सहारनपुर लव जिहाद:अमन दीक्षित बन अनिमा मंडल समेत 5 स्त्रियों का जीवन किया नष्ट

Uttar Pradesh Saharanpur Doctor Became Hindu Married Woman From Kolkata Fifth Time Victim Complain Along With First Wife Saharanpur
डॉक्टर ने हिंदू बन कोलकाता की महिला से की पांचवीं शादी, पहली पत्नी के साथ शिकायत करने पहुंची पीड़िता
देवबंद के एक डॉक्टर ने हिंदू बनकर कोलकाता निवासी एक विधवा से शादी कर अपने दोस्तों से गैंगरेप कराया। लव जिहाद आरोपित डॉक्टर ने कई अन्य महिलाओं से भी शादियां की हैं जिनमें एक उत्तराखण्ड में है। पीड़ित महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
सहारनपुर 03 जून 2024. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। देवबंद में बच्चों का क्लीनिक चलाते  डॉक्टर अम्बर हुसैन ने कोलकाता निवासी हिंदू महिला को मुस्लिम होते हुए भी अपना नाम अमन दीक्षित बता कर शादी कर ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने  पांच शादियां की है। लव जिहाद पीड़ित महिला के साथ चिकित्सक की पूर्व पत्नी भी शिकायत करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। मामले में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद से आरोपित खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोलकाता निवासी महिला अनिमा मंडल का आरोप है कि करीब 4 वर्ष पहले आरोपित डॉक्टर पूर्ण हिंदू  रीति रिवाज से शादी कर कोलकाता से देवबंद लाया था। देवबंद लाकर उसका हर तरीके से उत्पीड़न हुआ।  कमरे में बंद कर  सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया। महिला को भूखा जाता था। आरोपित चिकित्सक के उत्पीड़न से पीड़ित महिला इतनी नाराज थी कि उसने आरोपित को खुद सजा देने की बात कही।

जबरन इस्लाम कबूलवा दोस्तों से कराया गैंगरेप

देवबंद के मुस्लिम डॉक्टर अहबर हुसैन पर कोलकता की हिंदू महिला से अमन दीक्षित बन कर पहले निकाह करने बाद में बेटी सहित इस्लाम कबूल करवाने का आरोप

पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की जाती थी। आरोपित डॉक्टर अहबर हुसैन अब तक 5 निकाह कर चुका है जिसमें से 4 बीवियाँ मुस्लिम हैं। पीड़िता ने बताया कि वो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। वह पहले से शादीशुदा और 7 वर्षीया बच्ची की माँ है। यहाँ देवबंद का रहने वाला अहबर हुसैन उसे अमन दीक्षित नाम से मिला। अमन ने पीड़िता को प्यार के जाल में फँसाया। कोलकाता में ही अहबर ने पीड़िता से हिन्दू विधि-विधान से शादी की। विवाह के फोटो और वीडियो भी पीड़िता ने पुलिस को सबूत के रूप में उपलब्ध करवाए हैं। हमारे पास शादी के वीडियो फुटेज मौजूद हैं।

हिन्दू विधि विधान से पीड़िता से शादी कर अहबर हुसैन
दोस्तों से करवाया गैंगरेप
शादी के बाद आरोपित डॉक्टर पीड़िता को देवबंद ले आया। यहाँ वो पीड़िता को एक कमरे में बंद कर रेप करता था। मना करने पर पीड़िता की पिटाई होती थी। इस बीच अहबर हुसैन के  दोस्तों  डॉक्टर आरिफ और शहज़ाद ने 25 जून 2023 को गैंगरेप किया।

नाबालिग बेटी का भी धर्मान्तरण
देवबंद में ही अहबर हुसैन ने पीड़िता और उसकी 7 वर्षीया नाबालिग बेटी को इस्लाम कबूल करवा दिया। पीड़िता के अनुसार वो पश्चिम बंगाल की एक अनपढ़ महिला है जिसे हिंदी भाषा का ठीक से ज्ञान नहीं । इसी का फायदा उठाकर अहबर हुसैन से उससे कुछ कागजातों पर दस्तखत करवाए थे। इन्हीं कागजातों के आधार पर पीड़िता और उसकी बेटी का आधार कार्ड भी बनवा दिया। उसने बताया कि जब तक उसे अहबर हुसैन के मुस्लिम होने का पता चलता वो आरोपित के जाल में फँस चुकी थी।

नाबालिग बेटी सहित पुलिस से न्याय की गुहार
अहबर हुसैन देवबंद के बेबी केयर हॉस्पिटल में बच्चों का डॉक्टर है। महिला ने रोते हुए कहा, “उसे जेल भेजा जाए। नहीं तो हमारे हाथ में दें उसे। हम तो जलाएँगे उसे। हमें बहुत ज्यादा दुःख दिया है उसने।”

नहीं मिला न्याय तो कर लूँगी आत्महत्या
शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि अगर आरोपित अहबर हुसैन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। पुलिस ने इस शिकायत पर अहबर हुसैन, शहजाद और डॉक्टर आरिफ को नामजद कर FIR दर्ज कर ली है। एक जुलाई 2024 सोमवार इन सभी पर भारतीय दंड संहिता IPC की धारा 376 डी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के सेक्शन 5(1) में जांच शुरू हुई है। हमारे पास शिकायत कॉपी मौजूद है। सहारनपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केस में जाँच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई हो रही है।

डॉक्टर की मुस्लिम बीवी भी आई सामने
इस बीच डॉक्टर अहबर की पूर्व पत्नी फौजिया भी मीडिया के सामने आई है। मूलतः सहारनपुर की  फौजिया ने बताया कि 13 साल पहले उनका निकाह डॉक्टर अहबर हुसैन से हुआ। 4 साल पहले अहबर ने पीड़िता को बेसहारा छोड़ दिया। अब फौजिया अपनी 2 बेटियों का अकेले पालन-पोषण करती हैं। फौजिया का आरोप है कि उनकी जानकारी में उनका शौहर 5 निकाह कर चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसके अलावा भी अहबर ने चोरी-छिपे कई और निकाह भी किए होंगे। फौजिया भी चाहती हैं कि अहबर को जेल भेजा जाए।

हिन्दू संगठनों ने उठाई कार्रवाई की माँग
इस मामले में बजरंग दल ने भी दस्तक पुलिस में दस्तक दी। सहारनपुर के बजरंग दल पदाधिकारी विकास त्यागी ने बताया कि फिलहाल अहबर हुसैन 2 बीवियों को साथ ले देवबंद रह रहा था जिसमें एक हिन्दू पीड़िता भी शामिल हैं। इसकी एक बीवी सहारनपुर के सरसावा, दूसरी इसी जिले के गंगोह और तीसरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने की आशंका जताई गई है। विकास त्यागी ने अहबर हुसैन के करतूतों की गहराई से जाँच की माँग उठाई है।

पहली पत्नी छोड़ी
आरोपित चिकित्सक की पहली पत्नी सरसावा निवासी फोजिया का आरोप था कि 4 साल पहले उसके पति ने उसे मायके छोड़ दिया था। दो जवान बेटियां हैं। आरोपित मुझे लेने नहीं आया और झांसा देता रहा, उसने कई शादियां की हैं। आरोपित डॉक्टर प्रभाव और पैसे के दम पर छूट जाता है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पहली बीवी के साथ उसके मायके वाले भी शिकायत करने कोलकाता निवासी महिला के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे।

लव जिहाद का लगाया आरोप
पीड़ित महिला के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद से मिले बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बताया कि मूल रूप से गंगोह निवासी डॉक्टर का देवबंद में चाइल्ड क्लीनिक है। डॉक्टर भोली भाली महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर पांच शादियां कर चुका है। डॉक्टर ने लव जिहाद में पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी एक हिंदू युवती अनिमा मंडल को अपना नाम अमन दीक्षित बताकर शादी की और उसे देवबंद ले आया। देवबंद लाकर आरोपित ने युवती को प्रताड़ित किया। विकास त्यागी ने कहा कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।(इनपुट सैयद मशहूर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *