उप्र का हिस्ट्रीशीटर रमीज है लालू का पारिवारिक सदस्य

Rohini Acharya Revolt The Up Police Open The Crime Record Of Murder Accused Rameez Khan
रोहिणी आचार्य की बगावत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने निकाली हत्या के आरोपित रमीज खान की क्राइम कुंडली
लालू यादव के परिवार में झगड़े कराने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा तेजस्वी यादव का दोस्त रमीज खान अब यूपी पुलिस के टारगेट पर है। उसका आपराधिक रिकार्ड निकाला गया है। इसमें कई खुलासे हुए हैं। रमीज पर हत्या का आरोप है। उसका ससुर भी अपराधी है और जेल में बंद है।

पटना 18 नवंबर 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की करारी हार हुई। इसके बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव के परिवार में भारी कलह शुरू हो गई। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य परिवार और पार्टी से नाता तोड़कर चली गईं। उन्होंने तेजस्वी और उनके दो दोस्तों रमीज खान और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी आचार्य का बयान आने के बाद उत्तर प्रदेश निवासी रमीज, जिसका पूरा नाम रमीज नेमत खान है चर्चा में आ गया है। यूपी में उसके अपराधों का रिकार्ड निकाल लिया गया है। यूपी के कौशाम्बी में रमीज खान की क्रिमिनल हिस्ट्री निकाली गई है। वह हत्या का आरोपी है और जेल भी जा चुका है।

तेजस्वी यादव के दोस्त रमीज खान पर हत्या का आरोप है।

यूपी के डीजीपी कार्यालय ने रविवार की रात में रमीज का ब्यौरा तलब किया। कौशाम्बी के कोखराज थाना में रमीज के खिलाफ केस दर्ज है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज खान का नाम सुर्खियों में है। रोहिणी आचार्य ने उनके भाई आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दोस्त रमीज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी के बयान के बाद रमीज खान के बारे में उत्तर प्रदेश में जानकारी जुटाई गई है। यूपी के कौशाम्बी में रमीज खान का आपराधिक रिकार्ड निकाला गया है। कौशाम्बी के कोखराज थाने में रमीज खान के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

प्रापर्टी डीलर की हत्या का आरोप
रमीज खान बलरामपुर जिले के शीतलपुर के भंगहा कला गांव के निवासी नियामत खान का पुत्र है। उस पर दो केस दर्ज हैं जिनमें से एक हत्या का केस है। रमीज पर प्रतापगढ़ के जेठवारा के प्रापर्टी डीलर शकील की हत्या का आरोप है। यह हत्या 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर की गई थी। शकील की हत्या करके उसका शव सड़क के किनारे फेक दिया गया था। इस मामले में रमीज को सन 2023 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले जब रमीज फरार था, तब भी उस पर एक केस दर्ज किया गया था। रमीज खान पर यह भी आरोप है कि बिहार के चुनाव के दौरान उसने आरजेडी नेताओं के साथ सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार किया था और कई नेताओं पर अभद्र कमेंट किए थे। वह चुनाव में पश्चिम यूपी से अपने कई साथियों को लेकर आया था। इस समूह ने सनातन धर्म के खिलाफ नफरती प्रचार किया था।

रोहिणी आचार्य ने रमीज को यादव परिवार को कमजोर करने वाला बाहरी व्यक्ति बताया था। रोहिणी ने आरोप लगाया कि रमीज बिहार में आरजेडी की हार के लिए जिम्मेदार है। रमीज उत्तर प्रदेश में भी चर्चित रहा है। बलरामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष फिरोज आलम के भाई अफरोज आलम का आरोप है कि रमीज ने जनवरी 2022 में उनके भाई की हत्या की थी। अफरोज के अनुसार, वह उनके भाई की हत्या के मामले में जेल में था और फिलहाल जमानत पर बाहर है। मामले में 20 नवंबर को अदालत फैसला सुनाएगी।

हिंसक अतीत वाला अपराधी
अफरोज ने रमीज को हिंसक अतीत वाला एक कठोर अपराधी बताया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी ऐसे लोगों के साथ घूमकर मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहे थे। अफरोज ने कहा कि वे रोहिणी द्वारा व्यक्त किए गए दर्द को समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस आदमी का उन्होंने नाम लिया है, वह सीधे तौर पर उनके भाई की हत्या में शामिल था। वह एक बहुत बड़ा अपराधी है। जमानत मिलने के बाद वह तेजस्वी यादव के पास शरण लेने चला गया क्योंकि उत्तर प्रदेश में उसके लिए कोई जगह नहीं बची थी।

रमीज का ससुर ललितपुर जेल में बंद
अफरोज ने आरोप लगाया कि रमीज लालू परिवार को बर्बाद करने के लिए गया था। उसने उनके परिवार में झगड़े करवाए हैं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अपना घर बर्बाद कर दिया और यूपी से भागकर बिहार में छिप गया। उस पर कैसे भरोसा किया जा सकता है? अफरोज ने कहा कि, “मैं हैरान हूं। तेजस्वी इतने बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं, फिर भी वे एक हत्यारे के साथ हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं।” अफरोज ने यह आरोप भी लगाया कि रमीज के ससुर रिजवान जहीर उत्तर प्रदेश के शीर्ष दस माफिया में से हैं और वर्तमान में ललितपुर जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *