हरिद्वार में तलाक पोस्ट पर भडकी
haridwar rishikesh Aparna Yadav Haridwar Ganga Snan Got Angry After Journalists Questioned About Divorce Post Prateek Yadav
‘नहाते वक्त मेरा फोटो लिया’ हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद भड़कीं अपर्णा यादव, पत्रकारों ने किया तलाक पर सवाल
भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक पर सवाल पूछने पर वह पत्रकारों पर भड़क उठीं। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंची थीं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
हरिद्वार: मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने तलाक लेने से जुड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाला था। वहीं बसंत पंचमी पर अर्पणा यादव हरिद्वार के वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंची। यहां लोगों ने उसने तलाक विवाद पर सवाल किया। इस पर अपर्णा यादव काफी नाराज हो गईं, और नहाने के दौरान उनकी फोटो लेने का आरोप लगाया। साथ ही अपने सुरक्षाकर्मियों को सवाल करने वाले लोगों की फोटो लेने के लिए कहा और कार्रवाई की चेतावनी दी।
Aparna Yadav Ganga Bath Haridwar Video
अपर्णा यादव हरिद्वार गंगा स्नान विवाद वीडियो
हरिद्वार में अर्पणा यादव उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग/पत्रकार अर्पणा यादव ने पति प्रतीक यादव से तलाक विवाद पर सवाल पूछ रहे है। इस दौरान गुस्से में अपर्णा यादव ने सुरक्षाकर्मियों को कहा, इन तीनों की फोटो खींचिए, नहाते वक्त मेरी तस्वीर ली है।
गृहमंत्री अमित शाह से नहीं हो पाई मुलाकात
जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर शुक्रवार को हरिद्वार में थे। बसंत पंचमी के दिन अपर्णा यादव, गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुंची थीं। हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों समेत भाजपा नेता अपर्णा यादव हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर पहुंची। वह गंगा स्न्नान करने वापस लौट रही थीं, तभी कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। अपर्णा यादव से पति प्रतीक की तलाक वाली पोस्ट पर सवाल किए गए। पहले वह कुछ जवाब न देने हुए निकलती हुई दिखाईं दीं।
केजीएमयू विवाद से भी जुड़ा नाम
हालांकि जब सवाल बंद नहीं हुए तो उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी। आरोप लगाया कि नहाते वक्त फोटो-वीडियो ली गई है। बता दें हाल में ही अपर्णा यादव लखनऊ के केजीएमयू वीसी ऑफिस विवाद के कारण भी चर्चा में हैं।
