IRDAI देहरादून में पॉलिसीधारक शिकायत निवारण शिविर लगायेगा 20 नवंबर को

आईआरडीएआई (IRDAI) देहरादून में 20 नवंबर को पॉलिसीधारकों के लिए शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करेगा

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने देहरादून में 20 नवंबर 2026 को शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने की जिम्मेदारी झ्यूरिक कोटक जनरल इंश्योरेंस को सौंपी।

देहरादून, 16 नवंबर 2026: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने नवंबर 2026 को शिकायत समाधान माह (Grievance Resolution Month) घोषित किया है। इस देशव्यापी पहल का उद्देश्य बीमा कंपनियों को लंबित शिकायतों और विवादों की व्यापक समीक्षा करने तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

इस पहल में देश के 16 शहरों में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन जनरल इंश्योरेंस काउंसिल और लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है।

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की ओर से उत्तराखंड राज्य के लिए आईआरडीएआई द्वारा नामित लीड इंश्योरर झ्यूरिक कोटक जनरल इंश्योरेंस देहरादून, उत्तराखंड में 20 नवंबर 2026 को शिकायत निवारण शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेड फॉक्स होटल, राजपुर रोड, देहरादून, में आयोजित होगा।

इस शिविर में उत्तराखंड राज्य के सभी पॉलिसीधारक भाग ले सकते हैं, जिनकी पॉलिसियां जनरल इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और स्टैंड-अलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के पास हैं। पॉलिसीधारकों को शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने अथवा ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ऑनलाइन भाग लेने के लिए लिंक प्राप्त करने हेतु पॉलिसीधारक 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच निम्नलिखित नंबरों पर 8828004184 / 9776911183 इस पर सम्पर्क कर सकते है ।

इस पहल का उद्देश्य बीमा संबंधी शिकायतों और विवादों का तेजी से समाधान करना तथा बीमा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न शिकायत निवारण व्यवस्थाओं, विशेष रूप से बीमा लोकपाल (Insurance Ombudsman) की व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

बीमा क्षेत्र में शिकायतों का समयबद्ध समाधान आज भी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस पहल के माध्यम से पॉलिसीधारकों को अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राप्त करने, अनावश्यक परेशानियों से बचने और लंबे समय तक चलने वाली विवाद निवारण प्रक्रिया एवं कानूनी कार्यवाही पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी।

“शिकायतों का समाधान करें, विश्वास बहाल करें और भरोसे को मजबूत बनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *