लव जिहाद: मज़हब छिपा सलमान ने हिंदू महिला का जीवन किया बर्बाद,अब बेटियां देहव्यापार में धकेलने की कोशिश

पहचान छुपा रिक्शा चालक सलमान ने हिंदू महिला को फँसाया,जबरन धर्मांतरण-निकाह के बाद अब्बू और भाइयों से भी करवाया रेप

लखनऊ 28 जून 2024 । लखनऊ के मोहनलालगंज में लव जिहाद का एक भयानक मामला सामने आया है। सलमान राईन नाम के एक मुस्लिम ने ना सिर्फ नाम एवं पहचान बदलकर एक हिंदू महिला को शादी कर ली, बल्कि उसका जबरन धर्मांतरण भी करवा दिया। इस दौरान ससुर और देवर ने भी उसके साथ रेप किया। महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ सलमान अश्लील हरकतें करने लगा तो महिला ने पुलिस से मदद ली।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली 28 साल की हिंदू पीड़िता ने बताया कि मोहनलालगंज का रहने सलमान राईन ई-रिक्शा चलाता है। उसने साल 2009 में अपना नाम और धर्म बदलकर उससे जान-पहचान बढ़ाई थी। तब वो सिर्फ 15 साल की थी। उसके बाद उसे अपने प्यार के जाल में फँसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपित ने उसका अंतरंग पलों का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता ने आगे बताया कि साल 2011 में आरोपित सलमान राईन ने उसे शादी करने कोर्ट में बुलाया। महिला कोर्ट पहुँची तब उसे सलमान राईन की मज़हबी हकीकत पता चली और उसने शादी से मना कर दिया। तब आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इससे लोकलाज के डर से पीड़िता को मजबूरन उससे शादी करनी पड़ी।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुँची तो उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा उसे हिंदू से मुस्लिम बना दिया गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, वहाँ सलमान राईन के अब्बू और भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का कहना है कि इस दौरान कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया।

महिला की वर्तमान में तीन बेटियाँ हैं। उसकी सबसे बेटी 12 साल की है। सलमान और उसके परिजनों ने उसकी बड़ी बेटी को भी अपनी बुरी नजर डाली। इस पर महिला का धीरज जवाब दे गया। महिला का कहना है कि तीन साल से वह मोहनलालगंज थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन वहाँ मदद नहीं मिली। तब महिला महिला ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके अपनी व्यथा सुनाई और बताया कि सलमान राइन का परिवार उसकी बेटियों को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित सलमान राईन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दोनों देवरों और ससुर की तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TOPICS:Love JihadLucknowMuslimUttar Pradeshउत्तर प्रदेश  लव जिहाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *