नजराना की दलित युवक से शादी, रिश्तेदार विधायक मामन खान पर उत्पीड़न का आरोप

Muslim Girl Marrid Hindu Dalit Guy In Nuh Of Haryana Now Getting Threat From Family And Congress Mla Mamman Khan
हरियाणा में मुस्लिम युवती ने दलित युवक से की शादी, अब लगाई सुरक्षा की गुहार, बोली- MLA मामन खान डरा रहा
Muslim Girl Married Dalit Boy: हरियाणा के नूंह जिले में एक मुस्लिम युवती को दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया। अब उसने एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नूंह: फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के एक गांव में इंटरकास्ट विवाह को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। युवती नजराना ने आरोप लगाया है कि उसके अपनी मर्जी से किए इंटरकास्ट विवाह के बाद लड़के के परिवार को सामाजिक बहिष्कार और पलायन को मजबूर किया गया। नजराना ने बयान में कहा कि उसने मोहित से पूरी सहमति और इच्छा से शादी की और वह अपने पति के साथ खुश और सुरक्षित है। उसने स्पष्ट किया कि उसकी उम्र कानूनी रूप से पूरी है और कोर्ट में उसके बयान हो चुके हैं। युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने एक गलत जन्म प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश किया है,वह बालिग है।
muslim girl

परिवार को छोड़ना पड़ा गांव
नजराना का कहना है कि मोहित के दलित समाज से होने के कारण गांव के कुछ लोगों और विधायक मामन खान की कथित भूमिका में मोहित के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया, जिसके चलते परिवार को गांव पाटला शाहपुरी छोड़ना पड़ा। मामले को लेकर एसएचओ, सिटी थाना फिरोजपुर झिरका ने बताया कि युवती बालिग है और कोर्ट में उसके बयान हो चुके । युवती के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा लिखा गया था, लेकिन जांच में युवती ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज की है और वह पुलिस सुरक्षा में है। नजराना ने प्रशासन से मांग की है कि मोहित और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और उन्हें सुरक्षित रूप से गांव वापस बसाया जाए। परिवार के लगाए आरोपों पर सफाई देते हुए युवती ने कहा कि वह सोना-चांदी कुछ लेकर नहीं आई, केवल अपने आवश्यक प्रपत्र और आधार कार्ड साथ लाई है।

युवती बोली: विधायक मामन खान मेरे रिश्तेदार
युवती नजराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में युवती कह रही है कि मेरा नाम नजराना है, मेरे पिता का नाम जुनैद है और मैं फिरोजपुर झिरका से हूं। मैंने मोहित से शादी की है, मैं उसके साथ खुश हूं और उसी के साथ ही रहना चाहती हूं। मैं मोहित के साथ अपनी मर्जी से आई हूं और मेरे ऊपर मोहित और उनके परिवार का कोई दबाव नहीं है। वीडियो में युवती नजराना यह भी कह रही है कि विधायक मामन खान मेरी फैमिली से अटैच है क्योंकि वे मेरी दादू के मौसी के लड़के है। मेरे परिवार वालों ने मामन खान के साथ मिलकर कोर्ट में एक गलत जन्म प्रमाण पत्र पेश किया था। यह प्रमाण पत्र पूरी तरह गलत है, मेरी उम्र पूरी है। युवती वीडियो में यह भी आरोप लगा रही है कि विधायक मामन खान मेरे पति मोहित की फैमिली को डरा-धमका रहे है और गांव से बाहर निकाल रहे है क्योंकि मोहित दलित फैमिली से है। विधायक मामन खान की धमकियों से परेशान होकर मोहित की फैमिली ने गांव छोड़ दिया है।

एसडीएम लक्ष्मी नारायण बोले- पूरे मामले पर नजर रखी जा रही
इन आरोपों की जांच के लिए तहसीलदार रवि कुमार गांव पाडला पहुंचे और गांव के लोगों से बातचीत की। जांच में गांव की महिलाओं और हिंदू समुदाय के लोगों ने स्पष्ट रूप से बताया कि गांव में किसी प्रकार का सामाजिक बहिष्कार या दबाव नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार युवक, उसका पिता और चाचा जनवरी  में बिना किसी को बताए स्वयं गांव छोड़ गए हैं, जबकि गांव में शांति बनी हुई है और कोई विवाद नहीं है। परगनाधिकारी फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने को आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गांव में पलायन को लेकर कोई मामला नजर नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *