आइसक्रीम के नाम पर बिक रहा है ‘फ्रोजन डेजर्ट’ : चेता रहे गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल
आइसक्रीम के नाम पर क्या खरीद रहे हैं आप? गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने ‘फ्रोजन डेजर्ट’ को लेकर शुरु किया अभियान
Gujarat Operation Health: गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन हेल्थ’ शुरू किया है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरीया ने इसमें आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर समझाने के लिए वीडियाे भी रिलीज किया है। आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट दोनों दिखने में एक जैसे होते है।
गुजरात में फ्रोजन डेजर्ट को लेकर अभियान। फोटो: (गुजरात सरकार)
हाइलाइट्स
- गुजरात में आइसक्रीम-फ्रोजन डेजर्ट को लेकर बड़ा अभियान
- स्वास्थ्य विभाग लोगों को फ्रोजन डेजर्ट से कराएगा जागरूक
- दोनों दिखने में एक जैसे होते हैं लेकिन इनका निर्माण अलग है
अहमदाबाद: गुजरात में एनालॉग पनीर पर स्ट्राइक करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरीया ने आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्स को लेकर ए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। पानशेरीया ने वीडियो मैसेज जारी करके लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि कि लोग समझें कि वे आइसक्रीम के नाम पर क्या खरीद रहे हैं? गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री पानशेरीया ने कहा है कि आइसक्रीम और फ्रोजन डेज़र्ट दिखने में एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन इनके घटक अलग-अलग होते हैं। अगली बार आइसक्रीम खरीदते समय पैकेट का लेबल जरूर पढ़ें।
”
दोनों ही दिखने में एक ही जैसे
भूपेंद्र पटेल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरीया ने खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के ‘ऑपरेशन हेल्थ’ की शुरुआत की है। इसमें ‘आइसक्रीम’ और ‘फ्रोजन डेजर्ट’ के बीच के अंतर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि बाजार में आइसक्रीम और ‘फ्रोजन डेजर्ट’ दोनों ही उत्पाद उपलब्ध हैं। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत ये दोनों ही मान्यता प्राप्त खाद्य पदार्थ हैं। चूंकि ये दिखने में और तापमान के साथ स्वाद में एक जैसे होते हैं, इसलिए अधिकतर उपभोक्ता इन्हें ‘आइसक्रीम’ समझकर ही खा लेते हैं। हालांकि इनकी बनावट में अंतर होता है।
<
<
आइसक्रीम-फ्रोजन डेजर्ट में अंतर जानें
आइसक्रीम दूध के वसा (milk fat) से बनती है, जबकि ‘फ्रोजन डेज़र्ट’ वनस्पति वसा (vegetable fat) से बनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के अनुसार, ज़्यादातर नागरिकों को इस अंतर के बारे में पता नहीं है और वे अनजाने में ‘फ्रोजन डेजर्ट’ को आइसक्रीम समझकर खा लेते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे कोई भी खाद्य उत्पाद खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग पर लगे लेबल को जरूर जांचें। इसमें खासकर उत्पाद का नाम, उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री की सूची और पोषण संबंधी जानकारी को देखें। यह जरूरी है कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।
दुकानदारों को भी निर्देश जारी
स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरीया ने कहा है कि उपभोक्ताओं को आइसक्रीम या ‘फ्रोजन डेज़र्ट’ खरीदने से पहले उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री को ध्यान से देख लेना चाहिए। इसके अलावा मंत्री ने राज्य भर के आइसक्रीम विक्रेताओं से अपील की कि वे आइसक्रीम या ‘फ्रोजन डेज़र्ट’ बेचते समय ग्राहकों को उत्पाद की सामग्री के बारे में स्पष्ट रूप से बताएं। उपभोक्ताओं के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए उचित डिस्प्ले बोर्ड या निशान का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गुजरात में FDCA की कमिश्नर रतन कंवर गढ़वी चारण हैं।

