लंबे समय जेल में रह दाऊद शेख बाहर आया तो कहा जाता है कि वह कर्नाटक चला गया था। पुलिस को आशंका है कि वह जेल से निकल यशश्री से बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने यशश्री को फिर से अपने चंगुल में फँसाने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने यशश्री से बार-बार माफी माँगी और फिर से दोस्ती करने के लिए आग्रह किया।

उसके राक्षसी इरादों से अनभिज्ञ भोली यशश्री उसकी बातों में आ गई और दोनों में फिर से बातचीत होने लगी। दाऊद और यशश्री घंटों बातें किया करते थे। पुलिस इस सवाल में उलझी हुई हुई है कि क्या वाकई दाऊद बदला लेने के लिए नाटक किया था या कुछ और था। यदि दाऊद को यशश्री से मोहब्बत थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसने इतनी बेरहमी से यशश्री की हत्या कर दी। दाऊद शेख भी उरण का ही रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजकर 15 मिनट पर युवती का शव मिला जिसकी पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई है। पुलिस एक ड्राइवर दाऊद शेख को ढूंढने में लग गई थी ।

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता बेलापुर में काम करती थी और उसने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि उसी दिन दोपहर साढ़े तीन से शाम चार बजे के बीच उसकी हत्या की गई।

पुलिस ने  भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा  है। आरोपितों की तलाश को तीन टीमें गठित की गई हैं और अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।”

यशश्री एन. आई. हाई स्कूल के सामने रहती थी। माना जाता है कि यशश्री की हत्या यौन संबंधों में हुई। उसका शव उरण कोटनाका पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला। उसके हाथ कटे हुए थे। जबकि चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर घातक चोटें थी।

उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने बताया कि यशश्री शिंदे दो दिनों से लापता थी। उसके परिवार ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हत्यारे ने यशश्री के सीने और शरीर पर चाकू से वार किया है।

जाँच में पता चला है कि घटना के दिन दाऊद की लोकेशन उरण में थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसने कर्नाटक से उरण आने पर यशश्री को बुला उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। हालाँकि, हत्या की असली वजह उसकी गिरफ्तारी से ही पता चल पाएगा। पुलिस ने उसकी तलाश को  टीम कर्नाटक भेजी है।

TOPICS:Love Jihad Maharashtra Navi Mumbai Murder farrukh shekh yashshri stabbing to death लव जिहाद महाराष्ट्र नवीं मुंबई, फारुख शेख,यवश्री,चाकू से गोदा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *