EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता, इस्लाम की पोल खोलने पर मिल रही थी धमकियाँ

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, धर्म के खिलाफ बोलने पर बने निशाना?
गाजियाबाद के लोनी इलाके में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दो अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल वास्तिक को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. हमले के पीछे की वजह की जांच जारी है.

लोनी पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गाजियाबाद, 27 फरवरी 2026,उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तब सनसनी फैल गई जब चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी की है. शुक्रवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. वो घर में घुसे और सलीम पर गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए.  हमलावर भाग भी गए.

गंभीर घायल सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर

सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं और कई टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट भी रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है. घटना के बाद उनके समर्थकों ने हमले को उनके बयानों से जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर नही पहुंची.

लोनी थाना पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित की गयी हैं. इलाके में  पुलिस बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.

घटना के बाद उनके समर्थक हमले को उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि हमलावर अज्ञात हैं और सभी संभावित एंगल से जांच हो रही है.

 हालत गंभीर


Ex Muslim Salim Wastik Attacked: इस्लाम और मुसलमानों की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूटूब चैनल संचालक एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर गाज़ियाबाद में शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना हलके की अशोक विहार कॉलोनी में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब कुछ नामालूम हमलावरों ने सलीम वास्तिक नाम के एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया. सलीम को ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया गई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सलीम खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं.

सलीम इस्लाम पर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. वो इस्लाम और मुसलमानों को आलोचना करते हैं. वो अपना @saleemwastik0007  यूट्यूब चैनल चलाते हैं. चैनल पर 28 हज़ार व्यूअर्स हैं. चैनल पर किसी भी विडियो के पहले disclaimer में सन्देश आता है कि यह चैनल मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि ये मुसलमानों को सही इस्लाम की जानकारी देता है. हालांकि, चैनल के अधिकांश वीडियोज में इस्लामिक मान्यताओं और आस्थाओं का मज़ाक उड़ाया गया है. कुरआन, हदीस और पैगम्बर की शिक्षाओं और दावों पर सवाल उठाये गए हैं.

इस्लाम को लेकर सलीम के दावों और आलोचनाओं से कुछ मुसलमान उनसे नाराज़ रहते हैं. आशंका है कि सलीम के इस्लाम की आलोचनाओं से नाराज़ किसी असामाजिक या कट्टरपंथी ने उन पर हमला किया.  पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी  ने बताया कि वो सलीम से बात कर रहा था. तभी कुछ लोग आए और उसके ऊपर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. गला और पेट चाकुओं से ताबड़तोड गोद डाला. सलीम को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सलीम की स्थिति गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार  हमलावर बाइक से आए थे. बाइकसवारों ने हेलमेट लगा रखा था. हमला के काफी पहले से वो दोनों सलीम के घर के आसपास मंडरा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *