एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का हमलावर जीशान पुलिस मुठभेड में ढेर,गुलफाम फरार

Zeeshan, accused of attacking YouTuber died in Ghaziabad police encounter
यूट्यूबर सलीम वास्तिक का हमलावर ढेर: गाजियाबाद मुठभेड़ में 10 मिनट फायरिंग, सीने में गोली; पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद 01 फरवरी 2026। लोनी में यूट्यूबर सलीम पर हमलावर से पुलिस की 20 मिनट मुठभेड़ में चली फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह जीशान निकला ।

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। एक बदमाश पुलिस की गोली से गंभीर घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं। दरोगा मुकेश के बुलेटप्रूफ में गोली लगी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश में 10 मिनट फायरिंग हुई, जिसमें बदमाशों ने 10 राउंड गोलियां चलाई। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने उनके नेतृत्व में मुठभेड़ की। इसमें बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत बदमाश जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा निकला। प्रारंभिक जांच में आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखा था । कुर्ता पजामा पहने था। हमले में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक मिल गई है।

जीशान अमरोहा का था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस देखकर उसने फायरिंग कर दो पुलिसकर्मी घायल कर दिये। घायल पुलिसकर्मी में सचिन कुमार और विपिन ठाकुर हेड कांस्टेबल हैं। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और सीने में गोली लगी, वह गंभीर घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Ghaziabad Encounter Of Accused Of Attacking Youtuber Salim Wastik One Lakh Reward Killed

एक लाख का इनामी ढेर; ADG ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले में पुलिस ने आरोपित मुठभेड़ में ढेर कर दिया। लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री   योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ को कड़ी कार्रवाई को कहा था। तब से आरोपित खोजा जा रहा था। रविवार रात बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो ई।  मुठभेड़ लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई।

गाजियाबाद सलीम वास्तिक केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

एडीसीपी ने दी जानकारी
गाजियाबाद के एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार उनके नेतृत्व में लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने  ऑपरेशन चलाया।

मृतक की हुई पहचान
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया बदमाश  जीशान (27 वर्ष)  नगला सैफी, जिला अमरोहा का था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखा था। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड और बाइक बरामद कर ली है।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जीशान के पैर और सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।  अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने एनकाउंटर के बाद बताया था कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपए का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इससे एक दिन पहले लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे। यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर इस्लाम को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो से विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी के कड़े तेवर देख एक्शन हुआ। अब पुलिस ने एनकाउंटर के संबंध में बताया है कि हमलावरों में से इस एनकाउंटर में मारा गया है। उसने अपने सगे भाई गुलफाम के साथ मिलकर इस्लाम में व्याप्त कथित कुरीतियों पर करारा प्रहार करने वाले सलीम वास्तविक पर हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपित दोनों भाई एक कट्टरपंथी संगठन से हैं। जीशान यूट्यूब चैनल भी चलाता है। फिलहाल, गुलफाम अभी भागा हुआ है। पुलिस ने इनसे पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व बाइक ढूंढ ली है। एनकाउंटर की सूचना पर उच्चाधिकारी भी पहुंचे।

सलीम वास्तिक हमले के पहले 15 दिनों तक रेकी, 18200 सदस्यीय टेलीग्राम ग्रुप में गला कटा फोटो वायरल

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले में बड़ा खुलासा है कि हमलावरों ने 15 दिन रेकी की थी और वे कट्टरपंथी संगठन से हैं, जिसके टेलीग्राम ग्रुप पर 18200 सदस्य हैं। हमले बाद ग्रुप में सलीम की गला कटी तस्वीर वायरल हुई। 

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद>>– मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले में जांच एजेंसियों को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी । सलीम पर हमले को आरोपित पिछले 15 दिन से रेकी कर रहे थे। वह सलीम की दिनचर्या पर नजर रखे थे। कई रूटों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच में हमलावरों के चेहरे सामने आए हैं। हमलावर 20-25 साल के मुस्लिम ।

ग्रुप पर 18200 मेंबर हैं जुड़े
सर्जिकल ब्लेड से सलीम पर ताबड़तोड़ हमला हुआ। कट्टरपंथी संगठन जांच एजेंसियों की रडार पर आया और जांच तेज हो गई । इस टेलीग्राम ग्रुप में 18200 मेंबर हैं।

ग्रुप पर सलीम का गला कटा फोटो प्रसारित कर लिखा गया सलीम एक्स मुस्लिम को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वीडियो चाहिए फुल? साथ ही सलीम का पर्सनेलिटी फोटो डालकर लिखा गया है कि एक्स मुस्लिम सलीम का इलाज वीडियो सून।

बड़ी संख्या में लोगों ने किया लाइक
दोनों पोस्ट बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्यों ने लाइक कर कमेंट किए । हमलावर इस कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हैं। हमलावरों ने सिर तन से जुदा ऐलान के साथ हमला किया। वे सिर धड़ से अलग करना चाहते थे लेकिन शोर-शराबे और भीड के डर से भाग गए।

हमले वाले दिन आरोपित तड़के ही लोनी पहुंच गए। वह सलीम के पीछे घर से ही लगे थे और उसके साथ ही नमाज पढ़ने वाले स्थल पहुंचे। यहां से सलीम के पीछे ही वह कार्यालय तक आए और यहां बाइक से उतरकर हमला किया।

आरोपितों पर कार्रवाई 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मामले में संज्ञान लेने और आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी पर तमाम एजेंसियां जांच में जुटी और कार्रवाई तेज हो गई । पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों तक पहुंच गई । आरोपित मौके से लोनी बाॅर्डर से दिल्ली होते हुए ही आगे भागे ।

मुस्लिम संगठन के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया सलीम का गला कटा फोटो।
हमले के लिए चुना गया रमजान माह का शुक्रवार
जांच एजेंसियों की जांच में आया है कि सलीम पर हमला उदयपुर में कन्हैया लाल और लखनऊ में कमलेश तिवारी की तर्ज पर हुआ। कमलेश व कन्हैया पर भी वैचारिक मतभेद के चलते कट्टरपंथियों ने हमला किया और इन दोनों पर हमले का दिन शुक्रवार चुना गया।

सलीम पर हुए हमले में भी आरोपितों ने रमजान माह और शुक्रवार यानि जुमे का दिन चुना। सलीम पर भी कन्हैया व कमलेश की तरह ही ताबड़तोड़ वार किए गए। हमलावर सलीम द्वारा मजहबी कट्टरता और कुरीतियाें के खिलाफ आवाज उठाने से नाराज थे।

कई हिंदूवादी नेता संगठन के निशाने पर, दी धमकी
पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहम्मद हमाद बरकती जिसने सलीम वास्तिक को हत्या की धमकी दी थी का एक और इंस्टाग्राम वीडियो जांच एजेंसियों के हाथ लगा है। हालांकि बरकती इस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर चुका है।

इस वीडियो में उसने गाजियाबाद के चार हिंदूवादी नेताओं का फोटो लगाकर इनकी हत्या की धमकी भी दी है। उसने कहा है कि जो हाल सलीम का किया गया है, उससे बुरा हाल इन चारों का किया जाएगा। इसके बाद से पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *