कांग्रेस विधायक नांजेगौड़ा का चुनाव हुआ था निरस्त,हाको से दोबारा मतगणना आदेश

Rahul Gandhi Vote Theft Accusation Backfires Bjp Leader Shehzad Poonawalla Counterattacks
बैकफायर कर गया राहुल का हाइड्रोजन बम… वोट चोरी आरोपों पर भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक नांजेगौड़ा का चुनाव हाईकोर्ट ने निरस्त किया था, यही असली वोट चोरी है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तथ्यों की जांच किए बिना आरोप लगाने का आक्षेप लगाते हुए उनके बयानों को आत्मघाती बताया।

बेंगलुरु 20 सितंबर2025 : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी पावरप्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी की बात कर रहे हैं। जबकि वहां हाईकोर्ट ने खुद कांग्रेस विधायक नांजेगौड़ा का चुनाव निरस्त किया था। असली वोट चोरी तो यही है।
shehzad poonawalla

शनिवार को बेंगलुरु में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, राहुल गांधी पावरपॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा का मामला उठाया, जबकि वहां हाईकोर्ट ने खुद कांग्रेस विधायक नांजेगौड़ा का चुनाव निरस्त किया था। असली वोट चोरी तो यही है।

शहजाद पूनावाली ने कसा व्यंग्य
पूनावाला ने व्यंग्य कसा कि महाचोरी में लिप्त लोग खुद दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, और वह भी बिना तथ्य जांचे। राहुल के बयान पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम धमाका कम और आत्मघाती विस्फोट ज्यादा सिद्ध हुआ।

राहुल ने केंद्र पर लगाए थे आरोप
बता दें राहुल गांधी वोट चोरी विषय पर केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हैं। राहुल ने वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर बयान दिया था कि वोट चोरी को लेकर एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम आने वाला है जिससे प्रधानमंत्री मोदी लोगों को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगें। उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का विषय सात अगस्त को संवाददाता सम्मेलन में उठाया था। इसे उन्होंने ‘एटम बम’ कहा था।

इसके बाद पिछले गुरुवार को उन्होंने वोट चोरी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भी निशाना साधा था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ तथा ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं का नाम हटाने को आवेदन दिए गए।

न्यायालय में विधायक नांजेगौड़ा का चुनाव निरस्त,मतगणना दोबारा करने के आदेश

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कोलार जिले के मालूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक के वाई नंजेगौड़ा के चुनाव निरस्त कर दिया है और 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों में डाले गए मतों की पुनर्गणना आदेश किया है।

फैसला न्यायमूर्ति आर देवदास की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनाया। पीठ भाजपा के के.एस. मंजूनाथ गौड़ा की चुनाव याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो नंजेगौड़ा से हार गए थे।
याचिका में मतगणना प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप  है।

लगभग दो वर्षों सुनवाई के बाद, अदालत ने पुनर्मतगणना के पक्ष में फैसला सुनाया तथा नंजेगौड़ा का चुनाव अवैध घोषित कर दिया। हालांकि, नंजेगौड़ा के वकील की याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपने आदेश पर 30 दिनों की रोक लगा दी है ताकि कांग्रेस विधायक उच्चतम न्यायालय जा सके। यदि शीर्ष अदालत इस अवधि में हस्तक्षेप नहीं करती है, तो उनकी सीट रिक्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *