भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सांसद महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय परिषद को 8 ने किया नामांकन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न,अध्यक्ष पद पर राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन,राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्यों का नामांकन

देहरादून 30 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है। जिसमें राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जिसके प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और सभी सांसदों द्वारा किया गया। कल होने वाली प्रांतीय बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नामों का ओपचारिक अनुमोदन किया जायेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का दोबारा निर्वाचन तय हो गया है। मुख्यमंत्री धामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के नामांकन भी सही पाए गए हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा औपचारिक घोषणा करेंगे। राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब कोई अध्यक्ष रिपीट हो रहा है।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर जैसे संकेत मिल रहे थे, ठीक हुआ भी वैसा ही। मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही फिर से प्रदेश संगठन की कमान मिलना तय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को एकमात्र प्रत्याशी भट्ट ने ही नामांकन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सांसदों व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने पांच सेट में नामांकन दाखिल किया। भट्ट के अलावा राज्य से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्य पदों पर भी एक-एक नामांकन हुए। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
अब मंगलवार को होने वाली पार्टी की प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा अध्यक्ष पद पर भट्ट के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करेंगे। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब प्रदेश भाजपा का कोई अध्यक्ष लगातार दूसरी बार रिपीट हो रहा है। राजनीतिक क्षेत्रों में पार्टी हाईकमान के इस निर्णय को मुख्यमंत्री धामी के हाथ मजबूत करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा के सांगठनिक पर्व में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को नामांकन दाखिल करने से हुई। इसके चलते प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सुबह से ही गहमागहमी थी। नामांकन को सुबह 10 से 12 बजे तक का समय निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन के सेट दाखिल किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सभी नामांकन सेटों पर मुख्य प्रस्तावक के रूप में पहल की है.

इससे ही यह साफ हो गया था कि अध्यक्ष पद के लिए दूसरा कोई नामांकन नहीं होगा।
दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुसार जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। तीन से चार बजे तक नाम वापसी का समय था, लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास ने प्रेस ब्रीफिंग में अब तक हुई चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुशार, आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए श्री महेंद्र भट्ट एवं 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। इसमें सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था, जिसमें श्री महेंद्र भट्ट का एकमात्र नामांकन हुआ । इस दौरान 5 सेटों में दाखिल उनके नामांकन पत्र में 10 अलग-अलग प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर किए। इन सभी सेटों के मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री  अजय टम्टा शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावक के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, टिहरी लोकसभा सांसद श्रीमती महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश सरकार में  मंत्री  सतपाल महाराज,  गणेश जोशी,  सुबोध उनियाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक  विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ,  विनोद कंडारी,  राम सिंह कैड़ा, महंत  दिलीप सिंह रावत और बृजभूषण गैरोला प्रमुखत: रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज श्री भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है। जिसकी कल प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा औपचारिक घोषणा करेंगें। उसी बैठक में उपस्थित प्रांतीय सदस्य प्रदेशाध्यक्ष के नाम का अनुमोदन करेंगें।

इसमें अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्रीत्रय डॉक्टर रमेश पोखरियाल” निशंक “ त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा तीरथ सिंह रावत के साथ सांसदत्रय अजय भट्ट श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह और डॉक्टर कल्पना सैनी का नामांकन हुआ।

इस पूरी संगठन चुनाव प्रक्रिया के दौरान, सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, श्रीमती मीरा रतूड़ी तथा राकेश गिरी के साथ सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , प्रमुखनेतागण समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *