भोपाल जिहाद:हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों-दोस्तों से कराया दुष्कर्म, कनवर्जन को दबाव,

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ जैसे कंवर्जन के षडयंत्र की अनावरण हुआ है, जहाँ मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू लड़कियां नौकरी का झांसा देकर फँसायी। उन्हें अपने भाइयों और प्रेमियों के सामने परोस देह व्यापार व मतांतरण को मजबूर किया ।

भोपाल 24 फरवरी 2026 । फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर मप्र की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवतियों द्वारा हिंदू युवतियों के मतांतरण और देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला भोपाल में सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती और उसके गिरोह ने रोजगार के नाम पर जरूरतमंद युवतियों से दोस्ती गांठी। उन्हें सहारा दिया और फिर भरोसा जीतकर उन्हें अपने भाई और प्रेमी के सामने परोस दिया। इतना ही नहीं, उन पीड़िताओं को जिस्मफरोशी के दलदल में फंसाया और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाया।

दो पीड़िताओं ने की शिकायत
दो पीड़िताओं की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह की सरगना अमरीन खान उर्फ माहिरा ऐशबाग क्षेत्र वासी है। वह सागर रॉयल विला में किराये पर रहती है और आशिमा मॉल में संचालित स्पा सेंटर से जुड़ी है। हिंदू युवक चंदन यादव उसका प्रेमी है और उसे भी अमरीन ने मुस्लिम बना लिया है।

तलाकशुदा है पीड़िता
पहली पीड़िता एक 30 वर्षीय तलाकशुदा दो बच्चों की मां है। वह केटरिंग का काम करती थी। वर्ष 2024 में आशिमा माल में उसका संपर्क अमरीन से हुआ । तब अमरीन ने उसे घर में दस हजार रुपये में बेबीसीटर की नौकरी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने उसे स्वीकार किया और कुछ दिन बाद अमरीन के साथ उनके घर में ही रहने लगी।

पीड़िता से अलग-अलग जगह दुष्कर्म
इसी बीच मौका पाकर अमरीन के प्रेमी चंदन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। फिर अमरीन ने उसे जहांगीराबाद निवासी दोस्त चानू और फिर अहमदाबाद ले जाकर अपने भाई यासिर को सौंपा। इतना ही नहीं, अमरीन और चंदन ने पीड़िता को नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने पर भी मजबूर किया और मुस्लिम युवक से उसके पुनर्विवाह का दबाव डाला। फरवरी 2025 में पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटी थी।

ब्यूटीशियन को भी फांसा
इसी तरह की शिकायत छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन ने की है। उसने बताया कि एक दोस्त के जन्मदिन पर उसकी मुलाकात अमरीन की भाभी संजना से हुई थी। तब उसे संजना के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। संजना ने उसे बेहतर नौकरी के लालच में आशिमा मॉल में अमरीन से मिलवाया था। उसी के माध्यम से वह अमरीन के प्रेमी चंदन के संपर्क में आई।

बार-बार दुष्कर्म, मतांतरण को दबाव
वहां पहले चंदन ने उससे जबरन संबंध बनाए,फिर अमरीन के भाई बिलाल और अहमदाबाद में यासिर ने शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने सहेली संजना से इसकी शिकायत की तो पता चला कि वह स्वयं अमरीन के भाई हैदर से शादी कर जन्नत बन चुकी है। संजना उससे भी कहने लगी कि कुछ नहीं होता, मैं भी हिन्दू से मुसलमान बनी हूं।

पाटियों में छोटे कपडे पहनाकर ले जाते
अमरीन और चंदन ने जमकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। उसे पार्टियों में छोटे कपड़े पहनाकर ले जाते थे। अमरीन उसे किसी मुस्लिम युवक से शादी करने का दबाव बनाती, साथ ही दोनों उसे कुरान पढ़ने को कहते थे। पीड़िता से कहती थी कि हमारे यहां के लडके अच्छे रहते है, वह लडकियों को मारते नहीं है, शराब नहीं पीते है, तुम भी हमारा मजहब अपना लो और हमारे यहां के लडके से शादी कर लो।

छह पर केस, तीन गिरफ्तार
बागसेवनिया पुलिस ने अमरीन खान उर्फ माहिरा,उसके प्रेमी चंदन यादव (अब मुुुुुस्लिम),भाई बिलाल,यासिर,साथी आफरीन और दोस्त चानू के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया है। अब तक अमरीन उर्फ माहिरा,आफरीन और चंदन पकड़े जा चुके है। पुलिस ने कल उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनों की गतिविधियां संदिग्ध लगती थीं. उनके अनुसार रात के समय फ्लैट पर अक्सर पुरुषों और युवकों का आना-जाना लगा रहता था।स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि कई महिलाएं बुर्का पहनकर फ्लैट में आती थीं, जबकि दोनों बहनें आमतौर पर जींस में दिखाई देती थीं. पड़ोसियों ने कहा,’महिलाएं बुर्का पहनकर आती थीं, जबकि युवकों की आने की लाइन लगी रहती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *