संवाद, संस्कृति और समरसता का उत्सव बना पत्रकार होली मिलन समारोह !
देहरादून 27 फरवरी 2026 । भारतीय संस्कृति के मूल भाव संवाद, सह-अस्तित्व और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखते हुए विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड, देहरादून में पत्रकार होली मिलन समारोह का गरिमामय एवं विचारप्रधान आयोजन ने न केवल एक पारंपरिक उत्सव का स्वरूप लिया, बल्कि मीडिया, समाज और सांस्कृतिक चेतना के मध्य सार्थक संवाद का मंच भी प्रस्तुत किया।
समारोह में प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार एजेंसियों से जुड़े पत्रकार बंधु एवं बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को व्यापक प्रतिनिधित्व और वैचारिक गहराई प्रदान की।
कार्यक्रम का संयमित एवं प्रभावी मंच संचालन विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी (Gajendra Khanduri) ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालक श्री रवि व्यास एवं श्री अजय जोशी ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण गीतों से भारतीय लोक-जीवन में रचे-बसे होली के उत्सवधर्मी स्वरूप को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार भीमगोड़ा से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने अपने उद्बोधन में होली के पौराणिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगोत्सव नहीं, बल्कि अहंकार के दहन, सामाजिक भेदभाव के क्षय और नवसृजन की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय परंपरा में उत्सवों को सामाजिक संवाद और मानवीय संबंधों के पुनर्संस्कार का माध्यम बताया।
साहित्यिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। कवि श्रीकांत श्री ने अपनी काव्य एवं होली गीतों की प्रस्तुति से वातावरण में उत्सवधर्मिता और भावनात्मक ऊष्मा का संचार किया, वहीं वीर रस के युवा कवि दुष्यंत ने भगवान शिव पर आधारित सृजन और संहार के दार्शनिक संतुलन को व्यक्त करती ओजस्वी कविता का पाठ कर श्रोताओं में ऊर्जा और चिंतन का भाव जागृत किया। साहित्यकार शक्ति ध्यानी की हास्य व्यंग की कविता एवं वीरेंद्र डंगवाल पार्थ की कविता गीत छंद कार्यक्रम में उमंग भर गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार – राष्ट्रीय सहारा से यूनिट हेड ज्योत्सना, बी डी शर्मा, वीरेंद्र डंगवाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर विनोद पोखरियाल, वीरेंद्र भारद्वाज, दैनिक जागरण से अश्विनी त्रिपाठी एवं राजेश बडथ्वाल , पंजाब केसरी के संपादक शेष मणि शुक्ल एवं ठाकुर अरविंद सिंह, यूएनआई से पृथ्वी राज सिंह , न्यूज 24×7 से धीरेंद्र सिंह एवं संचीत शर्मा , धनराय गर्ग , वीरेंद्र थपलियाल, हिंदुस्तान समाचार से राजेश पांडेय , इंडिया वॉइस से हितेश त्यागी , वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी बिष्ट , इंडिया न्यूज से सुमित रावत एवं शुभम कोटनाला सहित अनेक सम्मानित पत्रकारों की उपस्थिति रही।
इसके साथ सचिन शर्मा, विवेक वर्मा, कृष्ण कुमार, मोनू राजपूत , माधुरी भट्ट , अनिल जोशी , हरिशंकर सैनी , रश्मि खत्री , सोनू सिंह , मदन सिंह , रविंद्र पलवाल , हरीश कोठारी सहित अनेक पत्रकार बंधु एवं पत्रकार बहनों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी। सभी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक स्वादिष्ट गुजिया एवं सामूहिक सहभोज का आनंद लिया, जो भारतीय उत्सव परंपरा की आत्मीयता का प्रतीक रहा।
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ दायित्ववान कार्यकर्ता महानगर संघचालक चन्द्रगुप्त विक्रम, श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, श्री नीरज मित्तल, श्री सुरेंद्र मित्तल, राज्य मंत्री स्तर श्रीमती विनोद उनियाल , मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल तथा उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता राकेश गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय (Vikrant Veer) ने उपस्थित पत्रकार बंधु-बहनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की चेतना और दिशा का संवाहक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को संवाद, विश्वास और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया तथा सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं।
#HoliMilan | #27February | #VishwaSamvadKendra | #VSKUttarakhand | #Dehradun | #Uttarakhand
