बेटी के छोटे कपड़ों की सजा मुस्लिम पिता ने दी रेप करके

international news:muslim father rapes his daughter as punishment of being too westernised
मॉर्डन होने की सजा देने के लिए मुस्लिम शख्स ने किया अपनी ही बेटी का बलात्कार
नोर्वे में एक मुस्लिम शख्स को पकड़ा गया है। उस शख्स ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया था।

 

फ्रेड्रीस्टेड(नोर्वे)29 जून 2025। नोर्वे में एक मुस्लिम व्यक्ति पकड़ा गया है। उसने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया था। वह भी सिर्फ इस बात पर कि लड़की ‘पश्चिमी तौर-तरीकों’ को ज्यादा मानने लगी थी। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक, जिस व्यक्ति को बलात्कार का दोषी पाया गया है उसकी उम्र 40 साल है। वह नोर्वे के फ्रेड्रीस्टेड में रहता है। उसने अपनी 20 साल की लड़की का बलात्कार किया। उस लड़की ने ही पुलिसवालों को जानकारी दी कि पश्चिमी तौर-तरीके से रहने की वजह से उसके पिता ने सजा के रूप में उसका बलात्कार किया।
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘पिता इस बात से नाराज था कि उसकी लड़की इस्लामिक तौर-तरीकों को नहीं मानती।’

पुलिस ने बताया कि पिता के बलात्कार करने के बाद लड़की घर से बाहर भागी। वहां उसे एक डाकिया मिला। लड़की ने उसे सारी बात बता दी। वह डाकिया ही लड़की को पुलिस के पास लेकर गया। हालांकि,  बलात्कारी का दावा है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन पुलिस ने रेप होने की पुष्टि की है। खबर के मुताबिक, फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि बलात्कारी को क्या सजा दी जाएगी। उसे मनोचिकित्सक के पास भी भेजा गया है। लड़की और उसके पिता की पहचान को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *