महेंद्र भट्ट को फोन पर गालियां-हत्या की धमकी, गोदियाल की पुलिस घेराव की धमकी,कांग्रेस भी पहुंची SP City कार्यालय

Uttarakhand: BJP state president Mahendra Bhatt receives death threat, letter sent to SSP.
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी, एसएसपी को भेजा पत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रविवार को उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार फोन आ रहे हैं। कोई व्यक्ति गाली गलौज व अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Uttarakhand: BJP state president Mahendra Bhatt receives death threat, letter sent to SSP.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट – फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने देहरादून के एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को दिए गए पत्र में भट्ट ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रविवार को उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार फोन आ रहे हैं। कोई व्यक्ति गाली गलौज व अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा है। कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। इससे जहां मेरी राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है, वहीं इससे मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है।

कहा कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उक्त व्यक्ति को उकसाकर फोन कराया जा रहा है। भट्ट ने आरोपी का नंबर देकर जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

धमकी बर्दाश्त नहीं : चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परंपरा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। पार्टी उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Congress state president Godiyal complained to the police about the propaganda on social media.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सोशल मीडिया में दुष्प्रचार पर पुलिस से की शिकायत

भीड़ ले एसपी सिटी से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,कहा- पांच दिन में कार्रवाई न हुई तो पुलिस मुख्यालय का करेंगे घेराव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ दुष्प्रचार पर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी प्रमोद कुमार से मिले गोदियाल ने कहा कि उनके और पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उनके शिकायती पत्र पर अगले पांच दिन में कार्रवाई न हुई तो पार्टी पुलिस मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 27 दिसम्बर 2025 को कुछ असामाजिक तत्वों ने ‘वसूली अभियान मोर्चा’ सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एआई एप का दुरुपयोग करते हुए उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से एक वीडियो एवं धर्म विशेष की पहचान वाली पोस्ट डाली है। वह विधानसभा क्षेत्र थलीसैंण एवं विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में देशभर में उनकी अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि धूमिल करने को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एक झूठा पत्र सोशल मीडिया में वायरल कराया था जिससे धार्मिक गोलबंदी कर विधानसभा चुनाव में मतों का ध्रुवीकरण कर उन्हें व उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाया जा सके। इस पर पार्टी ने थाना कोतवाली नगर, देहरादून को शिकायती पत्र देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोषियों पर कार्रवाई न होने से उनका साहस और अधिक बुलंद हैं।  विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए इन असामाजिक तत्वों ने फिर से उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की नियत से एक फर्जी एआई वीडियो एवं धर्म विशेष की पहचान वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र के साथ सोशल मीडिया पर प्रचारित एआई वीडियो एवं धार्मिक पहचान वाली पोस्ट की क्लिपिंग भी सौंपी। साथ में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, लालचन्द शर्मा,  पॉल, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *