सलीम वास्तिक

Ghaziabad Youtuber Salim Wastik Attack Case Cm Yogi Adityanath Order To Take Action
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, AIMIM नेता और बिल्डर सहित सात पर केस
Ghaziabad Youtuber Salim Wastik Attack Case: यूट्यूबर सलीम वास्तिक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक बिल्‍डर और दिल्‍ली के AIMIM नेता समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बेटे की लिखित शिकायत पर इस मामले में एक बिल्डर, दिल्ली निवासी एआईएमआईएम नेता समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापे मारने शुरु कर दिए हैं। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मामले का संज्ञान ले कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक की कोई जगह नहीं है। कानून व्‍यवस्‍था से खिलवाड़ करने वाले छोड़ नही जायेंगें।

सलीम वास्तिक अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसमें वो खुद को एक्स मुस्लिम कहकर मुस्लिम समाज की कुरीतियों, कुरान, मजहब, मुस्लिम शिक्षा पर खुलकर बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। इसके चलते उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों से पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और स्थानीय इनपुट के आधार पर दबिश दी जा रही है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम

गले और पेट का हुआ ऑपरेशन, हालत गंभीर
सलीम वास्तिक लोनी के अल्वी नगर में रहते हैं। अली गार्डन कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में बाइक सवार दो हमलावर आए और उनका गला रेत चाकुओं से पेट गोद दिया था। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर घायल सलीम को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने पहले गले में लगे गहरे घाव का ऑपरेशन किया । परिजनों के मुताबिक, आज पेट का ऑपरेशन हुआ। सलीम वास्तिक की हालत अब भी गंभीर बनी है।

एफआईआर में इन लोगों का है नाम
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब सलीम के बेटे उस्मान ने भाटी बिल्डर, एआईएमआईएम नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ नामांकित लिखित शिकायत दी। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मुकदमा लिख संभावित रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की हो रही छानबीन
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को कई टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और स्थानीय इनपुट के आधार पर छापे मारे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *