प्रेम विवाह,मोहिनी वशीकरण,शादी में बाबा,सस्ती प्रॉपर्टी 60 हजार में…बंगाली बाबा..5 पकड़े
Mumbai Railway Police Arrested Five Members Fraudsters Gang Who Illegally Putting Posters in Local Trains
लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय आपकी नजर कोच में जहां तहां चिपके भ्रामक विज्ञापन वाले पोस्टरों पर अवश्य गया होगा। क्या जानते हैं कि ये पोस्टर कौन और कब चिपका जाता है? इन पोस्टरों में कोई बंगाली बाबा आपकी हर समस्या का चुटकी में समाधान करने का दावा करता दिखता है तो किसी पोस्टर में मात्र 5 से 50 हजार का भुगतान करने पर खुद का घर होने का प्रलोभन रहता है।
मुंबई 18 नवंबर 2025। लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय आपकी नजर कोच में जहां तहां चिपके हुए भ्रामक विज्ञापन वाले पोस्टरों पर अवश्य गया होगा। क्या आप जानते हैं कि ये पोस्टर कौन और कब चिपका जाता है? इन पोस्टरों में कोई बंगाली बाबा आपकी हर समस्या का चुटकी में समाधान करने का दावा करते हुए नजर आता है तो किसी पोस्टर में मात्र 5 से 50 हजार का भुगतान करने पर खुद का घर होने का प्रलोभन रहता है। दरअसल, यह भोलेभाले लोगों को मूर्ख बनाकर उन्हें ठगने का बहुत बड़ा सिंडिकेट का एक हिस्सा होता है। इन भ्रामक विज्ञापन वाले पोस्टरों से सरगना कम कीमत में घर और निजी एवं कारोबारी जिंदगी से जुड़े हर समस्या का निदान करने के नाम पर ठगी का जाल बिछाते हैं। इनमें एक बार फंस जाने पर निकलना मुश्किल होता है। मुंबई रेलवे पुलिस ने ऐसे ही ठग गिरोह के लिए काम करते पांच लोगों को विशेष अभियान चला कर नायगांव से पकड़े है, जो लोकल ट्रेनों ने गैरकानूनी अवैध पोस्टर लगा रहे थे।
पोस्टर लगवाने वालों की तलाश जारी
रेलवे पुलिस का दावा है कि उन्होंने वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनों में बाबाओं की ओर से इलाज कराने और सस्ते दामों में घर दिलाने जैसे भ्रामक दावों वाले पोस्टर चिपकाते बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई मुंबई सेंट्रल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी की गठित विशेष टीम ने की। इस स्पेशल टीम के इंचार्ज सीनियर पीआई संतोष सोनी और ASI शीतला सिंह की टीम ने नायगांव में दोपहर 3.50 की लोकल ट्रेन में अवैध पोस्टर चिपकाते हुए पांच लोग पकड़े।

60 हजार से अधिक अवैध पोस्टर बरामद
टीम ने आरोपितों के पास से करीब 60 हजार से अधिक अवैध पोस्टर मिले हैं, जिन्हें लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर चिपकाने की तैयारी थी। आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नालासोपारा और बोइसर के हैं जो अभिषेक पांडेय, धर्मराज पांडेय, ऋतिक कलवर, अमित प्रजापति और रितेश जिम्बल निकले। इनमें से एक रितेश की नालासोपारा में भाजी की दुकान है, जहां अवैध पोस्टर रखे जाते और फिर वहां से मौका देखकर चार आरोपित ट्रेनों में पोस्टर लगाते जबकि इन लगाए हुए पोस्टरों की चेकिंग अमित प्रजापति करता था। पुलिस अब इन पोस्टर लगाने का काम सौंपने वाले बाबाओं की तलाश में जुट गई हैं।

