जुनैद ने आर्यन बन खराब किया बिजनौर की बच्ची का जीवन,जेल

जुनैद ने ‘आर्यन’ बन किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, 12 नवंबर से थी लापता

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति जुनैद ने फर्जी नाम आर्यन राजपूत से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक इंटर कॉलेज की नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया । 12 नवंबर को स्कूल जाने के बहाने घर से निकली किशोरी लापता हो गई थी।

बिजनौर। जुनैद ने आर्यन नाम से इंस्टाग्राम पर आइडी बनाकर क्षेत्र की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

किशोरी एक इंटर कालेज की छात्रा है। इंस्टाग्राम पर वह आरोपित जुनैद के संपर्क में आई थी। आरोपित ने आर्यन राजपूत नाम से आइडी बना रखी है। 12 नवंबर को किशोरी घर से स्कूल जाने को निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। शाम तक घर नहीं आने पर स्वजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में क्या पता चला

जांच में पता चला कि राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के पिलाना क्षेत्र के महानंदपुर दोयडा निवासी जुनैद ने अपना नाम और धर्म बदलकर आइडी बना रखी है। बात करते समय अपने आपको हिंदू ही बताता था। आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म भी किया।

आरोपित युवक के मुस्लिम होने का पता लगने के बाद पुलिस इस मामले में लव जिहाद का कनेक्शन भी तलाश रही है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। उसे कोर्ट  से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *