विदेशी युवती से “वन लिप किस” मांगने वाला आफताब गिरफ्तार
थाईलैंड की यूट्यूबर से ‘KISS’ मांगने वाला उदयपुर का गबरू गिरफ्तार, बोला- शर्मिंदा हूं!
थाईलैंड की यूट्यूबर से ‘KISS’ मांगने वाला उदयपुर का गबरू गिरफ्तार, बोला- शर्मिंदा हूं!थाईलैंड की रहने वाली युवती इन दिनों भारत घूमने आई हुई हैं. उदयपुर घूमने के दौरान उसने शहर में आने-जाने के लिए आफताब उर्फ गबरू नाम के ऑटो ड्राइवर का ऑटो किराए पर लिया था. इसी आटो ड्राइवर ने यूट्यूबर से अश्लील
थाईलैंड की यूट्यूबर से ‘KISS’ मांगने वाला उदयपुर का गबरू गिरफ्तार, बोला- शर्मिंदा हूं!उदयपुर में थाईलैंड की यूट्यूबर से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
उदयपुर:
“वन लिप किस प्लीज…” राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ उसके ऑटो ड्राइवर द्वारा किए गए आपत्तिजनक व्यवहार का मामला सामने आया है. नगर निगम के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही विदेशी युवती ने आरोपी की हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने के बाद ऑटो ड्राइवर अब माफी मांग रहा है.
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मांगा LIP KISS
थाईलैंड की रहने वाली युवती इन दिनों भारत घूमने आई हुई हैं. उदयपुर घूमने के दौरान उसने शहर में आने-जाने के लिए आफताब उर्फ गबरू नाम के ऑटो ड्राइवर का ऑटो किराए पर लिया था. आरोपी ने दो दिनों तक युवती को शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाया. 13 नवंबर को युवती टाउन हॉल स्थित नगर निगम के मेले में पहुंची थी. यहां वह मोबाइल से सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. इसी दौरान ऑटो ड्राइवर उसके पास पहुंचा और बार-बार ‘लिप किस प्लीज’ कहने लगा. आरोपी की इस हरकत से युवती अनकंफर्टेबल हो गई. उसने पूरी वारदात को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली.
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ऑटो ड्रावर को किया गिरफ्तार
इसके बाद 14 नवंबर को युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घटना का वीडियो पोस्ट किया. युवती के इंस्टाग्राम पर करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आ गया. पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान, निवासी सेक्टर-11, महाराज का अखाड़ा के रूप में हुई है. आरोपी ऑटो ड्राइवर है. पुलिस ने अश्लीलता के मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के हत्थे चढ़ने पर आई महिला सम्मान की याद!
वहीं, अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि वह अपनी गलती पर बेहद शर्मिंदा है. उसका कहना है कि बाहर से आए मेहमानों और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा.
उदयपुर में विदेशी यूट्यूबर से बदतमीजी, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वह शख्स यूट्यूबर के पास आकर कहता है “वन किस प्लीज, वन लिप किस (One kiss, please. One lip kiss).”
Source : Videograb
राजस्थान के उदयपुर को दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और शाही मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों की बेहद अजीबोगरीब और शर्मनाक हरकतें पूरे देश की छवि को धूमिल कर देती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थाई-फ्रेंच मूल की विदेशी यूट्यूबर को उदयपुर की सड़क पर डरावना अनुभव हुआ.
दरअसल, मशहूर यूट्यूबर JustKeth रात के समय उदयपुर के एक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं. इसी दौरान एक अनजान शख्स उनके पास आया और कैमरे के सामने ही बेहद अजीब और शर्मनाक डिमांड रख दी.
बार-बार इनकार के बावजूद मांगता रहा ‘लिप किस’
वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वह शख्स यूट्यूबर के पास आकर कहता है “वन किस प्लीज, वन लिप किस (One kiss, please. One lip kiss).” यह सुनते ही यूट्यूबर तुरंत मना कर देती हैं और साफ कर देती हैं कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.
हैरानी की बात यह है कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद वह शख्स अपनी जिद पर अड़ा रहा और लगातार किस करने की गुजारिश करता रहा. इस दौरान यूट्यूबर के चेहरे पर साफ तौर पर असहजता और घबराहट देखी जा सकती है. हालांकि, उन्होंने संयम बनाए रखा और अपनी बात पर अड़ी रहीं. जब बात नहीं बनी, तो उस शख्स ने साथ में एक फोटो खिंचवाने की बात कही, जिसके लिए यूट्यूबर ने किसी तरह हामी भर दी. जाते वक्त जब उस शख्स ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो यूट्यूबर ने हाथ मिलाने के बजाय सिर्फ ‘फिस्ट बंप’ देकर उसे विदा किया. इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कैप्शन लिखा “कम से कम उसने पूछा तो सही (At least he asked).”
https://www.instagram.com/reel/DftetL2T41A/?avpt=MTNxNXM4c29xNGRheg==
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
50 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुके इस वीडियो ने इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा और पब्लिक प्लेस में ‘पर्सनल बाउंड्रीज’ को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है…
एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “भाई, इतनी हिम्मत आती कहां से है. किसी अनजान विदेशी महिला के पास जाकर सीधे लिप किस मांगना बेहद शर्मनाक और घटिया हरकत है.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “यूट्यूबर ने जिस तरह से बिना पैनिक हुए और बेहद समझदारी से इस स्थिति को संभाला, वह काबिले तारीफ है. लेकिन इस शख्स पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “जब किसी ने एक बार ‘ना’ कह दिया, तो उसका मतलब ‘ना’ होता है. इस तरह की हरकतें भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के मन में डर पैदा करती हैं.”


