लव जिहाद:खलील ने अनिल बन फंसाई हिंदू लड़की,दो साल अपहरण में रेप, तीन गर्भपात

अनिल बन खलील ने हिंदू लड़की को फँसाया, वर्षों तक रेप के दौरान 3 बार कराया गर्भपात: भेद खुला तो इस्लाम कबूलने का बनाया दबाव, हमीरपुर पुलिस ने दबोचा

हमीरपुर में हिन्दू लड़की हुई अनिल यादव बने खलील के लव जिहाद का शिकार 
हमीरपुर 10 जून 2024.उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की का रेप करके इस्लाम कबूल करवाने का प्रयास किया है। आरोपित लड़की को हिन्दू नाम से मिला था। वह शादीशुदा था, लेकिन खुद को कुँवारा बताया था। उसने पीड़िता को 2 वर्षों तक बंधक बनाए रखा और कई बार गर्भपात भी करवाया गया। इस दौरान उसने लड़की की कई बार पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर के शनिवार (8 जून 2024) को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र बिम्वार का है। यहाँ मूल रूप से गोरखपुर जिले की रहने वाली एक लड़की ने जिलाधिकारी (DM) से मिलकर 1 जून 2024 को आवेदन दिया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हरियाणा में फ्लिपकार्ट कम्पनी में जॉब कर रही थी। इसी कम्पनी में उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई, जिसने खुद को अनिल यादव बताया। अनिल यादव ने पीड़िता को कुछ ही दिनों में अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। इसके बाद शादी का झाँसा देकर वह साल 2022 से पीड़िता से लगातार रेप करने लगा।

कुछ दिनों बाद लड़की को पता चला कि जिसे वह अनिल यादव समझ रही है, वह असल में खलील खान है। जानकारी होने पर लड़की ने खुद को खलील से दूर करने की कोशिश की। इस पर खलील नाराज हो गया। उसने लड़की को बंधक बना लिया। इस दौरान उसने पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रताड़ित किया। बंधक बनाए जाने के दौरान लड़की के साथ वह रेप करता रहा। जब वह मना करती तो खलील उसे बुरी तरह पिटाता। लगभग 2 साल तक बंधक रहने के दौरान पीड़िता 3 बार प्रेग्नेंट हुई। तीनों बार खलील ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

लगातार 3 बार गर्भपात की वजह से लड़की बेहद कमजोर हो गई। 8 मार्च 2024 को जैसे-तैसे पीड़िता खलील के गाँव गई और वहाँ उसके अम्मी-अब्बा मिले। खलील के अम्मी-अब्बा ने बताया कि उनका बेटा पहले से शादीशुदा है। उसका अपनी बीवी से कोर्ट में केस भी चल रहा है। जब खलील को पता चला कि उसकी पूरी पोल पीड़िता के आगे खुल चुकी है, तब उसने लड़की पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से खलील पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने खलील के खिलाफ 1 जून 2024 को FIR दर्ज कर ली। खलील पर IPC की धारा 376 (2)(n), 342, 313, 323 और 506 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के सेक्शन 3/5(1) के तहत कार्रवाई की गई है। हमारे पास शिकायत की कॉपी मौजूद है। शनिवार (8 जून) को पुलिस को खलील की लोकेशन हमीरपुर के बिरहना तिराहा के पास मिली। दबिश देकर पुलिस ने खलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

TOPICSLove JihadMuslimReligious Conversionधर्म परिवर्तनधर्मान्तरणलव जिहादलव जेहाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *