आठ से 12 नवंबर तक आयोजित हो उत्तरांखड रजत गाथा पर्व: धामी

*देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री*

*उत्तराखंड की विकासगाथा में स्थानीय जन के साथ-साथ उत्तराखंड के प्रवासियों को भी बनाया जाएगा भागीदार*

*6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से होगा रजतगाथा का भव्य प्रारंभ*

*6 नवंबर से 12 नवंबर तक रंगारंग आयोजन में संपादित होंगे विविध प्रेरक कार्यक्रम*

देहरादून 22 अक्टूबर 2024.मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक *देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा* से संबंधित कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित होंगें।

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जन, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सभी को देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा में भागीदार बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। इसीलिए 6 नवंबर से 12 नवंबर तक विभिन्न दिवसों में समाज के विभिन्न पक्ष आमंत्रित किये जाए तथा उनसे जुड़ी प्रेरक गतिविधियां संपादित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड की विकासगाथा में सभी की सक्रिय भागीदारी चाहते हैं और हमारे लिए सभी के विचारों का महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद,स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक क्विज प्रतियोगिता तथा महिला, किसान, वेंडर,स्वच्छकार, युवा, प्रवासियों सभी के लिए विशेष सम्मेलन,शिविर व कैंप इत्यादि आयोजित किए जाएं ताकि सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे उत्तराखंड की विकासगाथा के साक्षी बन सके।

संदर्भित है कि 6 नवंबर को दिल्ली में *उत्तराखंड भवन* का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  लोकार्पण करेंगें। 7 नवंबर को देहरादून में *उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन* आयोजित किया जाएगा। 8 से 12 नवंबर तक *देवभूमि रजतोत्सव :उत्तराखंड रजतगाथा* से जुड़े प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा का 9 नवंबर 2024 को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी शुभारंभ करेंगें तथा एक वर्ष बाद एक वर्ष तक चलने वाले इस पर्व का 2025 में कुमाऊं मंडल मेंं समापन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दीपेंद्र चौधरी व विनोद कुमार सुमन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *