मप्र लस्ट जिहाद: इस्लाम कबूल न किया तो रईस ने गला काटा भाग्यश्री का

madhya pradesh burhanpur

Convert To Islam And Marry Burhanpur’s Sheikh Rais Slit Bhagya Shree Dhanuk  Throat With Knife
इस्लाम कबूल कर करो निकाह’, इनकार करने पर शेख रईस ने महिला का चाकू से रेता गला; हिंदू संगठनों में भड़का गुस्सा
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक हिंदू युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुस्लिम प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर हत्या की है। इसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। नेपानगर थाने का घेराव भी किया है।
बुरहानपुर 03 अगस्त2025 : नेपानगर थाना क्षेत्र के नवरा गांव में एक महिला की धर्म विशेष के युवक ने हत्या कर दी। इसके बाद क्षेत्र में आक्रोश है। हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव किया है। साथ ही आरोपित युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। महिला की हत्या धारदार चाकू से निर्मम तरीके से की गई है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर हत्या और एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा लिखा  है। रात में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजन ने आरोपित पर जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बनाने, टॉर्चर करने का आरोप लगाया।
बुरहानपुर में भाग्य श्री नामदेव धानुक की हत्या

महिला की हत्या कर दी

जानकारी के अनुसार नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में शुक्रवार देर रात भाग्य श्री नामदेव धानुक (35वर्ष) की धारदार हथियार चाकू से हत्या कर दी गई। यह घटना रात लगभग 11 बजे की है। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना और नावरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने महिला की हत्या का आरोप नेपानगर के संजय नगर शेख रईस (42वर्ष , पिता शेख आसिफ )  पर लगाया है। परिजन का आरोप है कि आरोपित लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

हत्या की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार और अपर पुलिस अधीक्षक एएस कनेश नेपानगर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने बताया कि मृतका और आरोपित युवक रईस के बीच काफी समय से आपसी संबंध और विवाद की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

कठोर कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है और आरोपित के खिलाफ हत्या तथा एससी, एसटी एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के बहन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की बहन सुभद्रा नामदेव धानुक ने शेख रईस (पिता आसिफ) पर कईं गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि वह बहन को लगातार प्रताड़ित करता था। उस पर दबाव बनाता था। उसे फांसी की सजा दी जाना चाहिए। वहीं, हिन्दू संगठन के अमित वारूडे ने कहा आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हिन्दू जागरण मंच के अजीत परदेसी ने कहा कि गला काटकर हत्या  गंभीर मामला है। आरोपित का अवैध बना मकान तोड़ा जाना चाहिए। उसका नेपानगर में किया गया अतिक्रमण भी तोड़ा जाए। आरोपित को फांसी की सजा हो।

नावरा में दुकानें बंद कराई

हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में शनिवार दोपहर नेपानगर और नावरा में दुकानें बंद कराई। बंजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मातापुर बाजार पहुंचे। यहां दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। वहीं, इससे पहले दोपहर 1 बजे नावरा में भी हिंदू संगठनों के आव्हान पर लोगों ने खुद अपनी अपनी दुकानें बंद कर ली। यहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। सुरक्षा की दृष्टि से नेपानगर थाने और नावरा में काफी संख्या में बल तैनात कर दिया गया।

देर रात दोनों के बीच हुआ था विवाद

आरोपित और महिला के बीच देर रात विवाद हुआ था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात आरोपी अपने साथ चाकू रखकर लाया था। उसने महिला के शरीर पर दो तीन जगह वार किया था और फिर गर्दन पर भी चाकू से वार किया, जिससे गंभीर चोंटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।

कौन है आरोपित 

आरोपित शेख रईस (पिता शेख आसिफ निवासी संजय नगर) नेपानगर के संजय नगर का  है। वह नेपानगर के मातापुर बाजार में दूध की डेयरी चलाता है। परिजन का आरोप है कि आरोपित महिला को परेशान कर रहा था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। उसने उसके खिलाफ भरण पोषण का केस लगा रखा है। भाग्यश्री नामदेव अपनी एक बड़ी बहन के साथ रहती थी जबकि मां का मानसिक संतुलन ठीक न होना बताया जा रहा है। वह कुल तीन बहनें हैं। पुलिस हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है।

दो आरक्षक वसीम,इकबाल  हटाये, रईस के अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
लव जिहाद में नावरा निवासी भाग्यश्री धानुक की गला रेत कर हत्या  में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने नावरा पुलिस चौकी के दो आरक्षकों वसीम कुरैशी और इकबाल खान को चौकी से हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया है। आरोप है कि इन्होने रईस को एक बार पकडे जाने के बाद पैसे लेकर छोड़कर दिया था जिसके बाद रईस ने हत्या की.

लव जिहाद में नावरा निवासी भाग्यश्री धानुक की गला रेत कर हत्या करने के मामले में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने नावरा पुलिस चौकी के दो आरक्षकों वसीम कुरैशी और इकबाल खान को चौकी से हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस और प्रशासन ने आरोपित शेख रईस के नेपानगर स्थित अवैध निर्माण और कब्जों को भी रविवार को चिन्हित किया है।

कई नेता पीड़ित धानुक परिवार के घर पहुंचे
सोमवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम इन भूमि, भवनों का सीमांकन करेगी। इसके बाद अवैध हिस्सों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी मांग पीड़ित परिवार और हिंदूवादी संगठनों ने भी की थी। इधर रविवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित भाजपा-कांग्रेस के कई नेता पीड़ित धानुक परिवार के घर पहुंचे और मृतका भाग्यश्री की मां व बहन को ढांढस बंधाया।

अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई होगी
सांसद ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर-एसपी से चर्चा की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में भी मामला लाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित रईस के साथ इस घटना के पीछे रहे अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित के अवैध निर्माण व कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई होगी।

इन स्थानों पर कार्रवाई की संभावना
जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपित शेख रईस का संजय नगर में एक मकान है। मातापुर बाजार में एक दुकान है। इसके अलावा उसने बीएंडआर के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बड़ी जगह पर कब्जा कर भैंसों का तबेला बना रखा है। प्रशासन ने रविवार को तीनों स्थानों का निरीक्षण किया है।

चार घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा
संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को सीमांकन के बाद कभी भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम स्वजन व हिंदू नेताओं ने मृतका भाग्यश्री का चार घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा था। नेपा विधायक मंजू दादू के बुलडोजर चलवाने के आश्वासन के बाद वे माने थे।

थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी गिर सकती है गाज
रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह ह्दय विदारक घटना थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के अनुसार मृतका ने नावरा पुलिस चौकी में आरोपित के धमकाने की शिकायत की गई थी। उस शिकायत पर यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो इस घटना को टाला जा सकता था। लिहाजा आरोपित को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

दोनों अधिकारियों को बचाने का प्रयास
यह अप्रत्यक्ष रूप से लंबे समय से जमी नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल और नावरा चौकी प्रभारी की ओर इशारा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने दो आरक्षक निलंबित कर दोनों अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया है। जबकि आरक्षक वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर ही कोई कार्रवाई करते हैं। विधायक से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी छोड़  नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *