24 घंटे में तीन दुर्घटनायें, तीन बच्चों,चालक समेत पांच मौतें,17 घायल

उत्तराखंड में सड़कें रक्तरंजित, 24 घंटे में 5 लोगों ने गंवाई जान, 17 घायल

road accidents in pauri, Five deaths in road accidents पौड़ी जिले में आज हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है. इन सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं. जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है
एक ही दिन में तीन भीषण सड़क दुघर्टनाएं
श्रीनगर 16 जून 2024: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के लिए आज का रविवार दुर्घटनाओं का दिन रहा. आज पौड़ी जिले में तीन अलग – अलग भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई. अलग- अलग जगहों पर हुई इन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को रेसक्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

दुर्घटनाओं में उत्तराखंड़ पुलिस ने रिकॉर्ड रेस्क्यू टाइम का पालन करते हुए कई लोगों की जान बचाई. इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार ने भी घटनाओं का संज्ञान लिया. इन घटनाओं में गंभीर घायल हुए दो बच्चों को एयरलिफ्ट कर उपचार को एम्स ऋषिकेश भेजा गया.

सतपुली में खाई में गिरा व्यवसायिक यात्री वाहन: पौड़ी में आज दिन की शुरुआत सतपुली में हुई सड़क दुर्घटना से हुई. यहां कसानी बीरोंखाल से हरिद्वार जा रही एक व्यवसायिक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. जिसके कारण 10 लोग गंभीर घायल हो गये. जिन्हें एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकाला गया. घायलों को नजदीकी अस्पताल हंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.
Pauri Accident commercial passenger vehicle Fell Into Ditch At Kulhad Band Kotdwar 10 People Injured Going To Ganga Snan

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को दुखद दुर्घटना हो गई। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायल ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या (UK 15TA 0713) से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। तभी उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

ये हुए घायल
1. कीर्ति रावत(26 वर्ष) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल।)
2. भगवंती देवी (43 वर्ष) पत्नी जसपाल सिंह रावत।
3. रश्मि(24 वर्ष) पुत्री जसपाल सिंह रावत।
4. सरोजनी देवी(43 वर्ष) पत्नी दिगम्बर रावत।
5. अनीता देवी(40 वर्ष) पत्नी जगबीर सिंह।
6. सूरजपाल सिंह रावत( 46 वर्ष) पुत्र बख्तावर सिंह।
7. श्रीमती राधा देवी(75 वरू) पत्नी गोवर्धन सिंह।
8. संजय(20 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल।
9. सूरज गुसाई(28वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई।
10. कलावती देवी(65 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह।

खिर्सू में खाई में गिरी बारातियों से भरी कार  :   दूसरी दुर्घटना पौड़ी जनपद खिर्सू क्षेत्र में हुई. यहां बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके कारण कार में सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हो गये. जिनमें से एक का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है. दो को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. ये सभी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, तीन बच्‍चों व चालक की मौत, तीन घायल
पौड़ी जिले में खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर दुखदाई दुर्घटना हो गई। यहां एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन बच्चो और चालक की मौत हो गई। वहीं तीन कार सवार चोटिल हैं। बताया गया कि ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी कठुली से परसुंडाखाल शादी में जा रहे थे।

वहीं तीन कार सवार चोटिल हैं। घायल साक्षी और समीक्षा को खिर्सू से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। तीसरे घायल 11 वर्षीय सागर उर्फ कान्हा को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया जा रहा है।
बताया गया कि ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी काठुली से परसुण्‍डाखाल बारात में जा रहे थे। कार में परिवार के सात सदस्य सवार थे। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह मोटर मार्ग काठुली गांव को श्रीनगर से जोड़ता है।

घायल
1-कान्हा ( पुत्र अजय, ग्राम उरेगी उम्र-11 वर्ष)
2-साक्षी नेगी (पुत्री सुरेश नेगी, परसुण्डाखाल उम्र-14 वर्ष)
3-समीक्षा रावत (पुत्री विनोद रावत, काठुली उम्र-15 वर्ष)
मृतक
1-सृष्टि नेगी (पुत्री सुरेश नेगी, ग्राम परसुण्डाखाल उम्र 15वर्ष)
2-आरुषी (पुत्री अजय, ग्राम उरेगी उम्र- 09 वर्ष)
3-सौम्या (पुत्री गणेश, परसुण्डाखाल उम्र-05 वर्ष)
4-मनवर सिंह उर्फ सोनू (ड्राइवर)

सतपुली में भी बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त: तीसरी सड़क दुघर्टना सतपुली में हुई. यहां भी बारातियों से भरी एक कार सतपुली महादेव मंदिर के पास खाई में जा गिरी. जिसके कारण कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. चार कार सवार बुरी तरह घायल हो गये. जिन्हें हंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पौड़ी में आज अलग-अलग जगहों पर दुर्घटनायें घटित हुई हैं. जिनकी प्राथमिक जांच की जा रही है.

TAGGED:पौड़ी में सड़क दुर्घटनाएं,पौड़ी में तीन सड़क दुर्घटनाएं,सड़क दुर्घटनाओं में पांच मौत ROAD ACCIDENTS IN PAURI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *